दोनों भौंहों के बीच तिल वाला शख्स होता है बेहद भाग्यशाली, दायीं आंख के नीचे तिल वाला शख्स होता है ‘कामुक’

दोनों भौंहो के ठीक बीच में तिल वाला व्यक्ति बेहद बुद्धिमान होता है, ऐसे लोग अपनी बुद्धि के बल पर ही कार्यों में सफलता और पैसा प्राप्त करते हैं।

New Delhi, Sep 24 : शरीर पर जन्म से जो छोटे-छोटे, काले-काले निशान होते हैं, उन्हें तिल कहा जाता है। ज्योतिषी में तिलों का संबंध हमारे स्वाभाव और भविष्य को बताता है। इसके अलावा समुद्र शास्त्र के अनुसार शरीर के अंगों पर तिलों का होना व्यक्ति के स्वाभाव और भविष्य के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें दर्शाता है। आइये आपको बताते हैं कि शरीर के किस अंग पर तिल के होने का क्या मतलब होता है।

दोनों भौंहों के बीच में तिल
दोनों भौंहो के ठीक बीच में तिल वाला व्यक्ति बेहद बुद्धिमान होता है, ऐसे लोग अपनी बुद्धि के बल पर ही कार्यों में सफलता और पैसा प्राप्त करते हैं। यदि किसी व्यक्ति के दायीं आंख के कोने पर तिल है, तो ऐसा शख्स स्वाभाव से बेहद भावुक होता है, लेकिन साथ ही वो दूसरों से जलन रखने वाला भी हो सकता है। जिन लोगों के दायीं आंख की पलक पर तिल होता है, वो बौद्धिक क्षमता के धनी होते हैं।

कामुक
जिन लड़के या लड़की की दायीं आंख के नीचे तिल होता है, वो बेहद कामुक होते हैं, साथ ही प्रेम के मामलों में दूसरे लोगों से अधिक भावुक भी होते हैं, ऐसे लोगों को दूसरों की मदद करना बेहद अच्छा लगता है। जिन लोगों के दायीं आंख के नीचे और नाक के पास तिल होता है, वो स्वाभाव से थोड़े रहस्यमयी होते हैं, उन्हें समझना काफी मुश्किल होता है।

कल्पनाशील
यदि किसी शख्स की नाक के शुरुआत स्थान पर ठीक बीच में तिल हो, तो ऐसे लोग कल्पनाशील होते हैं, ऐसे लोग किसी भी काम को रचनात्मक ढंग से करना पसंद करते हैं। जिन लोगों के बायीं ओर वाली आंख के नीचे और नाक के पास तिल होता है, ऐसे लोग दूसरों की तरक्की से जलने वाले हो सकते हैं। ऐसे लोग स्वयं के विषय में अधिक सोचते हैं, यानी स्वार्थी होते हैं।

वासनात्मक स्वाभाव
जिन लोगों के बायीं आंख की ओर ठीक नीचे तिल हो, तो ऐसे लोग वासनात्मक स्वाभाव के होते हैं, इनके वैवाहिक जीवन में तरह-तरह के अनुभव होते हैं। जिन लोगों के बायीं आंख के कोने के पास तिल हो, तो ऐसे लोग प्यार के लिये लड़ाई-झगड़ा करने वाले होते हैं, ये लोग अपने प्यार को हासिल करने के लिये कोई भी अपराध कर सकते हैं।