निकाह के बाद पहली ही रात हैवान बना पति, दिखाई ऐसी हैवानियत, कि जीवन-मौत से लड़ रही है दुल्हन

पहली रात की बर्बरता के बाद दुल्हन को कोई होश नहीं है। नवविवाहिता को गंभीर हालत में गाजियाबाद स्थित मोहन नगर हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है।

New Delhi, Jul 16 : दुल्हन खुशी-खुशी बाबुल का घर छोड़कर अपने ससुराल पहुंची थी। उनके घर वालों को इस बात का सुकून था, कि उनकी बिटिया अच्छे परिवार की बहू बनी है, वहां उन्हें किसी चीज की तकलीफ नहीं होगी, लेकिन दुल्हन के परिवार वालों की ये खुशियां महज कुछ ही घंटे में चकनाचूर हो गई। शादी के बाद पहली रात ही दुल्हन के साथ दूल्हे ने कुछ ऐसा कर दिया, कि दुल्हन के घर वालों के साथ -साथ हर कोई सन्न है।

हैवानियत की हदें पार
नवविवाहिता के घर वालों ने कभी सपने में भी ऐसा सोचा नहीं था कि शादी के बाद पहली रात ही उनकी प्यारी बिटिया के साथ दूल्हा ऐसी बर्बरता करेगा।Dulhan5 दुल्हन के परिजनों को आरोप है कि उनकी बेटी के साथ दूल्हे ने हैवानियत का सारी हदें पार कर दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बहशी दूल्हे ने दुल्हन के प्राइवेट पार्ट में लोहे की नुकीला रॉड से वार किया। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गई है।

अस्पताल में भर्ती
पहली रात की बर्बरता के बाद दुल्हन को कोई होश नहीं है। नवविवाहिता को गंभीर हालत में गाजियाबाद स्थित मोहन नगर हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है, Dulhan2जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि फिलहाल दुल्हन की हालत स्थिर है, डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर बनाये हुए है।

8 जुलाई को निकाह
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता दुल्हन निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। बीते 8 जुलाई को उसका निकाह हुआ था। dulhan1पीड़िता का निकाह बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में हुआ था, पति बागपत में ही टीचर है, लेकिन इस हैवान ने पहली रात में ही अपनी पत्नी के साथ जो सलूक किया है, उससे हर कोई हैरान है।

बेहोश मिली बहन
पीड़िता के भाई ने बताया कि उनके यहां शादी के अगले दिन गोद भराई की रस्म होती है, जिसमें मायके पक्ष के लोग बहन के यहां आते हैं। Dulhan39 जुलाई को जब वो अपनी बहन के ससुराल पहुंचे, तो ससुराल वालों ने बताया कि उनकी बहन की तबियत ठीक नहीं है, कमरे में जाकर देखा, तो उनकी बहन बेहोश पड़ी हुई थी। जिसके बाद मैंने ससुरालवालों से पूछा तो उन्होने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

डॉक्टर ने दे दिया जबाव
इसके बाद मैंने तुरंत बहन के ससुराल वालों की मदद से कई अस्पताल ले गया, लेकिन सभी जगह डॉक्टरों ने जबाव दि दिया। आखिर में अपनी बहन को लेकर गाजियाबाद के एक बड़े अस्पताल में पहुंचा, जहां डॉक्टर ने चौंकाने वाली बात बताई। डॉक्टरों ने बताया कि दुल्हन की हालत गंभीर है, किसी रॉड या नुकीली चीज उसके प्राइवेट पार्ट में डाला गया है, जिससे उसकी आंतें कट गई है। प्राइवेट पार्ट भी बुरी तरह चोटिल है, इसकी वजह से इसके गर्भाशय को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया
डॉक्टर के बताने के बाद तुरंत भाई ने अपने घर वालों को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद पीड़िता के परिजन अस्पताल पहुंचे। UP Policeउन्होने अपनी बेटी की ऐसी हालत देखकर ससुरालवालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। हालांकि अभी केस पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। पीड़िता के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा।