साप्‍ताहिक राशिफल, 30 जुलाई से 5 अगस्‍त तक कैसा रहेगा आपका समय, पढ़ें सलाह और जानें भविष्‍य  

ये हफ्ता सभी राशियों के उथल-पुथल भरा रहना वाला है । सदी के सबसे लंबे चंद्रग्रहण का प्रभाव राशियों पर नजर आएगा । आगे पढ़ें 12 राशियों का साप्‍ताहिक राशिफल क्‍या कहता है ।

New Delhi, Jul 29 : मेष राशिफल –  30, 31को लाभदायक समय रहेगा। आपकी योग्यता और कार्यकुशलता की कद्र होगी। यदि आपको एक लंबे समय से कोई चिंता या परेशानी रही है तो ग्रहीय स्थितियां उससे आपको छुटकारा दिलाएंगी। सरकारी कामकाज में भी सफलता मिलेगी। मकान-वाहन से लाभ होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में प्रगति होगी। आर्थिक तकलीफों से थोड़े समय के लिए सुकून मिलेगा। परिवार और पत्नी के साथ मधुर संबंध रहेगा। पारिवार वातावरण सुखद रहेगा। घर में शुभ प्रसंग बनने की संभावना अधिक रहेगी। कोई नया मेहमान आएगा। ता. 01-08 और 02-08, और 03के दौरान बारहवें चंद्र के होने से आपका समय अच्छा बीतेगा। धन को व्यय होने से संभालें। आत्मविश्वास में कमी आने के संकेत हैं। चौतरफा आनंद का वातावरण रहेगा। आकस्मिक खर्चों में वृद्धि होगी। आय से अधिक खर्च रहेंगे। ता. 4 के दिन थोड़ी राहत रहेगी। समय आपके साथ रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नकारात्मक परिस्थितियां भी पलटकर सकारात्मक हो जाएंगी। परिवार के साथ सुख-शांति से समय बिताएंगे। मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। भाग्य भी आपके साथ-साथ चलेगा।

वृषभ राशिफल
30 – 31 का समय आपके लिए अच्छा है। आपकी हर एक इच्छा पूरी होगी। परिवारजनों के बीच एक अच्छा समय गुजरेगा। व्यवसाय में अनुकूलता लाने के लिए जरुरी परिवर्तन करेंगे। कार्यपद्धित में आए बदलाव से उसका फल अच्छा मिलेगा। यदि आप किसी सरकारी नौकरी में इनकम में वृद्धि के योग हैं। ता. 1, 2 और 3 की दोपहर तक का समय आपके लिए अच्छा है। ग्रह गोचर में चंद्र की स्थिति लाभ स्थान में चल रही होने से धन प्राप्ति होगी। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात होगी। संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे। किसी व्यक्ति को उधार दिये गये पैसे वापस मिलेंगे। ता. 4 का समय आपके लिए विपरीत है। 12वें खाने में चंद्र के होने से मन में निराशा का अनुभव करेंगे। उतावली में कोई कदम उठाना ठीक नहीं। स्वास्थ्य में सावधानी बरतें। कोई अप्रिय समाचार मिलेगा। उच्च अधिकारी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। मानहानि की स्थिति पैदा हो सकती है।

मिथुन राशिफल
30और 31 के दौरान दिए गए इंटरव्यू के सकारात्मक फल मिलेंगे। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन करेंगे। संतान की सगाई या विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। ससुराल पक्ष के कार्यक्रम में भाग लेंगे। दूसरों से अपनी बात मनवा सकेंगे। पिता के साथ संबंधों में सुधार आएगा। पिता की तबीयत का ध्यान रखें। पिता से आर्थिक मदद मिलेगी। ता. 1, 2 और 3 की दोपहर तक आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। प्रसन्नतापूर्वक समय गुजरेगा। आपको हाथों पावन कार्य संपन्न होंगे। घर हेतु किसी नई वस्तु की खरीदी होने से मन खुशगवार रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। धंधे में प्रगति होगी। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। ता. 3 की दोपहर के बाद और4 के दौरान परिवार के बड़ों का आशीर्वाद और प्रेम मिलेगा। कैरियर को आगे बढ़ाने हेतु किया गया प्रयत्न सफलताप्रदायी रहेगा। आप अपने कर्तव्यों को अच्छी तरह से निभाएंगे।

