बचपन में हो गई थी पिता की मौत, भाई है दुकानदार, रोया करती थी भारती सिंह

आज हम आपको कॉमेडियन भारती सिंह के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। आपने भारती के शादी की एलबम देखी होगी, आज उनकी जिंदगी की कहानी भी जान लीजिए।

New Delhi, Dec 05: कॉमेडियन भारती सिंह हर्ष लिम्बोचिया के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनकी नई जिंदगी की शुरुआत हो गई है और हर तरफ से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। आज हम आपको भारती की जिंदगी की कुछ पुरानी बातों के बारे में भी बता देते हैं। भारत की जिंदगी की कुछ ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में आपका जानना बेहद जरूरी है। जानिए टीवी की लल्ली के रोमांचक किस्से।

जिंदगी में एक दौर वो भी था
आज सबको हंसाने वाली भारती की जिंदगी में एक दौर वो भी था, जब वे अपने बढ़े हुए वजन की वजह से रात-रातभर रोया करती थीं। जी हां बताया जाता है कि भारती अपने बढ़े हुए वजन की वजह से काफी परेशान थी। बाद में उन्होंने इसी को अपनी ताकत बनाया और कॉमेडी क्वीन बन गई। आज भारती अपने वजन को अपना सबसे सही एसेट मानती हैं।

मिडिल क्लास फैमिली से हैं भारती
भारती एक मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वो तीन भाई-बहन हैं। उनकी मां ने 17 साल की उम्र में शादी की थी। हैरानी की बात तो ये है कि 23 साल की उम्र में ही भारती की मां 3 बच्चों की मां बन गई थी। जब भारती दो साल की थी, तो उनके पिताजी गुजर गए थे। भारती कहती हैं कि पापा से जुड़ी उनके दिमाग में कोई भी याद नहीं है।

मां ने कभी हिम्मत नहीं हारी
लेकिन भारती की मां ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने दूसरी शादी करने के बजाय अपने बच्चों की परवरिश करना ही अपना सबसे बड़ा धर्म समझा और स्ट्रगल का रास्ता चुना। भारती के बचपन का ज्यादातर वक्त गरीबी में बीता। भारती के बड़े भाई – बहन उनके लिए खाने और सुरक्षित छत जुटाने में लगे रहते थे। भारती के बड़े भाई का नाम धीरज सिंह है, जो अमृतसर में रहते हैं।

भारती के भाई धीरज सिंह
धीरज सिंह अमृतसर में जनरल स्टोर चलाते हैं। इसके अलावा भारती की बड़ी बहन का नाम पिंकी राजपूत है। पिंकी राजपूत अमृतसर में ही सेटल हो चुकी हैं। भारती इसके बाद स्टैंड अप कॉमेडी करने लगीं थीं। वो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ की सेकंड रनरअप रही हैं। यहां से ही उनका सितारा बुलंदियों पर गया। लोगों के दिलों में भारती के लिए एकदम अलग जगह है।

ऐसे चल पड़ी जिंदगी
इसके बाद भारती ने कृष्णा अभिषेक के साथ ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ में काम किया था। इसके बाद से उनकी जिंदगी की गाड़ी चल पड़ी। आजकल भारती ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आ रही हैं। खैर अब भारती की नई जिंगी की शुरुआत हो गई है। हर कोई उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है। भारती की शादी हर्ष लिम्बोचिया से हुई है। हर्ष भारती को बेहद प्यार करते हैं।

एक शो के दौरान मिले भारती और हर्ष
भारती और हर्ष की मुलाकात एक शो के दौरान हुई थी। धीरे धीरे दोनों के बीच दोस्ती गहरी हुई और ये दोस्ती अब जीवन भर के प्यार में बदल चुकी है। भारती सिंह आज कई युवाओं की आइडियल भी हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिंव रहती हैं। खास तौर पर लोगों को भारती का लल्ली वाला किरदार काफी पसंद है। लोग उन्हें इस किरदार में देखना काफी पसंद करते हैं।