करण जौहर को 5 साल की जेल हो सकती है, जारी किया गया नोटिस

फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर की मुश्किल कम नहीं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें 5 साल तक की जेल हो सकती है। जानिए आखिर क्यों

New Delhi, Jan 24: करण जौहर के बारे में तो आप जानते ही होंगे। वो बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। अब बताया जा रहा है कि करण पर एक नई मुसतीबत आ खड़ी हुई है। उनके खिलाफ नोटिसं जारी किया गया है और कभी भी उन्हें जेल हो सकती है। आखिर ऐसा क्या हुआ और क्यों करण पर केस दर्ज हुआ है, इस बार में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं।

मिल गया नोटिस
दरअसल करण  स्टार प्लस के चर्चित रियलिटी शो इंडिया नेक्स्ट सुपरस्टारको होस्ट कर रहे हैं। इनके साथ इनके को – होस्ट रोहित शेट्टी हैं। दरअसल विवाद ये है कि इस शो में कमला पसंद का एड दिखाया गया है। ये एड दिखाना करण के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है।  धर्मा प्रोडक्शन, एंडमोल प्रोडक्शन कंपनी और कमला पसंद कंपनी के लिए परेशानी बन गई है।

एक वेबसाइट ने छापी खबर
अब आपको ये भी बता देते हैं कि करण को बकायदा इसके लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट की तरफ से ये नोटिस जारी किया गया है। दैनिक भास्कर वेबसाइट में छपी रिपोर्ट कहती है कि  सिगरेट एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट्स एक्ट 2003 के तहत करण और तमाम कंपनियों को ये नोटिस जारी किया गया है।

दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट का नोटिस
इन लोगों को दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट ने नोटिस जारी किया है। करण और रोहित शेट्टी इस शो के जज हैं। इसके अलावा इस शओ की शुरुआत में धर्मा प्रोडक्शन का ही नाम है। धर्मा प्रोडक्शन करण की कंपनी है। इस वजह से से सबसे पहले करण को ही इस बारे में नोटिसं जारी किया गया है। नियम तोड़ने के आरोप में उन्हें ये नोटिस जारी किया गया है।

दूसरी बार मिला है नोटिस
हैरानी की बात तो ये है कि करण को दूसरी बार ये नोटिस भेजा गया है। बताया जा रहा है कि करण ने कोटपा एक्ट का वॉयलेशन किया है। इस वजह से सबसे पहले इस नोटिस का जवाब देना होगा। यहां केस इसलिए ज्यादा गंभीर हो जाता है क्योंकि करण को दूसरी बार ये नोटिस भेजा गया है। ऐसे में उन्हें 5 साल जेल और दो हजार रुपये जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।

नियमों को तोड़ा गया है
इस शो से जुड़े सभी लोगों को ‘सेरोगेटेड एड’ दिखाने का भी दोषी पाया गया है। इस नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि 10 दिन के भीतर ही जवाब दे दें। लरना करण के खिलाफ दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट केस दायर करेगा। अगर ये केस दायर होता ह, तो करण को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। लग रहा है कि करण जल्द ही इसका जवाब देंगे।

युवाओं को गलत रास्ता दिखाया
इंडिया नेक्स्ट सुपरस्टार को ज्यादातर यंगस्टर्स देखते हैं। ऐसे में इस रियलिटी शो में कमला पसंद को प्रमोट करना करण जौहर के लिए मुसीबत बन गया है। दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट का कहना है कि 10 दिन में जवाब नहीं मिला तो कोर्ट में केस दाखिल करेंगे। इसलिए सबसे पहले करण को ये एड हर हाल में बंद करना होगा। इसके बाद आगे देखा जाएगा, क्या होता है।