Video: इस लड़की से शादी करोगे तो मिलेंगे 1200 करोड़ रुपये, लेकिन कोई कर नहीं रहा!

pic- is ladki

इस लड़की से अगर आप शादी करेंगे तो आपको दहेज में 1200 करोड़ रुपये की मोटी रकम मिलेगी। लेकिन दिक्कत ये है कि इससे कोई शादी नहीं कर रहा।

New Delhi, Oct 10 : विवाह यानी दो आत्माओं का मिलन, दो परिवारों का मिलन और खास बात ये कि आपको जिंदगी भर के लिए एक जीवन संगिनी मिल जाती है। ये रिश्ता सिर्फ दो जिस्मों के बीच का नहीं है, बल्कि दो भरोसेमंद साथियों का मिलन होता है। एक ऐसा साथी, जो हर मुसीबत में आपका साथ दे। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके शादी करना का मकसद कुछ और ही होता है। दहेज एक बुरी प्रथा है ये सब जानते हैं, लेकिन इसके बाद भी दहेज आज भी राक्षस की तरह हमारे समाज में मौजूद है। लेकिन हाल ही में इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

दरअसल इस वीडियो में एक खास बात है। इस वीडियो में एक लड़की के बारे मे बताया गया है। इस वीडियो के मुताबिक हॉन्गकॉन्ग के एक करोड़पति पिता को अपनी बेटी के लिए कोई दूल्हा नहीं मिल रहा। ऐसा नहीं है कि बेटी खूबसूरत नहीं है, या फिर दिखने में अच्छी नहीं है। इसकी वजह कुछ और ही है, जिसके बारे में हम आपको बताएंगे। लेकिन इतना जान लीजिए कि वायरल खबरों के मुताबिक लड़की का नाम जीनी है। जीनी के पिता शेशील चाऊ एक बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं और उनकी करोड़ों की संपत्ति है। इसके बाद भी इस बेटी की शादी नहीं हो पा रही। ऐसा भी नहीं है कि जीनी के लिए शादी के प्रस्ताव नहीं आए हैं।

इसके लिए हजारों शादी के प्रस्ताव आ चुके हैं, जिन्हें जीनी ठुकरा चुकी है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि जीनी शादी नहीं कर रही है। तो जान लीजिए कि जीनी दरअसल समलैंगिक है। वो नहीं चाहती कि किसी भी लड़के से उनकी शादी हो। दरअसल परेशान पिता ने खिन्न आकर जीनी से ये सारी बातें पूछ डाली। आखिरकार उसने इसके पीछे वजह बताई कि वो समलैंगिग है और बीते 9 सालों से अपने पार्टनर के साथ रह रही है। ये हात जानकर पिता के होश उड़ गए। इसके बाद पिता ने ये प्रस्ताव रखा है कि, जो लड़का जीनी से शादी करेगा, उसे दहेज में 1200 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

हैरानी तो तब हो रही है जब दुनियाभर से हजारों रिश्ते जीनी के लिए आए, लेकिन जीनी ने एक पल में ही सारे रिश्तों को ठुकरा दिया। एक तरफ पिता जीनी पर लगातार शादी का दबाव बना रहे हैं और दूसरी तरफ जीनी अपने समलैंगिक दोस्त के साथ जिंदगी बिताना चाहती है। वायरल हो रही खबर के मुताबिक जीनी के पिता धीरे धीरे अपना मन बवा रहे हैं और जीनी की शादी उसके दोस्त के साथ करवाने के बारे में सोच रहे हैं। खैर तब तक ये देखना होगा कि क्या जीनी की शादी किसी लड़के से होगी ? या फिर वो अपने समलैंकिग दोस्त के साथ ही शादी के बंधन में बंध जाएगी। इस लड़की का वीडियो यू-ट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है।

https://youtu.be/G7VVQVFZhsk