साप्‍ताहिक राशिफल, 5 से 11 नवंबर : पढ़ें दिवाली पर किन 5 राशियों पर है लक्ष्‍मी जी की विशेष कृपा

आज धनतेरस का पावन त्‍यौहार है, दिवाली वीक की शुरुआत हो चुकी हैं, पढ़ें इस हफ्ते किन राशियों को दी जा रही है खास सलाह, किन राशियों पर होगी लक्ष्‍मी जी की विशेष कृपा । अभी पढ़ें ।

New Delhi, Nov 05 : मेष राशिफल –धनतेरस से शुरू हो रहा यह सप्ताह आरंभ में आपके लिए सुखद रहेगा। कमाई के अवसर मिलेंगे और शुरू किया गया काम सफलता पूर्वक संपन्न होगा। आपकी कार्यकुशलता से ऑफिस में सम्मान मिलेगा। सहकर्मियों के साथ ताल में ताल बैठाकर काम करने में कामयाब रहेंगे। सप्ताह के मध्य में सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ उत्तम समय बिताएंगे। उत्साह, उमंग और धूमधाम से त्योहार मनाएंगे। घर में शुभ प्रसंगों का योग बनेगा। विवाह के इच्छुक लोगों के सामने विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। पार्टनरशिप के धंधे में प्रगति होगी। जीवनसाथी से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। 9, 10 तारीख के दौरान आठवें स्थान में चंद्र का उपस्थित रहना आपके लिए कष्टकारी हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा। चिंता और परेशानी अनुभव कर सकते हैं।

वृषभ राशिफल
इस हफ्ते आप करियर और काम को महत्व दें। कोई महत्वपूर्ण लेनदेन कर सकते हैं। कुछ अच्छा सीखने की इच्छा रहेगी, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। शेयर बाजार से लाभ होने के योग हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। मकान से आर्थिक लाभ होने के योग हैं। 6 और 7 नवंबर को नरक चतुर्दशी और दीपावली है। इस दौरान धन प्राप्ति के योग हैं। किसी जगह नया निवेश करेंगे। आपकी सकारात्मक स्थिति रहेगी। दोस्तों की ओर से इच्छित सहयोग मिलेगा। कंपनी संबंधी मामलों में आपकी मेहनत और प्रयत्न रंग लाएगी। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर रहेंगे, सहयोग मिलेगा। दीपावली के दिन मंगल का आपकी राशि से दसवें स्थान में भ्रमण आपके आत्मबल में वृद्धि करेगा। लेकिन शत्रु राशि में होने से पिता या उच्च अधिकारी के साथ वैचारिक मतभेद पैदा करेगा। 8, 9 और10 तारीख के दौरान पति-पत्नी के बीच परस्पर सहयोग का संबंध रहेगा। घर में आनंदायक वातावरण रहेगा। किसी यात्रा-प्रवास पर जाना होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आपको धीमी गति से लाभ होगा। धैर्यपूर्वक कार्य करें। घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों को बहुत ही अच्छी तरीके से संभालेंगे। घर में मेहमानों का आवगमन होगा।

मिथुन राशिफल
माता पिता के साथ मधुर संबंध रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। मकान-वाहन प्राप्ति के योग हैं। 5 तारीख के दौरान कोई गलत व्यक्ति आपको कहीं फंसा सकता है, संभलकर रहें। घर, परिवार और संतान की देखरेख आपकी प्राथमिकता में शामिल रहेंगे। समय की स्थिति आपके पक्ष में रहने की वजह से वाद-विवाद से बचें। जमीन-मकान के विवाद से कोर्ट-कचहरी के योग बनते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। 6, 7 तारीख को शेयर बाजार से आर्थिक लाभ मिल सकता है। प्रेम प्रकरण में सफलता मिलेगी। 8 तारीख की दोपहर तक का समय यात्रा-प्रवास में सफलता दिलाएगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। नौकरी करने वालों के लिए सफलतादायक दिन है। 8 तारीख की दोपहर के बाद और 9 व 10 तारीख के दौरान कोई कीमती भेंट-सौगात मिल सकता है। आप अपने घर-परिवार हेतु खर्च का विचार करेंगे। आपको अपने इनकम के स्रोत को बढ़ाने में सफलता मिलेगी। दूसरों की मदद करके उनकी उन्नति में सहायक रहेंगे। आपके लिए उन्नति का समय रहेगा।

