अपनी राशि के मुताबिक जानिए, किस उम्र में शादी करना ठीक रहेगा

आज अपनी राशि के मुताबिक ये जानने की कोशिश कीजिए कि किस उम्र में आपका शादी करना ठीक रहता है। क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र ? सब कुछ जानिए

New Delhi, Nov 13 : आज हम आपको आपको बता रहे हैं कि अपनी राशि के मुताबिक किस उम्र में आपके लिए शादी करना सबसे ज्यादा सही रहता है। हर किसी की जिंदगी में शादी का बड़ा महत्व है। इसलिए आपको राशि के मुताबिक ये भी जानना चाहिए कि किस राशि के लोगों के लिए शादी के लिए क्या उम्र मुफीद रहती है। सबसे पहले आपको मेष राशइ के जातकों के बारे में बता देते हैं।

मेष राशि वाले ध्यान दें
मेष राशि के जातक हर काम हड़बड़ी में करते हैं। इसलिए मेष राशि के लोग अपने मनचाहे साथी को पाने के लिए ज्यादा जल्दबाजी ना करें। शास्त्र के मुताबिक मेष राशि वालों के लिए 25 से 26 साल की उम्र शादी के लिए सही होती है। इसके अलावा कहा गया है कि वृषभ राशि वालों के लिए 30 वें साल में जाकर विवाह करना एक अच्छा विकल्प साबित होता है।

मिथुन राशि वालों के लिए
इस राशि के जातक 20 साल की उम्र तक भी जिंदगी के लिए गंभीर नहीं होते। इसलिए इसके अच्छे और बुरे परिणाम वो खुद भोगते हैं। इस राशि के जातकों के मन में विचारों को लेकर हमेशा द्वन्द रहता है। मिथुन राशि के लोगों के लिए 30 के बाद ही शादी के बंधन में बंधना शुभ माना जाता है। अब आपको कर्क राशि के जातकों के बारे में भी बता देते हैं।

कर्क राशि के जातकों के लिए
ज्योतिष शास्त्र कहता है कि कर्क राशि वालों के लिए 20 साल की उम्र भी मुफीद होती है। इस राशि के जातकों के लिए कम उम्र में भी विवाह करने लेना लाभकारी सिद्ध होता है। अगर 20 की उम्र से पहले ये जातक शादी नहीं करते तो, 30 की उम्र के बाद ही इन्हें शादी करनी चाहिए। इस राशि वालों के लिए 20 से 30 साल की उम्र के बीच विवाह करना अशुभ माना गया है।

सिंह राशि के जातक
सिंह राशि वालों के लिए एक खास बात कही जाती है। इस राशि वाले सारी उम्र भर गहरे और अटूट रिश्ते का आनंद उठाते हैं। ज्योतिष के अनुसार अगर सिंह राशि वालों की 40 वें साल में भी शादी होती है तो भी वो अपने जीवनसाथी के साथ काफी खुशहाल जीवन व्यतीत करते हैं। इसके साथ ही कहा जाता है कि सिंह राशि वाले स्वभाव के बड़े शालीन होते हैं।

कन्या राशि वाले
इस राशि के जातक अपनी जिंदगी को बड़े ही प्लानिंग से जीते हैं। इन्हें पता होता है कि इन्हें जीवन से क्या चाहिए। जब बात रिलेशनशिप की आती है तो इस राशि के जातक अपने साथी की जरूरतों का पूरा ख्याल रखते हैं। ज्योतिष के मुताबिक सिंह राशि वालों के लिए 25 और 26 साल की उम्र तक शादी करना शुभ माना गया है। इसके अलावा तुला राशि वालों के लिए 30 साल के बाद शादी करना भी शुभ रहता है।

वृश्चिक राशि वाले जातक
वृश्चिक राशि वालों को सभी पहलुओं पर अच्छे से गौर कर लेना चाहिए। कहा गया है कि जो वृश्चिक राशि के जातक 40 साल में शादी करते हैं, वो ज्यादा सुखी रहते हैं। इसके अलावा धनु राशि वालों के लिए कहा गया है कि इनके लिए कोई वक्त शादी के लिए मुफीद रहता है। यहां तक कि ऐसे लोगों के लिए 40 साल की उम्र भी शादी के लिए ठीक रहती है। अपनी राशि के मुताबिक ये बातें जानना बेहद जरूरी है।