कुंभ राशि वाले पैसों के लेन-देन में संभलकर, जानिये 28 मार्च का राशिफल

shiv shanka

मेष- घर, परिवार और संतानों के मामले में आज आपको आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। आज आप सगे- सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार- धंधे के सम्बंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। आग, पानी और वाहन दुर्घटना से संभलने की गणेशजी चेतावनी देते हैं। कार्यभार से थकान अनुभव होगा।
वृषभ – व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। वे नये आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहनेवाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भावविभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। तीर्थ यात्रा की मुलाकात भी संभव हो सकेगी। अत्यधिक काम का बोझ थकान और ऊबन का अनुभव कराएँगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

मिथुन – बेकाबू क्रोध पर लगाम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और आफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे, जिसके कारण मन खुन्न बनेगा। बीमार मरीज़ को नई चिकित्सा और आपरेशन न कराने के लिए कहते हैं। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएँगे।
कर्क – आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मौजशौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मौजमस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। इसके साथ ही विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ की रोमांचित मुलाकात से सुख अनुभव करेंगे। दांपत्यजीवन में उत्कट प्रेम की अनुभूति होगी। भागीदारी में लाभ होगा। पर्यटन की भी संभावना है, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

सिंह – गणेशजी कहते हैं कि आज आप शारीरिक मानसिक स्वस्थता से काम करेंगे। सृजनात्मक प्रवृत्तियों में विशेष दिलचस्पी रहेगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में कुछ नए सृजन करके प्रेरणा मिलेगी। प्रेमीजनों एवं प्रिय व्यक्तियों के साथ मिलन मुलाकात होगा। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक या परोपकार कार्य आपके मन को आनंदित करेंगे।
कन्या – गणेशजी कहते हैं कि आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता पैदा होगी। पढ़ाई के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्थाई संपत्ति, वाहन से सम्बंधित समस्याएँ निर्मित होंगी। धन खर्च होगा।

तुला- गणेशजी कहते हैं कि आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माताजी के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे अथवा माताजी के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता होगी। यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। कौटुंबिक और जमीन- जायदाद से सम्बंधित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है। पानी से संभालना पड़ेगा।
वृश्चिक- कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। भाई- बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। प्रियव्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। लघु यात्रा होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।

धनु – गणेशजी आज आपके निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ की संभावना देखते हैं। सपरिवार माँगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। प्रवास की, विशेष रूप से किसी तीर्थयात्रा की संभावना है। स्वजनों के साथ मिलन आपको हर्षित करेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता का अनुभव करेंगे। समाज में आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।
मकर- आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा- पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे- सम्बंधियों तथा परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुँचने की संभावना है। अधिक परिश्रम से कम सफलता मिलने से हताशा पैदा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दांपत्यजीवन में खटराग होगा। गणेशजी आपकी मुसीबत कम करेंगे।

कुंभ – गणेशजी आज किसी का जमानती न होने तथा पैसे की लेन-देन न करने की सलाह देते हैं। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। दुर्घटना से बचें।
मीन- गणेशजी बताते हैं कि आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपके उत्साह को द्विगुणित करेंगे। व्यापारियों को भी व्यापार और आय में वृद्धि होगी। बकाया राशि का भुगतान होगा। पिता एवं बुजुर्ग वर्ग से लोग होगा। स्वास्थ्य अच्छआ रहेगा। परिवार में सुख- शांति रहेगी। उन्नति के संयोग बनेंगे। सरकार की तरफ से लाभ होगा।

(Source – Ganesha Speaks)