7 राज्यों की 14 महिलाओं से शादी, इस तरह औरतों को जाल में फंसाता था शख्स

odisha

पुलिस ने बताया कि आरोपित अपनी 14वीं पत्नी के साथ ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में रह रहा था, उसकी पत्नी दिल्ली में एक स्कूल में टीचर है।

New Delhi, Feb 15 : ओडिशा के एक शख्स ने शादियों का रिकॉर्ड बना डाला है, उसने एक दो नहीं बल्कि 14 शादियां की है, वो भी अलग-अलग राज्यों में, इसके लिये उस शख्स ने मेट्रिमोनियल साइट का सहारा लिया, इतना ही नहीं 48 वर्षीय इस शख्स पर आरोप है कि उसने इन महिलाओं से पैसे भी लिये, लिहाजा पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

कौन है शख्स
इस शख्स की पहचान बिधू प्रकाश स्वैन (54 साल) उर्फ रमेश स्वैन के रुप में हुई है, ये ओडिशा के केन्द्रपाड़ा जिले का रहने वाला है, अधिकतर समय ओडिशा के बाहर ही रहता था, marriage शख्स खुद को हेल्थ मिनिस्ट्री से जुड़ा डॉक्टर बताता था, स्वैन ने ओडिशा के साथ-साथ पंजाब, दिल्ली और झारखंड की महिलाओं को भी अपने प्रेम जाल में फंसाया, स्वैन के जाल में पढे-लिखे लोग भी फंसे, सुप्रीम कोर्ट की एक वकील तक उसका शिकार बनी थी।

14वीं पत्नी
पुलिस ने बताया कि आरोपित अपनी 14वीं पत्नी के साथ ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में रह रहा था, उसकी पत्नी दिल्ली में एक स्कूल में टीचर है, व्यक्ति की 14वीं पत्नी को इस बात की जानकारी हुई कि उसका पति पहले से 13 शादियां कर चुका है, जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

1982 में पहली शादी
भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त उमाशंकर दास ने बताया कि आरोपित ने 1982 में पहली शादी की थी, फिर 2002 में दूसरी शादी की, इन दोनों शादियों से उसके 5 बच्चे हुए, दास ने कहा कि nalanda bride death (2) 2002 और 2020 के बीच उसने मेट्रिमोनियल साइट के जरिये अन्य महिलाओं से दोस्ती की, उनसे शादी कर ली, पुलिस के अनुसार आरोपित ओडिशा के केन्द्रपाड़ा जिले के पटकुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, डीसीपी दास ने कहा कि आरोपित 30 से 40 साल की उम्र की सिंगल महिलाओं को निशाना बनाता था, इसमें ज्यादातर तलाकशुदा महिलाएं थी, बाद में उनसे पैसे ऐंठ लेता था, हालांकि आरोपित ने इन आरोपों को खारिज किया है।

https://youtu.be/5R-9RC1bikI