हार्दिक पांड्या की ग्लैमरस भाभी, स्टाइल में किसी से कम नहीं हैं पंखुड़ी

हार्दिक पांड्या के बारे में तो आप जानते ही होंगे, आज जरा उनकी भाभी के बारे में भी जानिए। जी हां हार्दिक के भाई कुणाल की पंखुड़ी से शादी होने वाली है।

New Delhi, Nov 23 : क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के बारे में तो आप जानते ही होंगे। अपने खेल से उन्होंने बहुत ही कम वक्त में करोड़ों लोगों को अपना मुरीद बना दिया है। लेकिन अब हार्दिक अपनी भाभी के मुरीद बन गए हैं। जी हां हार्दिक के भाई कुणाल की शादी होने जा रही है। ये शादी कब होगी और किस दिन हार्दिक को भाभी मिलेगी, इस बारे में हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं।

कुणाल से होने जा रही है शादी
हार्दिक के भाई कुणाल की शादी पंखुड़ी शर्मा से होने जा रही है। ये शादी 27 दिसंबर को मुंबई में होगी। हार्दिक की होने वाली भाभी पंखुड़ी शर्मा के बारे में बहुत कुछ बातें निकलकर सामने आई हैं। पहली बात तो ये है कि पंखुड़ी बेहद ही स्टायलिश हैं। स्टािल के मामले में वो किसी पर भी भारी पड़ सकती हैं। स्टाइल के साथ साथ उनका ग्लैमरस अंदाज भी गजब का है।

स्टाइल के मामले में सुपरहिट
मलतब स्टाइल के मामले में पंखुड़ी दूसरे क्रिकेटर्स की वाइफ से कम नहीं हैं। आपको याद होगा कि इसी साल यानी आईपीएल 2017 में पंखुड़ी आईपीएल की विनिंग ट्रॉफी के साथ दिखी थीं। इसके बाद उनकी फोटो काफी वायरल हो गई थी। इसके बाद से ही पंखुड़ी पांड्या ब्रदर्स के साथ कनेक्शन की वजह से सुर्खियों में आ गई थीं। इसके अलावा भी उनके बारे में कुछ और भी खास बातें हैं।

मुंबई की रहने वाली हैं पंखुड़ी
पंखुड़ी मुंबई की रहने वाली हैं। आपको बता दें कि वो फिल्म मार्केटिंग से जुड़ी हुई हैं। अब आप ये भी जानिए कि उनकी कुणाल पांड्या के कब मुलाकात हुई थी। बताया जाता है कि कुणाल पांड्या से उनकी मुलाकात करीब दो साल पहले हुई थी। एक पार्टी के दौरान उनकी मुलाकात हुई थी। पंखुड़ी एक कॉमन दोस्त के जरिए कुणाल से मिली थी। इस दौरान दोनों के बीच काफी बातें हुई थी।

कॉमन दोस्त के जरिए हुई मुलाकात
जी हां पंखुड़ी शर्मा और कुणाल एक कॉमन दोस्त जरिए एक दूसरे से मिले थे। उस फ्रेंड ने ही दोनों की मुलाकात करवाई थी। अब आपका ये भी जानना जरूरी है कि आखिर कुणाल पांड्या और पंखुड़ी शर्मा के बीच रिलेशन कब से है। बताया जाता है कि साल 2017 के आईपीएल खत्म होने के बाद ही कुणाल ने पंखुड़ी को प्रपोज कर दिया था। उन्होंने अपने दिल की बात पंखुड़ी को बताई थी।

ऐसे किया था प्रपोज
बताया जाता है कि पंखुड़ी ने उसी दौरान कुणाल पांड्या को हां कह दिया था। इसके बाद ये रिश्ता धीरे धीरे आगे बढ़ता गया। इसके बाद दोनों ने ही अपने अपने परिवार को इस बारे में बताया था। इसके बाद दोनों ही परिवारों के लोग इस बात से काफी खुश हो गए थे कि दोनों को एक अच्छा जीवनसाथी मिल रहा है। इसके बाद से दोनों के रिश्ते की बातें भी आगे बढ़ने लगी थी।

क्रिकेट में पंखुड़ी को रुचि नहीं
हालांकि आपको ये भी बता दें कि पंखुडी को क्रिकेट में कोई रुचि नहीं है। इसके बाद भी वो उन मैचों को देखना पसंद करती हैं, जिनमें कुणाल पांड्या खेल रहे हों। अब आपको ये भी बता देते हैं कि कुणाल को पंखुड़ी में क्या क्या खास बातें पसंद हैं। कुणाल का कहना है कि उन्हें पंखुड़ी में सादगी काफी पसंद है। इसके अलावा उन्होंने शादी को लेकर भी खास बातें बताई हैं।

ऐसे होगी ये शादी
कुणाल पांड्या का कहना है कि इस शादी में परिवार के लोग और रिश्तेदार शामिल होंगे। शादी के दिन ही शाम को रिसेप्शन करवाया जाएगा। आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या की होने वाली भाभी पंखुड़ी करीब 5 साल से फिल्म मार्केटिंग के काम से जुड़ी रही हैं। हालांकि बताया जाता है कि अब पंखुड़ी इससे दूर हो गई हैँ।सोशल मीडिया पर भी पंखुड़ी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं।