रतन टाटा, चार लड़कियों से प्यार, शादी एक से भी नहीं, जानिए ये लवस्टोरी

रतन टाटा को आज के दौर का बिजनेस किंग भी कहा जाता है। उन्होंने आज तक शादी नहीं की है। कहा जाता है कि टाटा को जिंदगी में 4 लड़कियों से प्यार हुआ था।

New Delhi, Dec 29: टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा 80 साल के हो गए हैं। टाटा ग्रुप के अंडर 100 से ज्यादा कंपनियां हैं। यहां आपको हर छोटी से छोटी और बड़ी चीजें मिल सकती हैं। सुई से लेकर हवाई जहाज तक यहां निर्माण होता है। ये बात तो आप जानते ही होंगे कि 90 साल के इस बिजनेस किंग ने आज तक शादी नहीं की है। लेकिन उन्होंने खुद ही अपनी लव लाइफ के बारे में दुनिया को बताया है।

टॉक शो में दिया था इंटरव्यू
टॉक एशिया प्रोग्राम में रतन ने एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें अपनी जिंदगी में 4 बार प्यार हुआ। हैरानी की बात ये है कि इन चारों में से रतन की किसी से शादी नहीं हुई। रतन का कहना है कि चारों बार हालात ऐसे बने कि सिर पर सेहरा बंधते बंधते रह गया। हर बार कोई ना कोई वजह सामने आ जाती थी, जिस वजह से उनकी शादी नहीं पाई थी।

सूरत में हुआ था जन्म
उनका जन्म 28 दिसंबर, 1937 को सूरत में हुआ था। टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के दत्तक पोते नवल टाटा के बेटे हैं रतन। आपको बता दें कि उनकी स्कूलिंग मुंबई में हुई थी। इसके बाद उन्होंने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर बीएस किया। इसके बाद उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एडवांस मैनेजमेंट प्रोग्राम किया है। इसके बाद उन्होंने अपना करियर शुरू किया।

1961 में शुरू किया था करियर
1961 में रतन ने टाटा ग्रुप से करियर शुरू कर दिया। इसके बाद वो 1991 में इसी कंपनी के चेयरमैन भी बने। आखिरकार लंबा करियर खत्म करने के बाद 2012 में रतन ने रियायरमेंट ले लिया। टाटा समूह के चेयरमैन का पद संभालने तक रतन ने इस कंपनी को बुलंदियों पर पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब जब रतन ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में दुनिया को बताया तो हर कोी हैरान रह गया।

दिलचस्प रही लव लाइफ
टाटा की लव लाइफ दिलचस्प रही है। उन्हें जिंदगी में चार मौकों पर प्यार हुआ, लेकिन शादी एक बार भी नहीं पाई। खुद एक इंटरव्यू में टाटा ने बताया कि उन्होंने चार बार प्यार किया। ये प्यार ऐसे थे कि बात शादी तक पहुंच गई थी। हालांकि हर दुखद प्रेम कहानी की तरह उनकी कहानी की भी हैप्पी एंडिंग नहीं हो सकी। अब जानिए कि इनमें सबसे सीरियस लव स्टोरी कौन सी थी।

अमेरिका का सीरियस प्यार
टाटा के प्यार की इन चार कहानियों में सबसे ज्यादा सीरियस अफेयर अमेरिका में रहने के दौरान हुआ था। टाटा का कहना था कि “अमेरिका में हुए प्यार के बाद वो शादी करने वाले थे। उसी बीच वो भारत लौट आए थे। टाटा ने बताया था कि उनकी प्रेमिका को भी भारत आना था। लेकिन 1962 में भारत-चीन के बीच चल रहे युद्ध की वजह से वो भारत नहीं आ पाई थी।

किसी और से हुई उसकी शादी
उसके बाद टाटा को खबर मिली कि कुछ साल बाद अमेरिका में ही उसने किसी और से शादी कर ली। हालांकि टाटा अपनी लव लाइफ के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते। टाटा को अगर कुछ पसंद है और किसी से बेहद प्यार है तो वो किताबें हैं। टाटा बताते हैं कि उन्हें लोगों की सक्सेस स्टोरी पड़ना बहुत ज्यादा पसंद है। वो किताबों से ही घिरे रहते हैं।

अब किताबों को देते हैं वक्त
रतन टाटा का कहना है कि रिटायरमेंट के बाद से अब वो अपने इस शौक को समय दे पा रहे हैं। टाटा कहते हैं कि उन्हें बचपन से ही कम बातचीत करना पसंद है। वो अपने सहयोगियों से सिर्फ औपचारिक बात करते हैं। इतना जरूर है कि टाटा अपने दिल में बहुत कुछ छुपाए हुए हैं। उनकी हॉबीज को देखकर इस बात का अंदाजा होता है कि उनके अंदर कितना कुछ दबा-छिपा है।