कर्क राशिफल
30, 31 के बीच का समय खराब है। मन बेचैन और उदास रहेगा। अपने ऊपर नियंत्रण रखना महत्वपूर्ण है। सोच-समझकर बोलें अन्यथा किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। विरोधी या दुश्मन आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। काम की निंदा होगी। मन परेशान रहेगा। 1, 2 और 3 की शाम तक का समय अनुकूल रहेगा। आपके द्वारा किसी की भलाई होगी। नकारात्मक विचारों को सकारात्मक विचारों से परिवर्तित करेंगे। बच्चों से कोई अच्छी खबर मिलेगी। तनाव हट जाएंगे। आप किसी के लिए उपहार खरीद सकते हैं। आप आनंदित मन से एक विशेष कार्य की तैयारी करेंगे। घर-परिवार में प्रेम का माहौल होगा। काम का प्रेशर होने पर भी आप इससे अछूते रहेंगे। 3 की शाम और 4 के दौरान आपको यश प्राप्ति होगी। सम्मान बढ़ेंगा। समय आपके साथ होगा। आय के नए स्रोत आपकी आवक बढ़ाएंगे। कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश होंगे।

सिंह राशिफल
30 और 31 के दौरान आप नए-नए लोगों को संपर्क करेंगे। आपके कार्यों में रचनात्मकता का समावेश होगा। भविष्य को सुज्जित करने हेतु आप आज पर ध्यान केन्द्रित करेंगे। आप आगे बढ़ने के मौकों को तलाशेंगे। कार्य को बेहतरीन तरीके से करने पर जोर देंगे। खेलकूद और मनोरंजन के कार्यक्रम में भाग लेंगे। परिवार के लोग आपके साथ होंगे। ता.1, 2 और 3के दौरान आठवें में चंद्र की उपस्थिति एक अनिष्टकारी संकेत है। किसी अप्रिय घटना की आशंका है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। शत्रु और विरोधी हाथ धोकर आपके पीछे पड़ जाएंगे। आपकी निंदा या आलोचना हो सकती है। मन में शंका-कुशंका रहेगी। अति व्यस्तता की वजह से थकान का अनुभव करेंगे। कोई महत्व का निर्णय लेंगे। ता. 4के रोज आप घर के लिए किसी नयी वस्तु की खरीदी करेंगे। ऊपरी अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। आपके साथ उनका व्यवहार सद्भावपूर्ण रहेगा।

कन्‍या राशिफल
सप्ताह की शुरूआत विद्यार्थियों के लिए मुश्किल समय कहा जा सकता है। आपमें बैचेनी अधिक रहेगी। संतान सुख को लेकर भी आपको प्रतिकूलता रहेगी। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतनी पड़ेगी। हांलाकि इस स्थिति अत्यधिक अल्प-अवधि की है। पहले दिन ही दोपहर के बाद ग्रहों की स्थिति बदलने से आप पर बुजुर्गों की भी कृपा दृष्टि रहेगी। नौकरीपेशा लोग उत्तम प्रदर्शन से आगे बढ़ेंगे और सहकर्मियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य बना रहेगा। आप किसी प्रतिष्ठित अथवा प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आएंगे और उनके साथ संबंध लाभकारी सिद्ध होगा। सप्ताह के मध्य में कोई स्‍त्री मित्र अपनी प्रगति में निमित्त बनेगी। विपरीत लिंग वाले व्यक्ति के प्रति आकर्षण अधिक रहेगा। दांपत्यजीवन का आनंद उठाने के लिए सप्ताह के मध्य का समय उत्तम है। अंतिम चरण की बात करें तो आर्थिक लाभ अवरुद्ध हो सकते हैं और इसके सामने खर्च की मात्रा बढ़ेगी। आपमें बैचेनी और मानसिक उथल-पुथल अधिक रहेगी इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। आपके दृष्टिकोण में अचानक परिवर्तन आ सकता है। आप किसी की जमानत देने से पहले दो बार विचार करें और किसी के साथ आर्थिक लेन-देन भी न करें अन्यथा होम करते हाथ जला बैठेंगे।

