भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, खुद से 11 साल छोटे एक्टर से लड़ाएंगी इश्क, ये है वजह

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के बारे में तो जानते ही होंगे। अब बताया जा रहा है कि मोना जल्द ही अपने से 11 साल छोटे एक्टर के साथ इश्क लड़ाती दिखेंगी।

New Delhi, Dec 11: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। देखा जाता है कि वो बार बार अपनी अदाओं से ही लोगों का दिल जीत लेती हैं। मोना के चाहने वालों के लिए एक और खबर है। बताया जा रहा है कि जल्द ही वो एक नई फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो खुद से 11 साल छोटे एक्टर के साथ इश्क लड़ाते नजर आएंगे। जानिए ये खास खबर

प्यार से लोग मोना बुलाते हैं
प्यार से लोग उन्हें मोना कहकर पुकारते हैं। जब वो अपनी अदाएं दिखाती हैं तो लोगों के होश उड़ जाते हैं। लोगों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार भी रहता है। अब बताया जा रहा है कि मोना जल्द ही एक नई फिल्म में आ रही हैं। इस फिल्म का नाम है दुल्हन चाही पाकिस्तान 2 से है। इस भोजपुरी फिल्म का मुहुर्त शूट किया गया है। इस शूट में मोना नजर आ रही हैं।

इस फिल्म में आएंगी नजर
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में मोना खुद से 11 साल छोटे कलाकार के साथ इश्क लड़ाती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी स्टार चिंटू भी हैं। मोना का कहना है कि चिंटू के साथ काम करने में मजा आएगा। उनका कहना है कि चिंटू बढ़िया डांस भी करते हैं। इस फिल्म में वो चिंटू के साथ इश्क लड़ाती नजर आएंगी। इसके साथ ही कुछ और भी बातें हैं।

मोना ने बताई खास बात
मोना का कहना है कि वो हमेशा फिल्‍म करना चाहती थी, लेकिन ‘बिग बॉस’ और ‘नच बलिए’ में चैनल के साथ कांट्रेक्ट की वजह से ज्यादा वक्त नहीं दे पाती थी। उनका कहना है कि वो एक बार फिर से फिल्‍में करने को तैयार हैं। इसके अलावा मोना ‘प्रेम ग्रंथ’ नाम की फिल्म में काम कर रही हैं। जिस फिल्म में मोना काम करने जा रही हैं, उसका ये दूसरा पार्ट तैयार हो रहा है।

ये दूसरा पार्ट है
इससे पहले इस फिल्म का पहला पार्ट आ चुका है। फिल्म के निर्देशक राजकुमार पांडेय का कहना है कि पिछली फिल्‍म की सफलता को देखकर इसके दूसरे पार्ट के से भी लोगों की काफी उम्मीदें हैं। फिल्‍म की शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी। इसके साथ डायरेक्टर का कहना है कि ये फिल्‍म भी लोगों को खूब मनोरंजन करेगी, क्‍योंकि इसकी कहानी और भी दमदार है।

इस फिल्म के किरदार
अब आपको इस फिल्म के किरदारों के बारे में भी बता देते हैं। मोनालिसा के अलावा इस फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू, शुभी शर्मा, केके गोस्वामी और अली खान भी हैं। मोना भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट अदाकारा हैं। वो अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना चुकी हैं। इसके साथ ही उनकी अदाओं से लोग घायल हो जाते हैं। हालांकि बीच में वो फिल्मों से दूर भी रही थीं।

ऐसी हैं मोना
मोना काफी बिंदास लड़की हैं। दूसरों के साथ हंस के बात करना उनकी आदत है। इसके साथ ही फिल्मों में वो अपनी मदहोश कर देने वाली अदाएं के लिए मशहूर हैं। उनकी खूबसूरती की वजह से उनके चाहने वाले भी काफी हैं। हालांकि बीच में वो कुछ विवादों में भी पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने कुछ बड़े शो में काम किया था। एक बार फिर से वो फिल्मों में वापसी कर रही हैं।