पहले दुष्कर्म, फिर प्यार, उसके बाद शादी, बच्चे, अब कोर्ट ने सुनाई सात साल की सजा

एडिशनल सेशन जज ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसे घर से भगाने के आरोप में लड़के को दोषी करार दिया है।

New Delhi, Jul 12 : पंजाब के मोगा में दुष्कर्म, प्यार फिर शादी और जेल जाने का अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ लड़की के पिता ने केस दर्ज कराया, तो नाबालिग आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी को पीड़िता से प्यार हो गया, बाद में लड़की भी उसकी तरफ आकर्षित होने लगी, दोनों के बीच कई दिनों तक प्रेम प्रसंग चला, फिर दोनों ने शादी कर ली, अब इस दंपत्ति का एक बेटा भी है, अब आरोपी को कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई है।

क्या है मामला ?
आपको बता दें कि आरोपी ने साल 2013 में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया था, जिसके बाद लड़की के पिता ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया, जमानत पर रिहा होने के बाद लड़का-लड़की के बीच प्यार हो गया, लेकिन इस बीच केस चलता रहा, कोर्ट में सुनवाई के दौरान लड़की भी लड़के के पक्ष में दलील देती रही। लेकिन अब 11 जुलाई 2018 को एडिशनल सेशन कोर्ट ने आरोपी को सात साल की सजा सुनाई है।

कोर्ट ने क्या कहा ?
मालूम हो कि एडिशनल सेशन जज ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसे घर से भगाने के आरोप में लड़के को दोषी करार दिया है। इस मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी को सात साल सजा और 5 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। केस में आरोपी बनाई गई लड़के की मां को कोर्ट ने बरी कर दिया है।

प्रेम प्रसंग का मामला
एक लीडिंग अखबार की रिपोर्ट के अनुसार साल 2013 में पुलिस ने पलविंदर और उसकी मां जसविंदर कौर के खिलाफ जमींदार की साढे सत्रह साल की बेटी को बहला-फुसलाकर कर भगाने के आरोप में केस दर्ज किया। कुछ दिनों बाद ही पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला, जिसके बाद लड़की के पिता ने दबाव बनाकर नाबालिग का मेडिकल टेस्ट करवाया, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की बात सामने आई।

पिता ने किया केस
लड़की के पिता इलाके में जमींदार है, उनका अच्छा खासा रुतबा है, जिसका प्रयोग कर उन्होने लड़के और उसकी मां के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करने का दबाव बनाया, मेडिकल रिपोर्ट को आधार बनाकर दोनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

हो गया प्यार
बताया जा रहा है कि 2013 में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, दो साल बाद आरोपी 2015 में जमानत पर छूट गया, couple1फिर वो उसी लड़की से प्यार करने लगा, दोनों ने 4 जुलाई 2017 को सेशन जज की अदालत में शादी कर ली। हालांकि इस दौरान भी कोर्ट में केस चलता रहा।

कोर्ट में केस चलता रहा
लड़के और लड़की ने सेशल कोर्ट में जज की मौजूदगी में शादी की, उसके बावजूद केस चलता रहा, ऐसा इसलिये क्योंकि लड़के के खिलाफ केस लड़की के पिता ने किया था,arrest तब लड़की नाबालिग थी, लड़की ने कोर्ट में लड़के का पक्ष लेने की काफी कोशिश भी की, लेकिन कोर्ट ने उसकी दलीलों को महत्व नहीं दिया, और युवक को जुर्माने के साथ सजा सुना दी।