ये चार काम करते ही शुरू होता है बुरा वक्त, ज्योतिषशास्त्र का सबसे बड़ा राज जानिए

ज्योतिषशास्त्र में इंसान की जिंदगी के लिए कई बातें बताई गई हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि किन कामों को करने से आपका बुरा वक्त शुरू हो जाता है।

New Delhi, Mar 13: ज्योतिषशास्त्र में इंसान की जिंदगी के लिए कुछ अहम बातें बताई गई हैं। कई लोगों को कुछ बातों की आदत होती है, वो ही आदत धीरे-धीरे लत बन जाती है। मनुष्य को सामान्य लगने वाली कुछ आदतें भी आपके लिए बुरा समय लेकर आ सकती है और आपके साथ-साथ परिवार का नाश कर सकती हैं। अब आपको बताते हैं कि आखिर वो क्या बातें हैं।

शास्त्रों में बताई गई खास बात
शास्त्र के मुताबिक शुक्रनीति में 4 ऐसी ही कामों के बारे में बताया गया है, जिनसे हर किसी को दूर ही रहना चाहिए। ये काम करते ही किसी भी इंसान का बुरा समय शुरू हो सकता है। इस बारे में श्लोक लिखा गया है कि अनृतात् पारदार्याच्च तथाभक्ष्यस्य भक्षणात्। अगोत्रधर्माचरणात् क्षिप्रं नश्यति वै कुलम्।। इसका मतलब क्या है इस बारे में जानिए।

ये है श्लोक का अर्थ
इस श्लोक का अर्थ है कि पराई स्त्री से संबंध, परंपराओं के खिलाफ काम करना, मांसाहारी होना और झूठ बोलना। ये काम हमें विनाश की ओर ले जाते हैं। जो मनुष्य किसी अन्य स्त्री से संबंध बनाता है, उसे राक्षस प्रवृत्ति का माना जाता है। यह आपके अच्छे कर्मों का फल आपको नहीं मिलने देता और बुरे समय का कारण बनता है।

परंपराओं का आदर करें
इसके अलावा इसमें एक बात प्रमुखता से बताई गई हैं। इसमें बताया गया है कि जो मनुष्य घर के नियम और परंपराओं का सम्मान नहीं करते, अंत में वही परिवार के विनाश का कारण बनते हैं। इसलिए घर की परंपराओं और नियम का पालन करते रहना चाहिए। कहा भी गया है कि जो व्यक्ति परंपराओं से दूर हो जाता है, वो जड़ों से दूर हो जाता है।

मांसाहार से दूर रहें
यूं तो मांसाहार का सेवन इंसान को नहीं करना चाहिए। दुनियाभर में कई संस्थाएं अब मांसाहार को बैन करने के लिए आवाज उठा रही हैं। भारतीय शास्त्रों में बहुत ही पहले इस बारे में बताया गया था। ग्रंथों में जीवों की हत्या करने की मनाही है। ऐसा करने वाले मनुष्य पर भगवान अप्रसन्न रहते हैं और उसे पूजा का फल भी नहीं मिलता।

जीवन में झूठ ना बोलें
एक और खास बात ये है कि झूठ कभी भी नहीं बोलना चाहिए। झूठ बोलने की आदत बहुत ही सामान्य लगती है, लेकिन ये आदत बर्बादी का कारण भी बन सकती है। झूठ बोलने से न सिर्फ आपको बल्कि आपके परिवार को भी दुखोँ और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको भी ज्योतिषशास्त्र की इन बातों पर अमल करना चाहिए।