Video: 4 हसीनाओं के ठुमकों ने जीता दिल, माधुरी दीक्षित के गीत पर अरेबिक डांस !

pic- madhuri

(वीडियो देखने के लिए स्क्रॉल डाउन करें)
4 भारतीय लड़कियों ने माधुरी दीक्षित की सुपरहिट गीत ‘हमरी अटरिया पे आजा रे संवरिया’ पर अरेबिक डांस किया तो वीडियो देशभर में वायरल हो गया।

New Delhi, Oct 11 : हर बार बार कहते हैं कि इंटरनेट की दुनिया आपकी सोच और आपकी उम्मीद से कहीं ज्यादा बढ़कर है। पहले ऐसा नहीं देखा गया था, जो आज दिख रहा है। कभी किसी के पास हुनर तो होता था लेकिन वो हुनर किस काम का, जो दुनिया के सामने ही ना लाया जाए। हालांकि ये भी कहा जाता है कि हुनर कभी पहचान का मोहताज नहीं होता लेकिन फिर भी हुनर को एक सहारे की जरूरत होती है। वो सहारा आज के दौर में सोशल मीडिया है। वरना कौन इन चार लड़कियों के डांस को देखता, जो माधुरी दीक्षित के गाने पर इतना बेहतरीन डांस कर रही हैं। ये नेट का ही जादू है, जो एक आम आदमी पर खास बना देता है।

आज के दौर में तो फिलहाल ऐसा ही दिख रहा है। इन चार लड़कियों ने एक गीत पर बेहतरीन डांस किया है और इसके बूते वो सभी का दिल जीत रही हैं। अरेबिक डांस भी डांस की एक कला है। ये दिखने में जितना आसान दिखता है, दरअसल वैसा होता नहीं है। शरीर के एक खास अंग को मूवमेंट देना हर किसी के वश की बात नहीं होतो, वो भी तब जब आपको गीत की थाप के साथ अपने शरीर के एक खास अंग को मूव करना होता है। इस वजह से अरेबिक डांस फॉर्म को एक खास और अलग डांस फॉर्म कहा गया है। अब इन चार लड़कियों के डांस की ही बात कर लीजिए। जिन्होंने अपने डांस से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

माधुरी का वो गीत तो आपने सुना ही होगा ‘हमरी अटरिया पे आजा रे संवरिया’, इस गीत में माधुरी ने अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया था। लेकिन इस गीत पर एक अलग तरह का डांस कर ये लड़कियां भी सभी का दिल जीत रही हैं। बंजारा स्कूल ऑफ डांस की तरफ से इस वीडियो को यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है। इस डांस को अब तक करीब 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और खास बात ये है कि जो भी इस डांस को देख रहा है, इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा। इस डांस की सबसे खूबसूरत बात ये है कि सबी लड़कियां एक ही अंदाज में डांस कर रही हैं। इस डांस को लेकर कई तरह के कमेंट्स भी आए हैं।

किसी का कहना है कि भारत की लड़कियां इस तरह का बेहतरीन डांस भी कर सकती हैं, विश्वास नहीं होता। किसी का कहना है कि भारत की लड़कियां बिना किसी गलत अंदाज से हर डांस को खूबसूरत तरीके से पेश करने का दम रखती हैं। कुल मिलाकर कहें को इसे लेकर अब तक बेहतरीन प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। खैर जो भी हो इतना जरूर है कि माधुरी दीक्षित भी अगर इस डांस को देख लें तो तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगी। माधुरी खुद एक बेहतरीन डांसर हैं और उनके डांस मूव्स बेहद ही अलग होते हैं। ऐसे में एक बेहतरीन डांसर के गीत पर बेहतरीन डांस करना एक शानदार काम कहा जा सकता है।