इन शुभ संकेतों से समझ लीजिए, आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है

आज हम आपको कुछ शुभ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर ऐसी बातें आपके साथ हो रही हैं तो आपको समझ लेना चाहिए कि कुछ अच्छा होने वाला है।

New Delhi, Nov 16 : कुछ बातें ऐसी होती हैं, जो इशारा कर देती हैं कि आपके साथ कुछ शुभ होने वाला है। जी हां ये सब कुछ हमें प्रकृति की तरफ से मिला है। प्रकृति ही आपको शुभ संकेतों के जरिए ये इशारे दे देती है कि आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। वैसे हर कोई चाहता है कि उसकी जिंदगी में कुछ अच्छा हो। इसलिए हम आपको आज उन संकेतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

घर में बिल्ली बच्चों को जन्म दे तो
सबसे पहले इस बात का ध्यान रखिए कि अगर आपके घर में या घर के बाहर किसी बिल्ली ने बच्चों को जन्म दिया है। तो इसे बेहद ही शुभ संकेत कहा जाता है। अगर ऐसा होता है तो मान लीजिए कि आपको जल्द ही कोई धन लाभ होने जा रहा है। जी हां तमाम ज्योतिष भी इस बात के बारे में बताते हैं कि घर में या घर के बाहर बिल्ली अगर बच्चों को जन्म दे तो कुछ अच्छा होता है।

पक्षी आकर चांदी का बर्तन छोड़ दे
मां लक्ष्मी को हमेशा से धन की देवी कहा गया है। कहा भी जाता है कि लक्ष्मी के प्रवेश के लिए घर और आंगन को हमेशा साफ रखना चाहिए। हां इस बात को जान लीजिए कि अगर कोई पक्षी आपके घर के बरामदे या फिर घर की छत पर कोई चांदी का बर्तन छोड़ जाए, तो इसे बेहद ही शुभ संकेत माना जाता है। जी हां कहा जाता है कि ऐसा होने पर मां लक्ष्मीज की कृपा आप पर जल्द ही बरसने वाली है।

चीटियां लाती हैं खुशियां
चीटियों का इसांन की जिंदगी से गहरा नाता है। कहा जाता है कि जहां मनुष्य होते हैं, वहां चीटिंयां अवश्य आती हैं। इसलिए कहा जाता है कि अगर आपके घर की छत पर काली चींटियां नजर आएं तो ये एक शुभ संकेत हैं। कहा जाता है कि ये आपकी उन्नति का संकेत है। घर की छत पर काली चीटिंयां दिखना मतलब आपको कारोबार या करियर में सफलता मिलने वाली है।

कोयल की आवाज समझ जाइए
कोयल की आवाज आखिर किसे नहीं भाती। अगर सुबह सुबह आप कोयल की मधुर आवाज सुनेंगे तो कहा जाता है कि दिन अच्छआ बीतता है। इसके साथ ही कहा जाता है कि अगर कोयल आपके घर की छत पर सुर छेड़ रही है तो समझ जाना चाहिए कि घर के मालिक का भाग्य उदय होने जा रहा है। बताया जाता है कि ये संकेत सुखी जीवन का प्रतीक होता है।

कौए की आवाज में कुछ राज है
इसके अलावा कौए भी आपके लिए कई बार शुभ समाचार लेकर आते हैं। हालांकि कौए की कर्कश आवाज से काफी लोगों को परेशानी होती है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि अगर घर की मुंडेर पर कौआ शोर मचाए तो ये भी एक संकेत है। तमाम पंडित कहते हैं कि अगर ऐसा हो तो समझ लेना चाहिए कि आपका कोई प्रिय आपसे मिलने आने वाला है।

हाथी यानी सौभाग्य का प्रतीक
इसके अलावा हाथी को इंसान की जिंदगी में बड़ा शुभ माना गया है। बताया जाता है कि अगर हाथी आपके घर के द्वार के बाहर सूंड उठाए तो समझ लेना चाहिए कि आपके और आपके परिवार के लिए ये एक सौभाग्यशाली संकेत है। बताया जाता है कि घर के दरवाजे पर आकर हाथी अगर जोर से सूंड उठाए और आवाज करे तो इसका मतलब है कि हर तरह के विवाद में आपको जीत मिलेगी।

समझिए इन संकेतों को
इन शुभ संकेतों के बारे में हर किसी को जानकारी होनी चाहिए। कहा जाता है कि प्रकृति और इंसान के बीच एक गहरा संबंध होता है। इन संबंधों के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए। प्रकृति कई बार आपके लिए शुभ संकेत लेकर आती है तो कई बार कुछ संकेत ऐसे होते हैं, जो कुछ अनिष्ट होने की संभावना जताते हैं। इसलिए हर बात को सही ढंग से परखना चाहिए।