बाप ने अपने तीन बच्चों का मार डाला, वजह जानकर कांप उठा पूरा हरियाणा

एक बाप ने अपने तीन बच्चों को मार डाला। इस खबर को सुनने के बाद पूरा का पूरा हरियाणा कांप उठा है। पढ़िए कत्ल की ये दर्दनाक वारदात।

New Delhi, Nov 22 : हरियाणा में एक दर्दनाक दास्तान से हर कोई कांप उठा। जी हां एक बाप ने अपने तीन बच्चों का कत्ल कर दिया। पिता और चाचा ने मिलकर इन बच्चों को ऐसी दर्दनाक मौत दी कि हर कोई ये सोचने पर मजबूर हो गया कि, आखिर एक पिता ऐसा कैसे कर सकता है। अब आप भी इस दर्दनाक कहानी का पूरा सच जानिए, आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर एक पिता ऐसा कैसे कर सकता है।

बच्चों से शव मिलने से हड़कंप
पंचकूला के मोरनी इलाके में सुबह तीन बच्चों के शव मिले तो हड़कंप मच गया। एक बच्चे की उम्र 11 साल, दूसरे की उम्र 8 साल और तीसरे की उम्र 4 साल की बताई जा रही है। हत्या का आरोप पिता और चाचा पर लगा है और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात तो ये है कि तीनों बच्‍चों की हत्‍या गाेली मार कर की गई है। परिवार वाले तीनों बच्चों को काफी वक्त से तलाश रहे थे।

बच्चों के पिता करा नाम सोनू
तीनों बच्चों के पिता का नाम है सोनू। पुलिस ने जब सोनू से सख्ती से पूछताछ की तो, हत्या का खुलासा हुआ। सोनू ने बताया कि बच्चों की हत्या उसने और उसके भाई ने मिलकर की है। सोनू मलिक का किसी दूसरी महिला के साथ भी संबंध था। उस महिला से उसके बच्चे भी हैं। उस महिला को पाने के चक्कर में सोनू ने अपनी ही कलेजे के टुकड़ों का बेदर्दी से कत्ल कर डाला।

अवैध संबंध के चलते हत्या
तीनों बच्चे अपने गांव से  रविवार को ही गायब हो गए थे। पिता पहले चालाक बन रहा था। उसने पुलिस के पास जाकर शिकायत की और कहा कि बच्चों का अपहरण हुआ है। इन बच्चों की मां का नाम सुनीता है। सुनीता को जब इस बारे में पता चला, तो तबसे उसका रो-रोकर बुरा हाल है। घर में कोहराम मचा है और हर कोई ये सोचने पर मजबूर हो गया है कि आखिर बच्चों के मारने की हिम्मत एक पिता में कैसे आई।

महिला से अवैध संबंध
जब पुलिस ने सोनू से पूछताछ की तो, पता चला कि उसका किसी और महिला से अवैध संबंध है और उस महिला से उसका एक बेटा और एक बेटी है। बताया जा रहा है सोनू का भाई भी इस गुनाह में उतना ही शरीक था, जितना कि सोनू था। पहले सोनू ने अपने भाई के साथ मिलकर प्लान तैयार किया और बच्चों को उठाकर वो पास के जंगल में ले आए।

घर में मचा कोहराम
जब बच्चों की मां ने शाम तक उनका इंतजार किया तो उन्हें लगा कि बच्चे कहीं खेल रहे होंगे। लेकिन देर रात हो गई और बच्चे वापस नहीं आए। इसके बाद तो घर में कोहराम मच गया। तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। तब तक सोनू घर आ चुका था। वो ही पुलिस के पास शिकायत करने भी गया। सोनू और उसका भाई मिलकर प्लानिंग के तहत ही काम कर रहे थे।

पुलिस के सामने उगले राज
इतने में सोनू की बातें पुलिस को जरा अटपटी लगी। उन्होंने सख्ती से सोनू से पूछताछ करना शुरू कर दिया। इसके बाद सोनू ने एक एक कर सारे राज उगलने शुरू कर दिए। सोनू ने ही बताया कि उसका किसी और महिला के साथ अवैध संबंध था। बच्चों को इस बारे में पता चल रहा था, तो उसने तीनों बच्चों को अपने भाई के साथ मिलकर मार डाला।

दादा ने बताई खास बातें
बच्चों के दादा जीता राम ने बताया कि सोनू कैथल में फोटो स्टूडियो की दुकान चलाता था। दादा ने कहा कि बच्‍चों की हत्‍या सोनू और उसके चचेरे भाई जगदीप ने की है। सोनू ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया है। दादा ने भी बताया कि सोनू का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था। तीन बच्चों की हत्या के बाद से गांव में सनसनी फैली है।