नए साल पर यूं खुशहाल होगा परिवार, अलग अलग राशियों के लिए वास्तुशास्त्र का संदेश

नए साल पर आपको क्या करना चाहिए ? इसके लिए हम वास्तुशास्त्र से जुड़ी कुछ बातें आपके लिए लाएं हैं। अपनी अपनी राशियों के मुताबिक जानिए।

New Delhi, Dec 19: नया साल हर किसी की जिंदगी के लिए कई मौके लेकर आता है। वास्तुशास्त्र में इस बारे में कुछ खास बातें बताई गई हैं। सबसे पहले मेष राशि की बात करें तो इस राशि के स्वामी मंगल हैं। वास्तु कहता है कि इस राशि वालों के लिए दक्षिण दिशा बेहद शुभ है। नए साल पर दक्षिण दिशा में कोई ऊंची वस्तु सजावट के लिए रख सकते हैं। अगर घर के सामने कोई खंभा या गड्ढा हो तो उसको हटा दें।

वृषभ राशि वालों के लिए
इसके अलावा वृषभ राशि के स्वामी भी मंगल हैं। वास्तु कहता है कि इस राशि वालों को दक्षिण-पूर्व दिशा बेहद शुभ है। ख्याल रखें कि इस दिशा में शौचालय याRashifal1 फिर वॉटर टैंक ना हो। अगर आपसे हो सके तो इस दिशा में सूर्य के प्रकाश की व्यवस्था करें। इससे जीवन में आपको नए मौके मिलेंगे। इसके साथ ही नए साल पर किसी जरूरतमंद की मदद करते रहें।

मिथुन राशि वाले ये काम करें
मिथुन राशि की बात करें तो इस राशि का स्वामी बुध है। वास्तु के मुताबिक मिथुन राशि वालों के लिए उत्तर दिशा ही घर की सबसे शुभ दिशा है। इस दिशा में सुंदरRashifal7 फूल लगाएं। बच्चों के पढ़ने के लिए भी ये दिशा बेहद शुभ है। इससे पढ़ाई करने वाले छात्रों के मन में एकाग्रता बनी रहती है। इसके साथ ही इस राशि के लोगों को इस तरह से काम के नए अवसर भी मिलते हैं।

कर्क और सिंह राशि वालों के लिए
बात कर्क और सिंह राशि की करते हैं। कर्क राशि के वालों के लिए शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम है। नए साल पर आप इस दिशा में फर्नीचर रखें। ये आपके लिए बेहद Rashifal4लकी साबित हो सकता है। सिंह राशि वाले इस साल भगवान विष्णु की पूजा करें। इससे आपकी आर्थिक तंगी खत्म हो जाएगी। वास्तु कहता है कि सिंह राशि वालों को नए साल पर उत्तर-पश्चिम दिशा में पूजा घर जरूर रखना चाहिए।

कन्या और तुला राशि वाले ये करें
इसके साथ ही कन्या राशि की भी बात करते हैं। वास्तु के अनुसार, न्या राशि वालों के घर के लिए शुभ दिशा उत्तर है। इस दिशा में घर की तिजोरी रखें। लक्ष्मी मां कीRashifal6 कृपा आप पर बनी रहेगी। इसके अलावा तुला राशि वालों के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा वास्तु के मुताबिक काफी शुभ है। इस दिशा में सफेद, गोल्डन येलो और सिल्वर कलर के रंगों का इस्तेमाल करें। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी निकल जाती है।

वृश्चिक पर बरसेगी मंगल की कृपा
वहीं वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। वास्तु कहता है कि इस राशि वालों के लिए दक्षिण दिशा काफी शुभ है। इस दिशा में पूजा घर बनाएं, इससे भगवान काRashifal8 आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा। वहीं धनु राशि वालों के लिए ईशान कोण शुभ दिशा है। इस दिशा में पूजा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। धनु राशि के वालों के लिए पीला रंग काफी शुभ माना जाता है।

मकर राशि वाले ध्यान दें
अब बात मकर राशि की करते हैं। मकर राशि के स्वामी शनि हैं। वास्तु के अनुसार आपके घर की शुभ दिशा पश्चिम है। नए साल पर शनि देव की हर रोज पूजा करें। rashifal12इसके साथ ही गरीबों में दान करें। पश्चिम दिशा में बेडरूम रखें, इससे नेगेटिव एनर्जी चली जाती है। इसके साथ ही अब बात कुंभ राशि की करते हैं, उनके लिए भी कुछ जरूरी बातें वास्तु में बताई गई हैं।

कुंभ राशि वाले शनिदेव को मनाएं
कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं। वास्तुशास्त्र कहता है कि आपके घर के लिए शुभ दिशा पश्चिम है। इस दिशा में आप घर का फर्नीचर भी रख सकते हैं। बताया गया है कि इससे करियर में सफलता मिलती है। इसके साथ ही नए साल से हर दिन आप शनिदेव का ध्यान करें। संभव हो सके तो हफ्ते में एक बार जरूरतमंद को खाना खिलाएं। आपका जीवन खुशहाली से भर जाएगा।