मंगलवार का राशिफल, आज इन 3 राशियों के लिए लाभ का योग है

मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन है, इस दिन हनुमान जी को लाल पुष्‍प और सिंदूर समर्पित करें । आपको लाभ ही लाभ होगा । जानिए आपकी राशि के लिए ग्रह क्‍या  योग बन रहे हैं ।

New Delhi, Apr 09 : मेष राशि (Aries) :गणेशजी कहते हैं कि  आप घर की बातों के प्रति अधिक ही ध्यान देंगे। परिवारजनों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण चर्चा करेंगे तथा घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई साज-सजावट का विचार करेंगे।  आपको अपने कार्य में संतोष का अनुभव होगा। स्त्रियों की और से सम्मान मिल सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। निरुत्साही मत होइएगा।
वृषभ राशि (Taurus)
गणेशजी कहते हैं कि  दिन मिश्र फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएँगे। विदेशगमन की संभावना भी है। किसी धार्मिक स्थल की भेंट से सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। कार्यभार कुछ अधिक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)
अशुभ घटनाओं की  संभावनाएँ अधिक होने से सावधानीपूर्वक बरतने की गणेशजी की सलाह है। रोगी का इलाज या शल्यचिकित्सा संभवतः Rashifal3 टालिए। क्रोध से स्वयं कोई हानि होने की संभावना अधिक है। दिमाग को शांत रखिएगा। मानहानि न हो जाय इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक और मानसिकरुप से  आप अस्वस्थ रहेंगे, इसलिए वाणी पर संयम रखने से वाद-विवाद को टालने में सफलता प्राप्त होगी। खर्च अधिक होने से आर्थिकरुप से तंगी का अनुभव होगा। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ईश्वर की आराधना से अच्छा फल मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)
दिन मित्रों और स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक बिता सकेंगे। मनोरंजक प्रवृत्तियों का भी आनंद प्राप्त होगा। व्यापार के क्षेत्र में भी लाभ होने कीRashifal4 संभावना अधिक है। भागीदारों से भी लाभ होगा। छोटा सा प्रवास या पर्यटन की स्मृति लंबे समय तक बनी रहेगी। सामाजिकरुप से मान-सम्मान प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo)
मानसिकरुप से चिंता से मन व्यग्र रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। शंका और उदासी भी मन पर छाए रहेंगे। इसलिए  मन भारी रहेगा। किसीRashifal5 कारणवश दैनिक कार्यों में विध्न आ सकते है। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग  नहीं के बराबर मिलेगा। उच्च अधिकारी से भी संभलकर चलिएगा। श्रमपूर्वक किए गए कार्य का परिणाम उचित न मिलने पर निराशा मन पर छाई रहेगी।

कन्या राशि (Virgo)
विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। संतानों के विषय में आपको चिंता बनी रहेगी। शेयर-सट्टे में संभलकर चलिएगा। मनRashifal6 में खिन्नता का अनुभव होगा।  बौद्धिक चर्चाओं में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं।
तुला राशि (Libra)
आप शारीरिकरुप से शिथिलता और मानसिकरुप से व्यग्रता का अनुभव करेंगे। माता के विषय में चिंता रहेगी। स्थावर संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेजी कार्य सावधानी से करें। प्रवास को  संभव हो तो टाल दीजिएगा। पारिवारिक वातावरण में कलह बना रहेगा। सामाजिकरुप से अपमानित न होना पडे इसका ध्यान रखिएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
नए कार्य के प्रारंभ के लिए  दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। दिनभर चित्त की प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ गृहविषयकRashifal8 आवश्यक चर्चा करेंगे। आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्घि के योग है। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। मित्रों के साथ भेंट होने से मन प्रफुल्लित होगा। कार्य सफलता मिलेगी।
धनु राशि (Sagittarius)
आपका मन दुविधा में फँसा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रहेगा। निर्धारित कार्यों को पूर्ण न कर पाने से मन में हताशा भी बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को  न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। घर या व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)
प्रातःकाल का प्रारंभ ईश्वर स्मरण के साथ होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। धार्मिक रुप से पूजनविधिे भी आप कर पाएँगे। पारिवारिक वातावरणRashifal10 मंगलमय रहेगा। मित्रों, स्नेहीजनों से आपको उपहार प्राप्त होंगे। व्यावसायिक और व्यापार के स्थान पर आपका प्रभाव बना रहेगा। आपके कार्य से उच्च अधिकारीगण भी संतुष्ट होंगे। आपके कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। आप अनुकूल स्थिति का लाभ ले सके तो अच्छा रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मानसिकरुप से शांति बनी रहेगी। शारीरिक कष्ट से दूर रहिएगा।

कुंभ राशि (Aquarius)
शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। परिवारजनों के साथ कलह होने की संभावना है। धन की लेनदेन या पूंजी निवेश करतेRashifal11 समय ध्यान रखिएगा। अदालती कार्यवाही में संभलकर चलिएगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। किसी का भला अपनी हानि होने पर भी आप कर पाएंगे। वाणी और क्रोध पर संयम बरतिएगा। अकस्मात का योग है।

मीन राशि (Pisces)
आकस्मिक धनलाभ की संभावना अधिक है ऐसा गणेशजी कहते हैं। संतान के विषय में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बचपन के या पुराने मित्रों केrashifal12 साथ भेंट होने से आनंद छाया रहेगा। नए मित्रों से भी संपर्क हो पाएगा। जिसका लाभ भविष्य में आपको होगा। सामाजिक प्रसंग के लिए कहीं बाहर जाने का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आर्थिकरुप से लाभ होगा। किसी रमणीय स्थल पर प्रवास या पर्यटन का प्रबंध कर पाएंगें।
(Source : GaneshaSpeaks)