30 अगस्‍त, रविवार का राशिफल: वृश्चिक – धनु रखें सेहत का ध्‍यान, शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं  

आवश्यक कार्य में खर्च होगा। फिर भी आर्थिक लाभ के लिए अच्छा दिन है। नौकरी करनेवालो के लिए कार्यालय में आज वातावरण अनुकूल रहेगा।

मेष राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि आज आप घर की बातों के प्रति अधिक ही ध्यान देंगे। परिवारजनों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण चर्चा करेंगे तथा घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई साज-सजावट का विचार करेंगे। आज आपको अपने कार्य में संतोष का अनुभव होगा। स्त्रियों की और से सम्मान मिल सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। निरुत्साही मत होइएगा।
वृषभ राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि विदेश में स्थित स्नेहीजन तथा मित्रों के समाचार आपको आनंद प्रदान करेंगे। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्ति के लिए अच्छा अवसर है। लंबे प्रवास का आयोजन हो सकता है। एक-दो धार्मिक स्थल की यात्रा से आपका मन प्रफुल्लित होगा। कार्यालय या व्यापार के स्थल पर कार्यभार अधिक रहेगा। फिर भी आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

मिथुन राशिफल
निषेधात्मक विचारों से दूर रहने का सूचन गणेशजी करते हैं। नए कार्य का प्रारंभ तथा रोगोपचार प्रारंभ करना हितावह नहीं होगा। क्रोध की भावना को संयम में नहीं रखेंगे तो अनिष्टकर प्रसंग होने की संभावना है। खर्च अधिक होगा। धन के संकट का अनुभव होगा। निषेधात्मक विचारो से दूर रहिएगा। आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत मिलेगी।
कर्क राशिफल
वैभवी जीवनशैली तथा मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे।

सिंह राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम बरतिएगा। जिससे संघर्ष टाल सकेंगे। दैनिक कार्य में विध्न आ सकते हैं। इसलिए कार्य संपन्न होने में मदद मिलेगी। अधिक परिश्रम के बाद भी प्राप्ति कम होने से हताशा का अनुभव हो सकता है। माता की चिंता बनी रहेगी।
कन्या राशिफल
आज के दिन आपको किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहने का गणेशजी सूचन करते हैं। आकस्मिक खर्च की संभावना है। विद्यार्थियों को पढाई में बाधाएँ आएँगी। प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। पेट से सम्बंधित पीडा़ हो सकती है। शेयर-सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरतिएगा।

तुला राशिफल
आपके लिए समय शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। मन में संवेदनशीलता की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक व्यग्रता भी रहेगी। धन और कीर्ति की हानि होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। निकट के सम्बंधियो के साथ झगडे या विवाद के कारण मन को चोट पहुंचने के प्रसंग बनेंगे।
वृश्चिक राशिफल
नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। दिनभर चित्त की प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ गृहविषयक आवश्यक चर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्घि के योग है। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ भेंट होने से मन प्रफुल्लित होगा। कार्य सफलता मिलेगी।

धनु राशिफल
आप का दिन मिश्र फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा होगी। कार्यभार भी बढ सकता है। निरर्थक खर्च होगा।
मकर राशिफल
आज प्रातःकाल का प्रारंभ ईश्वर स्मरण के साथ होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। धार्मिक रुप से पूजनविधिे भी आप कर पाएँगे। पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होंगे। व्यावसायिक और व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा। आपके कार्य से उच्च अधिकारीगण भी संतुष्ट होंगे। आपके कार्य आज सरलता से पूर्ण होंगे। आप अनुकूल स्थिति का लाभ ले सके तो अच्छा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मानसिकरुप से शांति बनी रहेगी। शारीरिक कष्ट से दूर रहिएगा।

कुंभ राशिफल
आज शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। धन की लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखिएगा। अदालती कार्यवाही में संभलकर चलिएगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। किसी का भला अपनी हानि होने पर भी आप कर पाएंगे। वाणी और क्रोध पर संयम बरतिएगा। अकस्मात का योग है।
मीन राशिफल
आज आकस्मिक धनलाभ की संभावना अधिक है ऐसा गणेशजी कहते हैं। संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बचपन के या पुराने मित्रों के साथ भेंट होने से आनंद छाया रहेगा। नए मित्रों से भी संपर्क हो पाएगा। जिसका लाभ भविष्य में आपको होगा। सामाजिक प्रसंग के लिए कहीं बाहर जाने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आर्थिकरुप से लाभ होगा। किसी रमणीय स्थल पर प्रवास या पर्यटन का प्रबंध कर पाएंगें।
(Source :Ganeshaspeaks.com)