अपनी राशि के हिसाब से बदलिए पहनावा, यकीन मानिए, किस्मत सुधर जाएगी

कपड़ों से आपकी किस्मत बदल सकती है, सुनने में अजीब है लेकिन अगर आप राशि के मुताबिक पहनावा रखेंगे तो इसका असर आपकी किस्मत पर पड़ता है।

New Delhi, Feb 14: बहुत से लोग आपको मिल जाएंगे जो अक्सर ये कहते हैं कि किस्मत साथ नहीं दे रही है, ऐसे लोगों के लिए ये खबर बहुत जरूरी है, तकदीर को बदलने से पहले आपको अपना पहनावा बदलना होगा, हम आपको बता रहे हैं कि आप अपनी राशि के मुताबिक कपड़े पहन कर कैसे अपनी तकदीर को संवार सकते हैं। कपड़ों का चुनाव बहुत जरूरी है, अगर इस में आपकी राशि के गुण मिल जाएं तो कहना ही क्या, राशि के मुताबिक कपड़े पहनने से ना केवल सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह आता है बल्कि गुडलक भी आता है.तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं कि राशि के मुताबिक कपड़े कैसे पहनें।

मेष राशि
मेष राशि वाले बहुत ज्यादा तड़क भड़क वाले कपड़े पहनते हैं. ये कपड़े पहनते समय ना उम्र देखते हैं ना ही समय, इनको हल्के और शालीन कपड़े पहनने चाहिए, इससे इनका व्यक्तित्व गंभीर होगा.

वृष राशि
वृष राशि वाले रंग और स्टाइल के मामले में सही फैसला नहीं कर पते हैं। ये ऐसे कपडे पहनते हैं जिससे उनका व्यक्तित्व छिप जाता है.इस राशि के लोगों के थोड़े चमकदार और खूबसूरत रंगों का प्रयोग करना चाहिए, ऐसे कपड़े पहने जिस से उम्र ज्यादा ना लगे।

मिथुन राशि
इस रशि के लोग पहनावे को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। ये रंग और स्टाइल पर बहुत ध्यान देते हैं. मिथुन राशि के लोगों को केवल पहनावे पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए साथ में अपने स्वभाव का भी ख्याल रक्खें .

कर्क राशि
इस राशि के लोगों के कपड़े पहनने का तरीका उनके मूड को दिखाता है। अच्छे मूड में ये शानदार कपड़े पहनते हैं। अगर मूड खराब है तो कुछ भी पहन लेते हैं। हमेशा अपने पहनावे को बहुत सही रखने की कोशिश करें , ताकि आपका मूड अच्छा बना रहे.

सिंह राशि
ये पहनावे को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं होते हैं। एक तरह से कमजोर होते हैं। ये उस समय अच्छा कपड़ा पहनते हैं जब कोई टोक देता है। सिंह राशि के लोगों को हमेशा साफ़ सुथरे और सही तरीके के कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपका प्रभाव भी बढेगा और संघर्ष कम होगा

कन्या राशि
कन्या राशि के लोग कपड़े पहनने के मामले में बहुत शानदार होते हैं, ये कपड़ों को खरीदते समय अपने मन के हिसाब से पसंद करते हैं। इनको ब्रांडेड कपड़ों का शौक होता है। कभी कभी ये उल्टे सीधे कपड़े भी पहन लेते हैं। इस राशइ के लोग अगर पहनावे पर ध्यान दें तो इनके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।

तुला राशि
कपड़ों के चयन को लेकर इस राशि के लोग सबसे ताकतवर और समझदार होते हैं। हमेशा सही और शानदार कपड़े पहनते हैं, अपने पहनावों से दूसरों को प्रभावित कर लेते हैं .इस राशि के लोगों को दिखावे के लिए पहनावे पर पैसा बर्बाद करने से बचना चाहिए.

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग कपड़ों के मामले में मूडी होते हैं, कभी इनका पहनावा बहुत अच्छा होता है , और कभी बहुत खराब ये लापरवाह किस्म के लोग होते हैं, इस राशि के लोगों को हर समय अपने पहनावे को लेकर सावधानी रखनी चाहिए, वरना आपका प्रभाव दूसरों पर अच्छा नहीं पड़ेगा.

धनु राशि
इस राशि के लोग भी पहनावे पर ध्यान नहीं देते हैं। इनके पहनावे को देखकर आप इनकी स्थिति का अंदाजा ही नहीं लगा सकते. ऐसे में धनु राशि के लोगों को हर विशेष काम और खास दिन अपने पहनावे का ख्याल जरूर रखना चाहिए.

मकर राशि
मकर राशि के लोग जवानी में कपड़ों पर खास ध्यान नहीं देते हैं। जैसे जैसे इनकी उम्र बढती जाती है , इनका पहनावा बहुत अच्छा हो जाता है.आपको अपनी उम्र के अनुसार पहनावा रखना चाहिए. इस से इनका प्रभाव दूसरों पर ज्यादा होगा।

कुम्भ राशि
कुंभ राशि के लोग मध्य मार्ग पर चलते हैं, इनका पहनावा ना तो बहुत अच्छा होता है ना ही बहुत खराब होता है। इनको पहनावे की समझ आ गई तो इनका पहनावा बेहतरीन हो जाता है. कुंभ राशि के लोगों को एक ही रंग के पहनावे पर ही चिपक कर नहीं रहना चाहिए .

मीन राशि
मीन राशि के लोग अपने कपड़ों को लेकर काफी गंभीर होते हैं, ये बहुत ज्यादा रंगों और स्टाइल को तवज्जो नहीं देते हैं। मीन राशि के जातकों को अपने पहनावे में रंग और स्टाइल का भी ध्यान रखना चाहिए। इस तरह से सभी राशियों के लोगों को अपनी राशि के गुणों के मुताबिक कपड़े पहनने चाहिए। इस से आपकी किस्मत बदल सकती है।