कर्क राशिफल
इस हफ्ते उत्साह पूर्वक त्योहार का आनंद ले सकेंगे। आपके निर्धारित काम पूरे होंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे। संपत्ति संबंधी चल रहा विवाद समाप्त होगा। इस हफ्ते 6 और 7 तारीख की दोपहर तक खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। मन अशांत रह सकता है। आप कुछ अधिक भावुक रहेंगे। लोगों से जिस स्नेह और सहयोग की अपेक्षा रखेंगे वह नहीं मिलने से निराश हो सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आत्मविश्वास बनाए रखें और दूसरों पर आश्रित ना हों। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से विवाद की आशंका है। दीपावली के बाद का समय अधिक अनुकूल रहेगा। नया अनुभव प्राप्त होगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। साथियों के साथ समय गुजरेगा। मांगलिक कार्य में व्यस्त रह सकते हैं। सामाजिक समारोह में शिरकत करेंगे। बच्चों से प्यार और सम्मान मिलेगा।

सिंह राशिफल
सप्ताह के आरंभ में सुख की प्राप्ति होगी। आप लोगों के काम आएंगे। मित्रों के साथ आत्मीयता में वृद्धि होगी और कहीं बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बनेगा। 6 तारीख से मंगल आपकी राशि से सातवें भाव में भ्रमण करेगा। आपके विचारों में उग्रता रहेगी। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद रह सकता है। कार्यस्थल पर परेशानियां रहेंगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाहन ध्यानपूर्वक चलाएं। 6 और 7 तारीख के दौरान त्यौहार के कारण घर में आनंद व उल्लास का वातावरण रहेगा। स्वयं और परिवार के लिए खरीदारियां करेंगे। 8 तारीख की दोपहर के बाद का समय मध्यम है। 9 और 10 तारीख के दौरान आपका कोई कार्य बिगड़ सकता है। सूझबूझ और समझदारी से काम लेना चाहिए।

कन्या राशिफल
सप्ताह के आरंभ में आप अपने व्यक्तित्व और प्रदर्शन पर अधिक ध्यान देंगे। सौंदर्य प्रसाधनों, आभूषणों और वस्त्रों की खरीदारी पर महिला जातकों का खर्च बढ़ सकता है। साहित्‍य लेखन अथवा कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में अभी तक बोए हुए को काटने का समय आएगा ऐसा कहा जा सकता है। आमदनी के लिए आप नए स्रोत तैयार कर सकेंगे। ननिहाल पक्ष की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। विरोधी अथवा प्रतिद्वंदी की चाल उल्टी पड़ेगी। अपने आत्‍मविश्वास से कार्य में सफलता प्राप्त करना सुगम होगा। मुश्किल स्थिति में इष्‍टदेव की आराधना करने से आप ताजगी का अनुभव करेंगे। विदेश के कार्य से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। विदेश गमन की संभावना है। छात्रों को अपनी मेहनत का फल मिलता रहेगा।

तुला राशिफल
सप्ताह के आरंभ में कोई करीबी व्यक्ति भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा। संबंधियों से कोई छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य नरम रहेगा। बदलते मौसम और काम का दबाव स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। अनावश्यक उतावलापन और तेज ड्राइविंग की वजह से चोट लगने की आशंका रहेगी। 6 और 7 तारीख के दौरान परिवार के साथ समय गुजारेंगे। साझेदारों व पार्टनर के साथ चल रहा विवाद दूर होगा। व्यवसाय के मोर्चे पर आपकी समस्या का हल निकलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और उनके साथ कहीं बाहर जाने का आयोजन होने की संभावना रहेगी। 7 तारीख से मंगल आपकी राशि से पांचवें स्थान में भ्रमण करेगा जिससे प्रेम में असलता मिलने की संभावना रहेगी। आपकी वाणी की वजह से करीबी दोस्तों से निराशा होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आ सकता है। आपके अविचारी कदमों की वजह से आपका कार्य बिगड़ सकता है। 8, 9 और 10 तारीख के दौरान आपके लिए मिश्रित फलदायी समय रहेगा। मानसिक शांति रहेगी।

वृश्चिक राशिफल
सप्ताह के प्रारंभिक चरण में सामाजिक क्षेत्रों में आपको पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। समाज के लिए आप कोई जवाबदेही ले सकते हैं। आमदनी में वृद्धि होने का संकेत दिखाई दे रहा है। आमदनी के नये स्रोत तैयार करने की आपकी योजना में अब आशा की किरण दिखाई देगी। कार्य में व्यस्तता अधिक रहेगी। नौकरी में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। नए अवसर की खोज में हैं तो इंटरव्यू का बुलावा आ सकता है। 6 तारीख से मंगल अपनी राशि से चतुर्थ स्थान में भ्रमण करेगा जिससे मकान-संपत्ति की लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। पारिवारिक समस्या खड़ी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन अस्वस्थ रहेगा। क्रूरता और हिंसा की भावना में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को विद्या-अध्ययन में अवरोध आ सकता है। 6, 7 और 8 तारीख को दोपहर तक व्यवसाय में उतार-चढ़ाव आ सकता है। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। पड़ोसियों के साथ बोलचाल हो सकती है। खर्च में वृद्धि होगी। कार्यदक्षता में कमी आएगी। आपकी सफलता देखकर दूसरों को ईर्ष्या होगी। सप्ताह के दूसरे भाग में शत्रु और विरोधी परास्त होंगे। रुके हुए कार्य किसी मित्र की सहायता से पूर्ण होंगे। ससुराल की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

