पुरुषों के चेहरे पर नहीं बल्कि इस चीज पर सबसे पहले गौर करती हैं महिलाएं

women

अक्सर लड़कों या फिर पुरुषों के मन में ये ख्याल रहता है कि कोई लड़की या महिला उन्हें तब ही देखेंगी, जब वो स्मार्ट हों या फिर उनकी शारीरिक बनावट ऐसी हो कि वो आकर्षक दिखे।

New Delhi, Apr 15 : क्या आप उन लोगों में शामिल हैं, जो ये सोचते हैं कि महिलाएं पुरुषों में सबसे पहले उनका चेहरा या सेक्सी लुक देखती है, तो जनाब आप गलत भी हो सकते हैं, क्योंकि हाल ही में एक ऐसा रिसर्च सामने आया है, जिसे जानने के बाद शायद आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल इस स्टडी में इस बात का खुलासा किया गया है कि महिलाएं पुरुषों में सबसे पहले क्या देखती है ?

सबसे पहले ये देखती हैं महिलाएं
अक्सर लड़कों या फिर पुरुषों के मन में ये ख्याल रहता है कि कोई लड़की या महिला उन्हें तब ही देखेंगी, gossip-storyजब वो स्मार्ट हों या फिर उनकी शारीरिक बनावट ऐसी हो कि वो आकर्षक दिखे। लेकिन हाल ही में एक रिसर्च आया है, जिसमें कुछ और ही कहानी बयां हो रही है। इस स्टडी के अनुसार महिलाएं पुरुषों में पहली नजर में उनका चेहरा, हेयरस्टाइल या बाइसेप्स नहीं बल्कि उनके पेट वाले हिस्से को देखती है।

रिसर्च में खुलासा
आपको बता दें कि हाल ही में जेनेवा यूनिवर्सिटी हॉस्पीटल के द्वारा किये गये एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि GOSSIPING_640महिलाओं का ध्यान पुरुषों में सबसे पहले उनके मिडरिफ यानी पेट वाले हिस्से पर जाता है, फिर वो शरीर के दूसरे अंगों की तरफ देखती या ध्यान देती हैं।

ऐसे किया गया रिसर्च
इस रिसर्च में शामिल महिलाओं और पुरुषों को रिसर्च करने वालों ने कुछ तस्वीरें दिखाई, फिर उन्हें एट्रेक्टिवनेस के आधार पर आर्डर करने को कहा गया। Girlइस रिसर्च में 120 तस्वीरों को शामिल किया गया था, इस दौरान सभी प्रतिभागियों पर आई ट्रेकिंग तकनीक के जरिये नजर रखी गई, ताकि ये पता चल सके, कि लोग शरीर के किस हिस्से पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं।

रिसर्च से खुलासा
जेनेवा यूनिवर्सिटी के इस रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ, कि अधिकांश महिलाएं सबसे पहले पुरुषों के पेट की तरफ देखती है, player-vs-gentlemanउसके बाद वो चेहरा, हेयरस्टाइल, बाइसेप्स वगैरह देखती है। इस रिसर्च में इस बात का भी खुलासा हुआ कि महिलाएं और पुरुष चेहरे की खूबसूरती से ज्यादा शरीर को देखने में समय दे रहे थे।

पेट के बाद ये देखती है महिलाएं
इसी रिसर्च के अनुसार पेट के बाद महिलाएं पुरुषों के सीने पर भी गौर करती है, इसके बाद ही वो दूसरी चीजें देखती हैं। Man1इस स्टडी के अनुसार महिलाओं के लिये यौन इच्छा के लिये चेहरे से ज्यादा शरीर की खूबसूरती मायने रखती है, महिलाएं वैसे पुरुषों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं, जिनका शरीर सुडौल हो।

पुरुष देखते हैं ये
इस रिसर्च में पुरुषों को भी शामिल किया गया। आपने अक्सर देखा और सुना होगा कि पुरुष महिलाओं की खूबसूरती पर लट्टू हो जाते हैं, Manलेकिन इस रिसर्च के अनुसार पुरुष महिलाओं के शरीर में सबसे पहले उनके चेहरा नहीं देखते। इस रिसर्च के मुताबिक पुरुषों का ध्यान महिलाओं के स्तन वाले हिस्से पर या पेट के नीचे वाले हिस्से पर सबसे पहले जाता है, फिर वो चेहरे या शरीर के दूसरे हिस्से को देखते हैं।