इस दीवाली ना करें ये 8 काम, नहीं तो जिंदगी भर पछताते रहेंगे

diwali

दीवाली पर हम कुछ ऐसी बातें आपको बता रहे हैं जिनसे आपको बचना चाहिए, ये 8 काम अगर गलती से भी आप करेंगे तो दुर्भाग्य को आने से कोई नहीं रोक पाएगा।

New Delhi, Oct 18: दीपावली खुशियों का त्यौहार है, रोशनी का पर्व है, देश के कई हिस्सों में इसे धूम धाम से मनाया जाता है। अलग अलग वजहों से लोग दीवाली मनाते हैं। दीपावली मनाने के दौरान मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा की जाती है। दीपावली की रात से जुड़ी तमाम मान्यताएं हैं, ये करना चाहिए, वो नहीं करना चाहिए, तो हम आपको इन्ही के बारे में बता देते हैंष, वास्तु और शास्त्रों के मुताबिक दीपावली के दिन और रात को क्या नहीं करना चाहिए। 8 काम ऐसे होते हैं या फिर कहें गलतियां ऐसी होती हैं जो अक्सर लोग कर देते हैं। इनसे बचना चाहिए। अगर आप इन 8 कामों के गलती से भी कर देते हैं तो दुर्भाग्य का साया पड़ जाएगा।

किसी को खाली हाथ न जाने दें
दीपावली खुशियों का पर्व माना गया है तो इस दिन आपको हर चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करनी चाहिए। दीपावली केdiwali दिन आपके घर परकोई भी आए उसे खाली हाथ नहीं लौटाना, चाहे कोई फिखारी हो या फिर कोई अन्य, उसे कुछ न कुछ देकर भेजें। अपनी हैसियत के मुताबिक उसकी मदद करें ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। अगर वो खाली हाथ गया तो दुर्भाग्य का साया लग जाएगा।

दीवाली की रात सोए नहीं
ऐसा कहा जाता है कि दीपावली की रात को मां लक्ष्मी घर में आती हैं, इसलिए दीपावली की रात को सोना नहीं चाहिए। घर केdiwali दरवाजे पूरी तरह से खुले रहने चाहिए, साथ ही घर के सभी सदस्य रात भर मां लक्ष्मी का ध्यान करें मां देवी के मंत्रों का उच्चारण कर उन्हें अपने घर पर आने के लिए आमंत्रित करना चाहिए, इससे मां लक्ष्मी खुश हो जाती है और घर में धन धान्य बना रहता है।

बड़ों का अपमान ना करें
दीपावली वाले दिन घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना चाहिए, उनके आशीर्वाद के कारण ही आप जीवन में सफल हो पाएं हैं।diwali दीवाली के दिन भूल कर भी बड़ों और बुजुर्गों का अपमान न करें, उनको नाराज न करें। बड़े लोगों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें, यही मां लक्ष्मी को प्राप्त करने का मूल मंत्र होता है। इसलिए घर के बुजुर्गों का अपमान आप लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

बिना नहाए फूल ना छुए
दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा होती है, मां की प्रतिमा पर चढ़ाने के लिए फूल पहले ही आप ले आते हैं। लेकिन ध्यान रखनाdiwali चाहिए कि आप बिना नहाए फूल को न छूएं, फूल तोड़ने से पहले ही नहा लें, इस दिन घर की सफाई के साथ तन की सफाई भी बहुत जरूरी होती है, क्योंकि ये सभी बातें ही घर की दरिद्रता को दूर करती है। अगर ऐसा नहीं किया तो मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

शराब और नशे से दूर रहें
दीपावली को शाम को पटाखे फोड़े जाते हैं, लेकिन घर के कुछ लोग शराब का सेवन करते हैं, वो मांस भी खाते हैं। जबकि diwaliदीपावली के दिन ये सब नहीं करना चाहिए। दीपावली का पूरा दिन संयमित रहना चाहिए, साल में यही एक दिन होता है जब मां लक्ष्मी आपके घर आने के लिए निकलती हैं। अगर आप ये सब गलतियां करेंगे तो मां लक्ष्मी आपके घर नहीं आएंगी। आप पर संकट पड़ जाएगा। इसलिए दीपावली को हर नशे से दूर रहें।

जुआ तो बिलकुल ना खेलें
दीपावली के दिन अक्सर लोग जुआ खेलते हैं. इसको परंपरा से जोड़ दिया गया है, जबकि ये गलत है। पैसों का खेल खेलने सेdiwali लक्ष्मी जी रूष्ट हो जाती है क्योंकि जैसे-जैसे पैसा एक दूसरे के हाथ जाता है मां लक्ष्मी जी भी उस घर पर ज्यादा दिन नहीं टिकती, वो भी पैसों की तरह इधर-उधर होकर दूसरों के हाथों में चली जाती है। इस दिन लोग पैसों को जमा कर के उनकी पूजा करते है लेकिन जुआ खेल कर आप पैसे की हानि करते हैं।

किसी भी प्रकार के विवाद से बचे
वैसे तो किसी भी दिन किसी भी तरह के विवाद से बचना चाहिए, लेकिन दीपावली वाले दिन खास ध्यान रखें कि आप किसी सेdiwali लड़ाई न करें, विवाद से बचें, जिस घर में शांति नहीं होती है, अशांति रहती है वहां पर मां लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती हैं। इसलिए शांत रहते हुए प्रसन्न मन से मां लक्ष्मी का स्वागत करने की तैयारी करें। घर के हर सदस्य के साथ बात करें।

पुराने फूलों से पूजा न करें
अब बात करते हैं सबसे अहम काम के बारे में, मां लक्ष्मी की पूजा बहुत सावधानी से करनी चाहिए, इस बात का ध्यान रखना diwaliचाहिए कि पूजा के समय पुराने फूलों का प्रयोग न करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसके अलावा जिस जगह पर पूजा घर है वहां पर साफ सफाई रखिए। ये कुछ काम हैं जो अगर आप गलती से भी करते हैं तो आप पर दुर्भाग्य का साया पड़ सकता है।