तुला राशिफल
30 और 31 के दौरान मेहमानों का आगमन होने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों के लिए लाभदायी समय रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कामकाज में लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। व्यवसाय में किसी नयी चीज अथवा कार्यशैली को अमल में लाएंगे। आप सफल होंगे। कोई बड़ा विचार मन में आएगा और सबसे अलग कुछ करेंगे। ता. 1 और 2के दौरान मन में नवीन विचारों का प्रस्फुटन होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। जीवन के उतार-चढ़ाव को अच्छी तरह से समझ सकेंगे। ता. 2 से शुक्र आपकी राशि से बारहवें स्थान में भ्रमण करेगा। इसकी यह चाल नीच राशि में रहेगी। इससे विवाहित जीवन का आनंद कम उठा पाएंगे। आपका मन गलत संबंधो की तरफ बार-बार भटकेगा। ध्यान रखिए। अपनी मेहनत और आत्मविश्वास पर भरोसा रखें। आपके कार्यों से किसी को नुकसान नहीं हो इसका ध्यान रखें। ता. 3 और 4 के दौरान पारिवारिक मामलों में तनाव रहेगा। हर एक कार्य पर अपना नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशिफल
30 व 31 के दौरान उत्तम समय नहीं है। आजीविका को लेकर समस्या आ सकती है। अपनी आर्थिक जरूरते पूरी करने के लिए तथा समाज में अपने स्तर के अनुसार रहने के लिए अधिक आमदनी के स्रोतों पर ध्यान देना पड़ेगा। युवा वर्ग कैरियर को लेकर चिंतित रहेगा। आपकी प्रतिकूल परिस्थिति देखकर दुश्मन आनंद लेंगे तथा आपकी आलोचना होगी। पैर के दर्द की समस्या बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मनोबल टूटेगा। अभी आपके खूब एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी पड़ेगी। संभव हो तो नियमित मेडीटेशन के बाद पढ़ाई की शुरूआत करने की सलाह है। नाते-रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है। तारीख 1, 2 और 3 के दौरान समय सामान्य है। आपकी व्यवहार कुशलता के कारण आप समय को अपने पक्ष में कर लेंगे। कोई बढ़िया उपलब्धि प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी भविष्य के लिए किसी नयी आशा के साथ मेहनत करेंगे। तारीख 2 से शुक्र अपनी राशि से ग्यारहवें स्थान में भ्रमण करेगा जिससे परिवार में सुख-शांति रहेगी। आपका हर कार्य अत्यधिक सरलता से पूरा होगा। मित्र से लाभ होगा तथा उसका सहयोग प्राप्त होगा। तारीख 4 के दिन संपत्तिदायक चरण रहेगा। आपके बैंक बेलेंस में वृद्धि होगी।

धनु राशिफल
30 और 31 के दौरान आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। नये कार्य की शुरूआत होगी। भाई-बहनों के संबंधों में सुख-शांति रहेगी। संक्षिप्त यात्रा का योग है। प्रणय प्रसंग में भी समय व्यतीत होगा। दूसरों से आशा न रखें और अपना कार्य खुद ही करें जिससे आपको आत्मसंतोष भी प्राप्त होगा। घर में शुभ प्रसंग का आयोजन होगा। तारीख 1, 2 और तारीख 3 दोपहर तक लोकप्रियता के मामले में सबसे आगे रहेंगे। आपके लिए यह समय प्रसन्नता भरा व्यतीत होगा। आपके हाथ से कोई उत्तम कार्य होगा। घर के लिए किसी नयी वस्तु की खरीद करने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा। नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है। धंधे में बढ़िया प्रगति होगी। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। तारीख 3 को आप आवक में वृद्धि के लिए जो भी योजना अथवा मन के विचार है उस पर अमल नहीं कर सकेंगे। आपको यात्रा के दौरान कष्ट होगा। आपको चारों ओर से मुसीबत से घिरा हुआ होने का एहसास होगा। जमीन मकान में निवेश से लाभ होगा। माता की तबियत नरम-गरम रहेगी।

मकर राशिफल
बाहर का भोजन लेना जहाँ तक संभव हो उतना टालें। जिन्हें जुकाम-कफ, खांसी, अजीर्ण जैसी बीमारियाँ हो उन्हें तारीख 31 तक सावधानी बरतनी पड़ेगी। नये प्रोजेक्ट की शुरूआत करने के लिए सप्ताह के मध्य का समय अनुकूल है। सरकारी लाभ होने की भी संभावना है। तारीख 1, 2 और तारीख 3 के दिन व्यापारियों को व्‍यावसायिक लाभ होगा। बिजनेस में नये क्लायन्ट मिलने और नयी कंपनियों के साथ जुड़ने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की काम में तत्परता और ज्ञान देखकर वरिष्ठ अधिकारी पीठ थपथपाएंगे। आपकी कैरियर में उससे लंबी अवधि का लाभ होगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा। तारीख 3 शाम के बाद और तारीख 4 के दिन आपके विचार में द्रुत गति से परिवर्तन होगा। वैसे तो आप काफी आक्रमक और जिद्दी स्वभाव के हैं परंतु इस सप्ताह आप जरूरत से ज्यादा भावुक रहेंगे जिससे किसी के कठोर शब्दों से अपनी भावना को ठेस पहुँचेगी। अचल संपत्ति के मामले में कोई निर्णय लिया जाए यह योग्‍य नहीं है। मानसिक व्‍यग्रता और शारीरिक अस्‍वस्‍थता रहेगी। संतान के साथ संबंध उत्तम रहेंगे तथा वे आपके प्रति आदरभाव रखेंगे। संक्षेप में सप्ताह मध्‍यम फलदायी रहेगा।

