घर में सुख और शांति चाहिए, तो इन चीजों को आज ही बाहर फेंक दे

क्या आप भी चाहते हैं कि आपके घर में सुख और शांति बनी रहे ? इसके लिए आपको कुछ नकारात्मक चीजों को घर से बाहर करना होगा। जानिए ये खास बातें

New Delhi, Dec 17: वास्तु शास्त्र में घर की सुख और शांति के लिए कई बातें बताई गई हैं। दुनियाभर में कई लोग ऐसे हैं, जो वास्तुशास्त्र पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। दरअसल वास्तु बताता है कि आपके घर की बनावट कैसी होनी चाहिए कि आपके घर में सौभाग्य बरसे। इसमें हर छोटी छोटी बातों का ध्यान रखा गया है। आज हम आपको कुछ खास बातें बता रहे हैं।

क्या कहता है कि वास्तुशास्त्र
वास्तु के अनुसार, कुछ चीजों को घर में रखने से सुख-शांति का माहौल रहता है। उसी तरह घर में कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिससे घर में अशांति का माहौल भी बनता है। वास्तु के मुताबिक, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें घर मे रखने से घर का माहौल बिगड़ जाता है। आइए आपको उन खास चीजों के बारे में बता देते हैं और आपको इन चीजों से सावधानी बरतने के बारे में भी बता देते हैं।

गंदा पानी कहां से लीक हो रहा है ?
क्या आपके घर में कहीं से गंदा पानी लीक हो रहा है ? अगर हां तो उसकी मरम्मत आज की करवा दीजिए। घर में गंदा पानी रहना सही नहीं कहा गया है। इससे बीमारियों के होने का खतरा तो बढ़ता ही है साथ ही वास्तु के अनुसार भी ये सही नहीं है। इससे घर में कई तरह की नेगेटिव एनर्जी आती हैं। ये नेगेटेव एनर्जी आपके परिवार के लिए बेहद हानिकारक होती है।

घर में ना हों कांटेदार पौधे
कांटे हमेशा जिंदगी में सफलता की राहों का रोड़ा बनते हैं। इंसान तरक्की नहीं कर पाता, वो नौकरी के नए मौकों की तलाश में रहता है और उसका मन हमेशा विचलित रहता है। इसलिए वास्तु में कहा गया है कि घर के भीतर कांटेदार पौधों को रखने से बचना चाहिए। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि ऐसे पौधे लगाएं लेकिन घर के बाहर ही लगाए। ऐसे पौधों से परिवार के लोगों की सेहत अक्सर खराब रहती है।

घर के भीतर कोई पत्थर ना रखें।
ये इंसान की आदत है और हर किसी ने महसूस भी है कि अगर पत्थर से पांव में चोट लग जाए तो असहनीय दर्द होता है। इसलिए वास्तु कहता है कि ये सुनिश्चित करें कि आपके घर के भीतर कोई पत्थर ना हो। घर के भीतर पत्थर होने का सीधा सा मतलब ये है कि परिवार के लोगों को सफलता पाने के लिए जरूरत से ज्यादा संघर्ष करना होगा। इसेके अलावा घर में अशांति भी बढ़ती है।

घर में कभी ना रखें कचरा
इस बात का हमेशा ध्यान रखें। गंदी चीजें वैसे भी आंखों को नहीं सुहाती हैं। रोजाना के कचरे को घर से बाहर फेंक दें। घर में कचरा जमा होने से रिश्तों में खटास आने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा एक और खास बात ये है कि घर में कचरे से कर्ज की आशंका बढ़ जाती है। इंसान दरिद्र हो जाता है। इसलिए कचरे को हमेशा घर से बाहर ही रखेंगे तो बेहतर है।

घर के आगे ऊंचा रास्ता ना हो
अगर आपके घर के आगे कोई रास्ता है तो इस बात का ध्यान रखें कि वो मुख्य द्वार दरवाजे के प्लेटफॉर्म से ऊंचा नहीं होना चाहिए। अगर दोनों एक समान लेवल पर हैं तो ठीक है लेकिन मुख्य द्वार नीचे नहीं होना चाहिए। इससे घर में सुख और शांति कभी नहीं रहती। घर में लगातार नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इसलिए इस बात का भी हमेशा ख्याल रखिएगा।