साप्‍ताहिक राशिफल : जानिए ये हफ्ता 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है

8 अक्‍टूबर से 14 अक्‍टूबर तक, कैसा रहेगा आपके लिए ये पूरा हफ्ता । जानिए किस विशेष सलाह को आपको इस हफ्ते ध्‍यान में रखना है, साथ ही किन कामों से आपको रहना होगा दूर । पढ़ें, साप्‍ताहिक राशिफल ।

New Delhi, Oct 08 : मेष राशिफल –सप्‍ताह की शुरुआत अच्‍छे कामों के साथ होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। प्रेम प्रसंगों में सावधानी बरतें। 8 तारीख को नई नौकरी मिलने की संभावना है। ऊपरी अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। किसी व्यक्ति द्वारा आपको आर्थिक लाभ होगा। आत्मसंतोष मिलेगा। नौकरी के लिए उत्तम समय है। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में सुधार आएगा। स्‍वास्‍थ्‍य की देखभाल करें। खाने-पीने के मामले में ध्यान रखें। 10 व 11 तारीख को जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्रोग्राम बनेगा। कार्य में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्द्धा का माहौल रहेगा वहीं सफलता भी आपका इंतजार कर रही है। 12 और 13 तारीख को वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

वृषभ राशिफल
पति-पत्नी के बीच मनमुटाव के संकेत हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति के ऊपर भरोसा न करें। भविष्य की चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को कुछ अच्छी चीजें सीखने और समझने को मिलेगी। 10 और 11 के दौरान शुभ समय है। परिवार और धन संपत्ति के मामले में कोई सौदा हो सकता है। भविष्य को ध्यान में रखकर जमीन-संपत्ति की खरीद-फरोख्त करेंगे। इससे आपको भविष्य में बहुत लाभ मिलेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए शुभ संयोग है। विवाहित लोगों के जीवन में खुशहाली रहेगी। भविष्य को सुधारने के लिए आज पर ध्यान देंगे। प्रगति के अवसर आएंगे।

मिथुन राशिफल
नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। आर्थिक योजना सफल होगी। कचहरी के कामों में विजय प्राप्त करेंगे। शत्रुओं के विरुद्ध जीत हासिल होगी। साथ ही कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ेगा। फालतू के कामों में समय न खराब करें। 10 और 11 तारीख को अच्छा समय है। पूर्व के किसी साथी से मिलकर अच्‍छा काम करेंगे। फैसले ध्‍यान से करें। 12 तारीख को नौकरी में सफलता मिलेगी। आय और खर्च भी अधिक हो सकता है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा । ईश्वर आराधना का समय है।

कर्क राशिफल
कोई भी कार्य आप एकाग्रता से पूरा करेंगे। लाभ प्राप्ति के योग हैं। अनुकूल समय है। आपको अपने साथी से पूर्ण समर्थन मिलेगा। 10 और 11 का दिन चिंता में गुजरेगा। कोई आकस्मिक घटना घट सकती है। नया निवेश अभी न करें। नुकसान की आशंका है। करीबी दोस्तों से धोखा मिल सकता है। मानसिक तनाव होगा। 12 और 13 को आपके मनोबल में वृद्धि होगी। आपका मन खुश रहेगा। आप सामाजिक सेवा और दान-पुण्य के काम में संलग्न रहेंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई में पूरी ताकत झोंकनी होगी। सेहत में सुधार होगा। जिस काम के लिए आप इतने समय से लगे हैं उसमें सफलता मिलेगी। आपके लिए शुभ समय है। छात्रों को अधिक सफलता मिलेगी। भाग्य में वृद्धि होने के साथ ही आपको नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे।
सिंह राशिफल
आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। नए मित्र बनेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा हेतु यह शुभ समय है। युवा वर्ग में अधिक उत्साह देखने को मिलेगा। आपके गुणों की तारीफ होगी। 10 और 11 तारीख को भाई-बहन के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आकस्मिक धन लाभ की स्थिति है। पत्नी और परिजनों पर खर्च होगा। आपके खर्च में वृद्धि होगी। 13 तारीख को व्‍यस्‍त रहेंगे।

कन्या राशिफल
शुरुआत में आप आध्यात्मिकता की तरफ झुकेंगे और धार्मिक पुस्तकों के पठन तथा देवस्थान के दर्शन के लिए व्यस्त दिनचर्या से भी समय निकालेंगे। मानसिक चंचलता बढ़ेगी इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। गुस्सा अधिक होने से आपको अपने आप पर थोड़ा संयम रखना पड़ेगा। शेयर बाजार, लौटरी इत्यादि के कामकाज में आप फिलहाल सोच-विचारपूर्वक भाग्य आजमा सकते हैं। स्वास्थ्य की देखभाल करनी पड़ेगी। अनिद्रा की समस्या बढ़ेगी और काम के बोझ के कारण खूब थकान महसूस होगी। आर्थिक लाभ होगा। सरकार से आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में उत्तम प्रदर्शन कर सकेंगे धनलाभ की संभावना दिखा रही है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

