बाइक पसंद नहीं आने पर शादी से कर दिया इंकार, लड़की वालों ने सिखाई ऐसी सबक जिंदगी भर रखेगा याद

दुल्हन की दादी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि दूल्हे की मांग पूरी नहीं होने पर उसने शादी से इंकार कर दिया, जिसके बाद नाराज लोगों ने दूल्हे और उसके रिश्तेदारों का सिर मुंडवा दिया।

New Delhi, Oct 22 : यूपी की राजधानी लखनऊ में दहेजलोभी दूल्हे और उसके रिश्तेदारों को कुछ लोगों ने ऐसा सबक सिखाया, जिसे वो जिंदगी भर याद रखेंगे। दरअसल लखनऊ में दूल्हे ने आखिरी समय में शादी करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद दूल्हा समेत 5 बारातियों का किसी ने सिंह मुंडवा दिया, तो किसी ने कुछ और किया। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार दूल्हे ने शादी से पहले बाइक और सोने के चेन की मांग की थी।

दूल्हे को बाइक पसंद नहीं आई
दुल्हन की दादी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि दूल्हे की मांग पूरी नहीं होने पर उसने शादी से इंकार कर दिया, जिसके बाद नाराज लोगों ने दूल्हे और उसके रिश्तेदारों का सिर मुंडवा दिया, दादी ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि किसने ऐसा किया। घर वालों के अनुसार मामला कुछ और ही है, बताया जा रहा है कि लड़की वालों की तरह से दूल्हे को जो बाइक दी जा रही थी, वो दूल्हे को पसंद नहीं था, इसी बात को लेकर विवाद शुरु हुआ।

निकाह करने से इंकार
जब दूल्हे और उसके भाइयों को बाइक पसंद नहीं आई, तो दूल्हे ने निकाह करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें मनाने की भरपूर कोशिश की, उन्हें दिलासा देते रहे कि उनकी मांग शादी के बाद पूरी कर दी जाएगी, लेकिन दूल्हा अपनी मांग पर अड़ा रहा, कि उन्हें पल्सर नहीं अपाचे ही चाहिये। इसके अलावा चार तोले सोने की हार का मांग अलग से कर दिया।

बारातियों को बनाया बंधक
लड़की पक्ष वालों के बार-बार मनाने के बाद भी जब दूल्हा और उसके घर वाले नहीं माने, तो नाराज घरातियों ने उन्हें बंधक बना लिया, दूल्हा और उसके चार रिश्तेदारों के सिर मुंड दिये। मामला बढने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची, पुलिस किसी तरह दूल्हा और बारातियों को वहां से निकालकर थाने ले आई, लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि तीन महीने पहले शादी तय हुई थी, एक महीने पहले दोनों परिवारों की मौजूदगी में सगाई हुई थी। शादी के लिया सारा सामान उन्होने अपनी हैसियत से बढ जुटाया है, इसके बावजूद दूल्हा पक्ष के लोग परेशान कर रहे हैं।

दहेज की मांग बढाने लगे
दुल्हन के पिता ने कहा कि निकाह से महज सात दिन पहले लड़के वालों ने दहेज की मांग बढानी शुरु कर दी। 21 अक्टूबर को दूल्हा निकाह के लिये 100 से ज्यादा बारातियों से साथ उनके दरवाजे पर पहुंचा, उसने पल्सर की जगह अपाचे की मांग की, इसके अलावा अब चार तोला सोना अलग से मांग रहा है। लड़की के पिता ने कहा कि हमने उन्हें आश्वासन दिया, कि शादी की बाद भी चीजें दी ली जाती है, लेकिन दूल्हा मान ही नहीं रहा था, वो बार-बार बारात वापस ले जाने की धमकी दे रहा था, इसी पर विवाद बढ गया और किसी ने दूल्हे की सिर मुंड दिया।