नए साल पर घर लाएं ये चीजें, तरक्की और कामयाबी जरूर मिलेगी

new year vastu 1

नया साल आने में अभी डेढ़ महीने का समय है, नया साल आपके लिए तरक्की और कामयाबी की सौगात ले कर आए इस के लिए आप कुछ वस्तुएं घर में रख सकते हैं।

New Delhi, Nov 14: नवंबर का महीना लगभग आधा बीत गया है, दिसंबर की शुरूआत से ही नए साल के जश्न की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। नया साल नई उम्मीदें ले कर आता है, लोग संकल्प लेते हैं कि वो नए साल पर ये करेंगे, वो करेंगे. हर किसी को उम्मीद होती है कि नया साल उनके लिए खुशियां और कामयाबी ले कर आएगा। कामयाबी के लिए किस्मत का साथ भी बहुत जरूरी होता है। वास्तु के मुताबिक कुछ वस्तुएं ऐसी होती हैं जिनको नए साल के मौके पर घर लाएं तो सफलता और तरक्की के द्वार खुल जाते हैं। हम आपको उन्ही वस्तुओं के बारे में बता रहे हैं, जिनको नए साल के मौके पर घर ले आएं और फिर देखिए कैसे किस्मत का बंद दरवाजा खुल जाता है।

गोमती चक्र
नए साल के मौके पर आप घर में गोमती चक्र भी ला सकते हैं। ये कामयाबी की राह में आने वाली रुकावटों को दूर करता है। गोमती नदी में मिलने के कारण इसे गोमती चक्र कहते हैं। घर में गोमती चक्र हो तो घर के किसी भी सदस्य पर कोई विपत्ति नहीं आती है। गोमती चक्र को सिंदूर की डिब्बी में रखना चाहिए। तिजोरी में पीले कपड़े में लपेट कर 11 गोमती चक्र रखने से तरक्की मिलती है।

क्रिस्टल पिरामिड
नए साल पर अपने घर में पिरामिड ले आएं, क्रिस्टल का पिरामिड सफलता के नए द्वार खोल देता है। वास्तु के जानकारों के मुताबिक पिरामिड की आकृति उत्तर दक्षिण अक्ष पर रहने की वजह से ये ब्रह्माण्ड की ऊर्जा को घर में लाता है। पिरामिड से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। पिरामिड के आकार के डिब्बे में कोई सामान रखने से वो जल्दी खराब नहीं होती है।

छोटा नारियल
घर में छोटा नारियल रखने से भी बहुत फायदा होता है। इनको घर में रखने से धन और समृद्धि बरकरार रहती है। इसके साथ ही एकाक्षी नारियल को साक्षात लक्ष्मी का रूप माना जाता है. इसलिए इसे घर में रखने से धन लाभ होता है। साथ ही परिवार पर पड़ रही कई तरह की समस्याएं भी दूर हो जाती है। तिजोरी और पूजा घर में भी लघु नारियल को रखना चाहिए।

धातु का कछुआ
नए साल के मौके पर आप अपने घर में धातु का बना हुआ कछुआ ला सकते हैं। अगर धातु का कछुआ नहीं मिल रहा है तो मिट्टी और लकड़ी का कछुआ भी ला सकते हैं। आप सामर्थ्य के मुताबिक चांदी, पीतल या फिर कांसे का कछुआ भी ला सकते हैं। धातु के कछुए को उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में हमेशा शांति रहती है, और सफलता रहती है।

मोरपंख जरूर रखें
घर में मोरपंख का होना बहुत जरूरी मना जाता है। मोरपंख को शुभ औऱ चमत्कारिक माना जाता है. वास्तु के मुताबिक मोरपंख को भाग्य का वर्धक माना जाता है. ये आपके रास्ते में आने वाली रुकावटं को दूर करता है। घर में मोरपंख तो जरूर रखें लेकिन कुछ बातों का ध्यान भी रखं। घर में मोरपंख का गुच्छा नहीं, बल्कि 1 या 3 ही मोरपंख रखना चाहिए.ज्यादा रखने से फल नहीं मिल पाता है।

मोती शंख
मोती शंख की खूबियों के बारे में आपको ज्यादा नहीं पता होगा। दक्षिणवर्ती शंख और मोती शंख का अलग ही महत्व है. मोतीशंख देखने में चमकीला होता है. इस शंख को विधि-विधान से पूजन कर तिजोरी में रखा जाए तो परिवार में धन आने लगता है। धन संबंधी समस्याएं जो पहले से चली आ रही हैं वो दूर हो जाती है। ये कुछ वस्तुएं हैं जिनको आप नए साल के मौक पर घर में स्थापित कर सकते हैं। इस से आपको फायदा होगा।

तोते की फोटो
घर में तोते का चित्र भी रखना चाहिए। तोते के चित्र को उत्तर दिशा में लगाने से पढ़ाई में बच्चों की रुचि बढ़ती है। इसके साथ ही उनकी याद करने की क्षमता भी बढ़ती है। तोता प्रेम, वफादारी, लंबी उम्र और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। अगर आप घर में बीमारी निराशा, दरिद्रता और सुखों का अभाव महसूस कर रहे हैं तो तोता की तस्वीर को घर में जरूर रखें।