कुंभ राशिफल
सप्ताह के आरंभ में खूब चुस्ती-स्‍फुर्ति और स्वास्थ्य उत्तम रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। नाते-रिश्तेदार अथवा मित्र की ओर से उपहार मिलेगा। प्रवास और स्‍वादिष्‍ट भोजन का आनंद उठा सकेंगे। आपकी कलात्‍मक समझ को निखार सकेंगे। वस्त्रों, आभूषणों, सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन के ऊपर खर्च होगा। शेखी बघारने के लिए बेकार के खर्च करने के स्थान पर भविष्य सुरक्षित करने के लिए लंबी अवधि के निवेश द्वारा आमदनी के स्रोत खड़े करने की गणेशजी सलाह दे रहे हैं। सप्ताह के मध्य में मन की अस्थिरता आपको महत्वपूर्ण अवसर से वंचित रखेगी। नये काम की शुरूआत करना योग्‍य नहीं है। वाणी पर संयम रखें। हांलाकि, आप वाकपटुता से किसी को भी प्रभावित करने का कौशल्य भी रखते हैं। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। इस समय अवधि में आपके प्रणय संबंध खिल उठने से आपके प्रिय व्यक्ति के साथ नजदीकी स्थान पर वीकेन्ड का आनंद उठाने की भी संभावना है। कौशल्य और वाणी की मिठास आपकी सफलता में मुख्य भूमिका निभाएगी। मृदुवाणी लंबी अवधि में लाभकारी संबंध के बीज रोपेगी। व्यापार में वृद्धि और नये लाभकारी सौदों के साथ आप सप्ताह का प्रारंभ करेंगे। आमदनी के स्रोत बढ़ने से आपको बड़बोले हो जाएंगे। बुजुर्गों तथा मित्र-मंड़ली से लाभ होगा और सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। दाम्‍पत्‍य जीवन में संतोष और आनंद रहेगा। अविवाहित जातकों की जीवनसाथी की खोज पूर्ण होने का तथा विवाह का योग है।

मीन राशिफल
30 और 31 के दौरान आपके परिवार के सदस्य आपकी निंदा कर सकते हैं। निरर्थक खर्च रहेगा। संतान की चिंता रहेगी। आपका मन निराशा का अनुभव करेगा। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लिया न जाए। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तारीख 1 से आपकी मनस्थिति सुखद नहीं रहेगी। आप काम में एकाग्रता नहीं बना सकेंगे जिससे प्रदर्शन कमजोर पड़ेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागीदार के साथ सबंधों में भी तनाव आ सकता है। तारीख 1 और 2 के दौरान स्थिति बदलेगी। आप ऊर्जा और उत्साह का अनुभव करेंगे। परिवार, काम और मित्र के लिए उत्तम समय है। प्रणय सबंधों में सुधार आएगा। नये व्यक्तियों की तरफ आपके आकर्षित होने की संभावना भी है। तारीख 3 और 4 के दौरान आपके लिए स्थिति आरामदायक रहेगी। आर्थिक रूप से आप सक्षम बनेंगे। जीवन की चुनौती का सामना निडरता से करेंगे। आपको शारीरिक कष्ट, विशेषकर आंखों में तकलीफ होने की संभावना है। आपके व्यवहार में अचानक आए परिवर्तन से परिवारजनों अथवा नाते-रिश्तेदारों के साथ अनबन होगी। लोगों को आपके द्विस्वभाव प्रकृति का परिचय प्राप्त होगा। आपकी बातचीत अथवा व्यवहार से किसी को गलतफहमी होगी। आमदनी की तुलना में खर्च अधिक होने से आर्थिक मामलों में दो वक्त की रोटी के इंतजाम में ही आपका मस्तिष्क सतत व्यस्त रहेगा।
(Source : GaneshaSpeaks)