धनु राशिफल
सप्ताह के आरंभ में विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कोर्ट-कचहरी का योग बन रहा है। सरकारी कामकाज में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय में नयी योजनाएं बनाएंगे तथा नौकरी में आपकी तत्परता और कर्तव्य परायणता का उल्लेख होगा। आपको नयी जवाबदेही और उच्च पद भी सौंपा जाने की संभावना है। बालकों की पढ़ाई अथवा करियर के मामले में प्रगति होगी। पारिवारिक तनाव से राहत मिलेगी। 9 और 10 तारीख के दौरान कलह अथवा वाद-विवाद हो सकता है। आपके स्वभाव की उग्रता के कारण छोटे-मोटे विषय बड़े झगड़े में परिवर्तित सकते हैं। आर्थिक खींचतान आपकी व्याकुलता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। घर-परिवार में तनावपूर्ण वातावरण हो सकता है।

मकर राशिफल
सप्ताह के आरंभ में आर्थिक लाभ होगा और पैतृक संपत्ति से संबंधित विषयों का समाधान होगा। जो कार्य आपने सोचा होगा वह शुरू होगा। नाते-रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ समय बिताएंगे। त्योहार का स्वागत पूरे हर्ष उल्लास और जोश से करेंगे। आपको इस दौरान नयी आशा और उम्मीद रहेगी। छुट्टी का दिन परिवार के साथ हंसी-खुशी से व्यतीत करेंगे। 6 और 7 तारीख तथा 8 तारीख को दोपहर तक के समय में खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। मानसिक शांति नहीं रहेगी। आप भावुकता के लिए प्रियजनों से प्रेम और स्नेह की जरूरत का अहसास करेंगे परंतु न मिलने से उदास रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी दूसरे पर आश्रित होना हितकारी नहीं है। मान-हानि हो सकती है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के साथ विवाद होने की संभावना है। 9 और 10 तारीख के दौरान समय आपके पक्ष में रहेगा। नए अनुभव प्राप्त करेंगे। यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे। मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक समारोह में जाने का कार्यक्रम बन सकता है। संतान की ओर से प्रेम और आदर प्राप्त करेंगे।

कुंभ राशिफल
सप्ताह के आरंभ में स्वास्थ्य के विषय में चिंतित रह सकते हैं। पानी से संभलकर रहने की विशेष सलाह है। परिवार में माता की तबीयत को लेकर चिंता रहेगी। जमीन-संपत्ति के दस्तावेजों में सावधानी रखें। विद्यार्थियों के लिए कठिनाई भरा समय हो सकता है। गूढ़ और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रखने वालों के लिए समय अनुकूल है। संतान के विषय में कोई चिंता रह सकती है। प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात के समय वाणी पर नियंत्रण रखें शेयर-सट्टे का काम सतर्कता पूर्वक करें। लालच में आकर मनमाना निवेश करेंगे तो लाख के हजार होते देर नहीं लगेगी। बौद्धिक विचार-विमर्श से यथा संभव दूर रहें। सप्ताह के अंत में व्यापारियों और नौकरीपेशा वर्ग, दोनों के लिए लाभकारी समय है। वरिष्ठ अधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावनाएं पैदा होंगी। काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, इसलिए तैयारी रखें। गृहस्थ जीवन में परस्पर संवाद बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको विविध क्षेत्रों में यश कीर्ति और लाभ होगा।

मीन राशिफल
सप्ताह के आरंभ में बड़ों से आशीर्वाद मिलेगा। पति-पत्नी के बीच परस्पर सहयोगपूर्ण व्यवहार रहेगा। घर में हंसी-खुशी का वातावरण रहेगा जो आपमें एक नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। व्यवसाय में धीमी परंतु स्थिर गति से लाभ प्राप्त करेंगे। ऑफिस की जवाबदेही को भी बढ़िया ढंग से निभाएंगे। 6, 7 और 8 तारीख की दोपहर तक आपमें संतोष का अभाव बना रहेगा। आपके द्वारा किए गए कार्य का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेगा। व्यापार में नुकसान से आपका मन खिन्न हो सकता है। अनावश्यक व्यय होगा। 7 तारीख से आपके खर्च में वृद्धि होगी। विदेश गमन का योग है। पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 8 तारीख को दोपहर के बाद और 9, 10 तारीख के दौरान स्थिति सामान्य रहेगी। सरकारी विषयों में विजय सूचक चरण रहेगा। किसी के साथ हो रही गलतफहमी का निराकरण होगा। मित्र से विशेषकर स्त्री-मित्र से खर्च अथवा नुकसान हो सकता है। पेट में तकलीफ महसूस करेंगे।
(Source : Ganeshaspeaks)