तुला राशिफल
किसी निरर्थक वाद-विवाद में पड़ना ठीक नहीं। शरीर में आलस्‍य रहेगा। आपके काम पर इसका असर दिखेगा। इसका नकारात्मक असर आपके काम पर पड़ेगा। बेकार के वाद-विवाद से दूर रहें। धन-हानि की आशंका है। आर्थिक व्यवहार में सावधानी बरतें। गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा। बिना विचार किए हुए कुछ मत बोलें। आपकी वाणी से नए शत्रु पैदा हो सकते हैं। 10 और 11 तारीख को व्यस्तता रहेगी। सगे-संबंधी से मुलाकात होगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। 12 और 13 तारीख को कार्य पूर्ण करेंगे।

वृश्चिक राशिफल
विद्यार्थियों के लिए समय अभी सही नहीं है। पढ़ाई में विघ्न आ सकता है। एकाग्रता और समझशक्ति का अभाव होने की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। 8 और 9 तारीख को आप नई योजनाएं बनाएंगे। युवाओं की प्रगति होगी। 10 और 11 तारीख को समय सही नहीं है। ब्लडप्रेशर और मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य में गड़बड़ हो सकती है। 12 तारीख से अच्‍छा समय शुरू होगा। अविवाहित जातकों के विवाह का योग बनेगा। संतान प्राप्ति का भी योग है। सप्‍ताह के आखिर में विद्यार्थियों के लिए शुभ फलदायी समय है। प्रणय प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। विदेश जाने का भी योग है। बुजुर्ग व्यक्ति की मदद से कार्य पूर्ण होंगे।

धनु राशिफल
प्रणय संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आर्थिक योजना सफल होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अभी तक किए गए कार्य और हासिल की हुई उपलब्धियों के लिए आपकी प्रशंसा होगी। धंधे में बढ़िया प्रगति होगी और आर्थिक लाभ होगा। जमीन-संपत्ति से संबंधित कोई लेनदेन हो सकता है। आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा। बौद्धिक क्षमता में वृद्धि देखने को मिलेगी। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। सामाजिक स्तर पर भी आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 10 और 11 तारीख के दौरान काम में व्यस्तता अधिक रहेगी। आंखों के रोग हो सकते हैं। सप्ताह के अंतिम चरण में स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

मकर राशिफल
किसी भी कार्य को प्रारंभ करने से पहले सोच विचार कर लें। शरीर में गर्मी से संबंधित समस्याएं अथवा त्वचा की तकलीफ हो सकती है। लाभ प्राप्ति के योग हैं। समय अत्यधिक अनुकूल है। आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। 10 और 11 तारीख का दिन चिंता में व्यतीत होगा। कोई अप्रत्याशित घटना घटित हो सकती है। आपकी लाइफस्‍टाइल में बदलाव आ सकता है। नया निवेश अभी न करें। नुकसान की आशंका है। आपको मानसिक तनाव रहेगा। 12 और 13 तारीख को आपका मनोबल बढ़ेगा। आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा।

कुंभ राशिफल
सप्ताह की शुरुआत दांपत्‍य जीवन में मिठास के साथ होगी। आप जीवनसाथी के साथ मीठे पलों का आनंद उठा सकेंगे और दोनों एक-दूसरों को बढ़िया ढंग से समझ सकेंगे। साथ मिलकर कोई नया और अच्‍छा काम कर सकते हैं। मगर सरकारी निर्णय अथवा कानूनी मामले का फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना कम है। पैतृक संपत्ति का मामला चल रहा हो तो फिलहाल उसे भी स्थगित रखें। पीठ में दर्द, दिल की धड़कन की समस्या, माइग्रेन इत्यादि हो सकता है। आकस्मिक चोट लगने की आशंका है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातक साहित्य लेखन में किसी कृति का सृजन कर सकते हैं। आप अपने कौशल का श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकेंगे।

मीन राशिफल
घर में साज-सज्जा की वस्तु की खरीद करेंगे। व्यस्तता कम होने के कारण जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। पति-पत्नी के बीच आत्मीयता का भाव रहेगा। दोनों साथ मिलकर एक-दूसरे की जवाबदारी निभाएंगे। युवावर्ग के लिए समय उत्साहपूर्ण रहेगा। आर्थिक चिंता रहेगी। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। कर्मचारी और भागीदार की गतिविधियों पर ध्यान रखें। आपकी लापरवाही के कारण अधिक नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में कड़वाहट और गलतफहमी हो सकती है। 12 और 13 तारीख के दिन ग्रह की स्थिति फिर से आपके पक्ष में रहेगी। आपकी जवाबदारी बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय परिवार की सहमति से लेंगे। भाग्य में वृद्धि हो सकती है। संतान संबंधी कार्य हो सकते हैं। नवविवाहित को संतान का योग है। विद्या-अध्ययन में सफलता प्राप्त हो सकती है। धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा हो सकती है।
(Source : Ganeshaspeaks)