गुरुवार का राशिफल, सितारे मेष और कर्क राशि के पक्ष में नहीं, पढ़ें सलाह

दिन गुरुवार, तारीख 29 मार्च, चैत्र शुक्‍ल त्रयोदशी, जानिए आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है । पढ़े 12 राशियों का राशिफल ।

New Delhi, Mar 28 : मेष राशि – आप का दिन मध्यम फलदायी रहेगा । आप का स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। आप शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। संभव हो तो प्रवास टालें। जिद्दीपन से दूर रहें। स्वास्थ्य को संभालें क्योंकि पेट से सम्बंधित बिमारियों की संभावना है। संतान के विषय में चिंतित रहेंगे। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कार्य की भागदौड़ के कारण परिवार के लिए कम समय निकाल पाएँगे जिस वजह से परिवारजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

वृषभ राशि
आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपको मान-सन्मान मिलेगा। परंतुRashifal2 मध्याहन के बाद झगडे का वातावरण बना रहेगा। आपकी प्रफुल्लितता और स्फूर्ति हताशा में परिवर्तित हो जाएगी। फिरभी अपनी मानहानि से बचकर चलिएगा।

मिथुन राशि
दिन आपके लिए अच्छा और लाभदायी होगा। मित्र, बंधु-बांधवों एवं पड़ोसियों के साथ आप के सम्बंध अच्छे रहेंगे। आर्थिक रुप से आप सजगRashifal3 रहेंगे। पूँजी निवेशक, बहुत सावधानीपूर्वक पूँजी निवेश करें।  आपका मन चंचल होने की वजह से विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएँगे। तन-मन से स्फूर्ति का आभास होगा। नए काम का प्रारंभ करने के लिए दिन अच्छा है। विरोधियों को आप परास्त कर पाएँगे। आनंद-उल्लास और भाग्यवृद्धि पूर्ण दिन है।

कर्क राशि
दिन मध्यम फलदायी है  । आपके मन में ग्लानि रहेगी। जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको संतोष नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। दांयीRashifal4 आँख में परेशानी होने की संभावना है। परिवारजनों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आपका मानसिक व्यवहार नकारात्मक रहेगा। विद्यार्थीयों को पढने में सफलता नहीं मिलेगी। किसी भी प्रकार की अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहने की  सलाह देते है। खर्च पर संयम रखें।

सिंह राशि
आपका दिन शुभ फलदायी होगा। आपमें आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगें। हर कार्य को दृढ निश्चय के साथ संपन्न कर पाएँगे। सरकारी कार्यो मेंRashifal5 तथा सरकार से लाभ होगा। पिता तथा बडों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। व्यवहार में उतावलापन न दिखाएँ। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। पेट से सम्बंधी पीडा हो सकती है इसलिए खान-पान में ध्यान रखें। पूरा दिन आनंद से बीतेगा।

कन्‍या राशि
आपका दिन शारीरिक एवं मानसिक चिंता के बोझ तले दबकर बीतेगा। किसी के भी साथ आपके अहम् का टकराव न हो इस का विशेष ध्यानRashifal6 रखें। कोर्ट-कचहरी में सावधानी रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। मित्रों के साथ कोई अनबन न हो इसका भी पूर्ण ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। शांत मन से कार्य करें। क्रोध के कारण कार्य बिगड़ने की संभावना है। मानसिक व्यग्रता रहेगी। तंदुरस्ती न बिगडे इसका ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोग अपने नीचे काम करनेवालों से सावधान रहें।

तुला राशि
आपका दिन शुभफलदायक और लाभप्रद है। मित्रों के साथ मिलना- जुलना या पर्यटन होगा। कुटुंब में आनंद का वातावरण रहेगा। पुत्र और Rashifal7पत्नी से सुख संतोष अनुभव करेंगे। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आयवृद्धि होगी। व्यापार में विकास के अवसर मिलेंगे। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग और दांपत्यजीवन में उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त कर सकेंगे।

वृश्चिक राशि
घर में आनंद उल्लास का वातावरण रहेगा। आपका हरेक कार्य सरलता से पूरा होगा। व्यापारियों को व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे। औरRashifal8 आयवृद्धि होगी। नौकरी पेशावालों के लिए प्रगति का मार्ग खुलेगा। उच्च पदाधिकारियों तथा बुजुर्गवर्ग का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतानों की तरफ से संतोष मिलेगा। मानप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

धनु राशि
तबीयत का ध्यान रखने के लिए कहते हैं। काम करने में उत्साह उमंग का अभाव रहेगा। मन चिंता से व्यग्र रहेगा। संतानों की समस्या इसकाRashifal9 कारण हो सकती है। व्यवसाय और नौकरी में तकलीफ खड़ी होगी। जोखिमी विचार, व्यवहार या आयोजन करने से पहले विचार करने की आवश्यकता है। कार्य में कम सफलता मिलेगी।

मकर राशि
नकारात्मक विचार हावी न होने देने की  सलाह देते हैं। क्रोध को काबू में रखने से बहुत सी आफतों से बच जाएँगे। भागीदारों के साथ सम्बंधRashifal10 खराब होगा। अचानक प्रवास करने के संयोग खड़े होंगे। उनके पीछे खर्च करने पड़ेंगे। नए सम्बंध स्थापित करना हितकर नहीं है। खान-पान पर विशेष ध्यान रखें। अन्यथा स्वास्थ्य खराब होगा। प्रशासनिक कार्य में आपकी निपुणता दिखाई देगी। आकस्मिक धन लाभ भी होगा।

कुंभ राशि
आपका दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसके कारण कार्य सफलता के लिए सरलता रहेगा। स्वभाव मेंRashifal11 मौजीलापन आपको मन से स्फूर्तिमय रखेगा। विपरीत लिंगीय पात्रों के साथ परिचय या प्रणय- रोमांस की संभावना है। लघु पर्यटन होगा। सार्वजनिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी रुचिपूर्ण भोजन, वस्त्र और वाहन- सुख मिलेगा। भागीदारी से लाभ होने का योग है।

मीन राशि
मन की दृढ़ता और आत्मविश्वास आपका कार्य सफल बनाएँगे। परिवार में सुख- शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। गुस्से के कारण आपकीrashifal12 वाणी व्यवहार में उग्रता न आए उसका ख्याल रखें। नौकरी में आपका वर्चस्व रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। बीमार व्यक्ति की तबियत में सुधार होगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता अनुभव करेंगे ।
(Source : GaneshaSpeaks)