18 अक्‍टूबर, गुरुवार का राशिफल : सिंह राशि के जातक आज दो बातों का ध्‍यान रखें

18 अक्‍टूबर को नवरात्र के नौ दिनों का समापन भी है, आज का दिन धर्म कार्यों में बिताएं । बहुत ही शुभ होगा, मंदिर जाएं और देवी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्‍त करें । आगे पढ़ें दैनिक राशिफल ।

New Delhi, Oct 17 : मेष राशिफल – गणेशजी कहते हैं कि आज आप परिवारजनों के साथ मिलकर घरेलू मामलों में महत्त्वपूर्ण विचार विमर्श करेंगे। घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगें। कार्यस्थल पर उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर विचार- विमर्श होगा। आफिस के कार्य हेतु यात्रा पर जाने की संभावना है। माता तथा स्त्री वर्ग की तरफ से लाभ होने की संभावना है। आपके किसी कार्य या प्रोजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी। अत्यधिक कार्यभार से अस्वस्थ रहेंगे।
वृषभ राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि विदेश में रहनेवाले स्वजन या मित्र का समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्नता का अनुभव करेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग खड़े होंगे। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा। आफिस या व्यावसायिक स्थान पर कार्य भार बढ़ेगा। व्यापार- धंधे में लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा।

मिथुन राशिफल
आज का दिन प्रतिकूल है अतः आज आप हर तरह से सावधान रहें ऐसा गणेशजी आपको सूचना देते हैं। आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। क्रोध के कारण कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान रखिएगा। रोगी कोई नया इलाज या शल्यचिकित्सा आज न करवाएँ। कामवृत्तियों पर संयम रखने की कोशिश करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रह सकता है। घर में या ऑफिस में वाणी पर संयम रखने से झगडा या विवाद टाल सकेंगे। किसी कारण समयानुसार खान-पान की व्यवस्था नहीं हो पाएगी। ईश्वर की आराधना से शांति मिलेगी।
कर्क राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि आज का संपूर्ण दिन आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन की प्रवृत्तियों में बीतेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से भेंट होगी। आनंद-प्रमोद के साधन, वस्त्र इत्यादि की खरीद होगी। प्रणय सम्बंधों में सफलता मिल सकती है। उत्तम भोजन, वाहन-सुख के योग हैं तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी लाभदायी दिन रहेगा। तंदुरस्ती अच्छी रहेगी।

सिंह राशिफल
आज का दिन मिश्र फलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। घर में शांति का वातावरण रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों से कम सहयोग मिलेगा। दैनिक कार्यो में कुछ रुकावटें आएँगी। शत्रुओं तथा प्रतिस्पर्धियों की वजह से परेशानी होगी। उच्च पदाधिकारियों के साथ विवाद टालिएगा। मायके से भी चिंतातुर करनेवाले समाचार आ सकते हैं। आप में आज उदासीनता एवं शंकाशीलता खूब रहेगी जिससे मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। आरोग्य साधारण रहेगा। खूब परिश्रम के बाद भी आज सफलता कम ही मिलेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं।
कन्या राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि आज आप संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। मन विचलित रह सकता है। पेट से संबंधित व्याधि की वजह से दर्द रह सकता है। विद्योपार्जन करनेवालों के अभ्यास में अवरोध आएँगे। आकस्मिक खर्च की संभावनाएँ हैं। बातचीत में तार्किक एवं बौद्घिक चर्चा से दूर रहिएगा। प्रियजनों से मिलाप होगा। शेयर-सट्टे में सावधान रहें।

तुला राशिफल
आज के दिन आप मानसिक रूप से थकावट का अनुभव करेंगे, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। आज आप कुछ अधिक ही भावुक रहेंगे। मन में उठ रहे विचारों के कारण कुछ परेशान रहेगें। माता तथा स्त्री के विषयों में चिंता सताएगी। प्रवास के लिए आज का दिन प्रतिकूल है। पानी से दूरी रखें। निद्रा अपूर्ण रहने से मानसिक व्यग्रता रहेगी। पारिवारिक एवं जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशिफल
कार्यसफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग होने के सम्बंध में गणेशजी बताते हैं। भाई- बहनों के साथ कौटुंबिक चर्चा और आयोजन होंगे। तन-मन में स्फूर्ति और आनंद अनुभव होगा। मित्रों तथा सगे- सम्बंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा। आध्यात्मिक तथा गूढ़ विद्याओं के अध्ययन में रुचि होगी। लघु प्रवास होगा।

धनु राशिफल
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। निरर्थक व्यय होगा। मन में ग्लानि रहेगी। परिवारजनों के साथ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकते हैं। कार्यों में मनवाँछित सफलता नहीं मिल पाएगी। दुविधायुक्त मनोदशा के कारण निर्णय नहीं ले पाएँगे, अतः आज कोई भी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय न लें ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं। दूर बसे हुए आत्मजनों से संदेश-व्यवहार के कारण आपको लाभ होगा। कार्यभार बढे़गा।
मकर राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन इश्वर के स्मरण में बीतेगा। धार्मिक कार्य में आप व्यस्त रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में भी सानुकूल परिस्थिति रहेगी। आज आपका हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। मित्रों-स्नेहीजनों से बक्षिस व सौगात मिलने से आनंद होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे इसका खास ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राशिफल
धन के लेन-देन व जमीन-जायदाद के सौदों में किसी की जामीनदारी न लेने की सूचना गणेशजी देते हैं। मानसिक रूप से आज एकाग्रता रहेगी। खर्च अधिक मात्रा में होगा। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें। पूँजी निवेश अनुचित स्थान पर न हो इसका ध्यान रखें। आपकी बातों से स्वजन सहमत न हों ऐसी संभावना है। दूसरों की बातो में हस्तक्षेप ना करें क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है। भ्रांति एवं अकस्मातों से बचिएगा। क्रोध पर संयम रखें।
मीन राशिफल
मित्रों से आज आप को लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा। सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी। बडों और मित्रों के साथ संपर्क या व्यवहार बन सकते हैं। किसी रमणीय स्थल के प्रवास का आयोजन हो सकता है। नए मित्र बनेंगे व ऐसे लोगों से संपर्क होगा जो कि भविष्य में आप के लिए लाभदायी साबित होंगे। घर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान से लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। दूर स्थित स्नेहीजन के समाचार मिलेंगे।
(Source : Ganeshaspeaks)