सरकारी बाबू से ज्यादा सैलरी पाता है मुकेश अंबानी के घर का नौकर, पगार सुन उड़ जाएंगे होश

मुकेश अंबानी ने अपने इस ड्रीम होम की देखभाल करने के लिये सैकड़ों लोगों को काम पर रख रखा है। कहा जाता है कि अंबानी के घर में गिने-चुने लोगों को ही काम पर रखा जाता है।

New Delhi, Aug 10 : एशिया के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बारे में हर कोई जानने के लिये उत्सुक रहता है, हो भी क्यों ना, दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में जो आते हैं। आज हम आपको अंबानी के घर में कितने नौकरी हैं, उन्हें हर महीने कितनी सैलरी मिलती है, इस बारे में बताएंगे। मालूम हो कि मुकेश अंबानी का घर अंटालिया देश के सबसे सुरक्षित और आधुनिक सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण बताया जाता है।

आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण
मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों की सूची में ऊपर-नीचे होते रहते हैं, फिलहाल वो 24वें नंबर पर हैं। उनका मुंबई स्थित घर भारत की शान कहा जाता है, करीब 40 हजार स्क्वायर फुट में फैला ये 27 मंजिला इमारत अपने आप में खास है, इस घर में कहा जाता है कि इतनी कारें तो किसी शोरुम में खड़ी नहीं होती होगी, जितनी अंबानी के गैराज में खड़ी होती है। इस घर में एक साथ 165 कारों को खड़ी करने की जगह है। इसके साथ ही स्विमिंग पूल, गार्डन. हेल्थ सेंटर, जिम सब बने हुए हैं।

सैकड़ों नौकर-चाकर
अंबानी ने अपने इस ड्रीम होम की देखभाल करने के लिये सैकड़ों लोगों को काम पर रख रखा है। कहा जाता है कि अंबानी के घर में गिने-चुने लोगों को ही काम पर रखा जाता है, क्योंकि सुरक्षा के लिहाज से किसी भी ऐरे-गैरे को यहां काम पर रखा नहीं जा सकता है। कहा जाता है कि एक टॉप क्लास सरकारी कर्मचारी को जितनी तनख्वाह मिलती है, उतनी अंटालिया में काम करने वाले फोर्थ क्लास कर्मचारियों को सैलरी दी जाती है।

साफ-सफाई से लेकर ख्याल रखने की जिम्मेदारी
अंटालिया में काम कर चुके एक नौकर ने बताया कि इस घर में हमेशा एसी चलता रहता है, साथ ही अंबानी ने हर फ्लोर पर एक हेड कर्मचारी नियुक्त कर रखा है, जो उस फ्लोर की पूरी जिम्मेदारी लेता है, वो काम करने के साथ-साथ काम करवाने भी ध्यान देता है। इस हेड कर्मचारी की सैलरी करीब दो लाख रुपये होते हैं, इसके साथ ही उन्हें दूसरी कई सुविधाएं भी दी जाती है, ताकि वो वहां बनें रहें।

महंगी चीजों के शौकीन हैं मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी महंगी और यूनिक चीजों की बेहद शौकीन हैं, नीता अंबानी के बारे में कहा जाता है, कि वो जूते से पर्स तक लाखों के लेकर घूमती हैं, वो सुबह जिस कप में चाय पीती हैं, वो भी लाखों की होती है। उनके घर जापान की यूनिक क्रॉकरी सेट है, जिसमें सिर्फ नीता अंबानी ही चाय पीती हैं। इसके अलावा समय-समय पर मुकेश अंबानी अपनी पत्नी को महंगे तोहफे देते रहते हैं, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में रहते हैं।