शादी के बाद मिला सबसे बड़ा धोखा, सच जान हनीमून मनाने गये युवक के पैरों तले खिसक गई जमीन

लड़की वालों ने जब शादी तय किया था, तभी लड़के वालों को बता दिया था कि उनकी बेटी कुछ मेडिकल दिक्कत की वजह से कभी मां नहीं बन पाएगी।

New Delhi, Aug 05 : मुंबई पुलिस के पास एक हैरान करने वाला मामला आया है, दरअसल एक व्यक्ति को शादी के बाद तगड़ा झटका तब लगा, जब उसे हनीमून पर पता चला कि उसने जिससे शादी की है, वो लड़की नहीं बल्कि लड़का है, इसके बाद व्यक्ति तुरंत मामले को लेकर पुलिस के पास पहुंचा, और लिखित शिकायत दी। युवक के परिवार सवालों ने लड़की के घर वालों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

कॉलेज में हुआ था प्यार
कॉलेज में गोवंडी के रहने वाले 21 वर्षीय युवक को 19 साल की लड़की से प्यार हो गया, दोनों की रोजाना मुलाकातें होने लगी, फिर बात परिवार तक पहुंच गई, couple1जब लड़की ने अपने घर वालों को लड़के के बारे में बताया, तो उन्होने लड़के के परिवार वालों से मिलने की इच्छा जताई, जिसके बाद दोनों परिवारों में शादी की बातचीत हुई, दोनों परिवार अपने बच्चों की खुशी के खातिर राजी हो गये।

मां नहीं बन सकती
लड़की वालों ने जब शादी तय किया था, तभी लड़के वालों को बता दिया था कि उनकी बेटी कुछ मेडिकल दिक्कत की वजह से कभी मां नहीं बन पाएगी। जब लड़के के घर वालों ने युवक से इस बारे में बात की, तो युवक ने कहा कि उसे कोई परेशानी नहीं है, वो बच्चा गोद ले लेगा। जिसके बाद दोनों परिवारों ने अपने बच्चे की शादी पक्की कर दी।

25 जनवरी को हुई शादी
परिवार वालों ने पंडित जी को बुलाया, उन्होने 25 जनवरी 2018 को शादी की तारीख तय की, शादी के लिये एक हॉल बुक किया गया था, लेकिन फिर 15 दिन पहले ही बुकिंग कैंसिल कर दी गई और सादे समारोह में वर-वधू ने सात फेरे लिये। तब तक सबकुछ ठीक था, लेकिन जब युवक-युवती के दांपत्य जीवन की शुरुआत हुई, तो ऐसा मामला सामने आया, कि हर कोई हैरान रह गया।

हनीमून पर खुला राज
सुहागरात के दौरान दुल्हन ने संबंध बनाने से मना कर दिया, उसने कहा कि उसका हाल ही में हार्निया का ऑपरेशान हुआ है, इसलिये अभी कुछ दिन संबंध नहीं बना सकती। जिसके बाद दूल्हा मान गया, फिर दोनों हनीमून मनाने के लिये मनाली चले गये। वहां भी लड़के ने संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन बार-बार लड़की कुछ बोलकर टाल देती।

लड़की वालों ने केस किया
जब लड़की के पास कोई बहाना नहीं बचा, तो उसने लड़के से कह दिया, कि उसके गुप्तांग का ऑपरेशन हुआ है, वो संबंध नहीं बना पाएगी, ये बात सुनते ही लड़का डिप्रेशन में चला गया, उसने अपने घर वालों को सबकुछ बता दिया। जिसके बाद लड़के के घर वालों ने लड़की को तलाक देने के लिये कहा, लेकिन लड़की के घर वाले इस बात से इंकार कर रहे थे, उल्टा उन्होने ही बेटी का प्रताड़ित करने का पुलिस में केस दर्ज करवा दिया।