Video: पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने करवाई फजीहत, एक गेंद डालने 5 बार दौड़ा

wahab riaz

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच में पाकिस्तान के गेंदबाज वहाब रियाज ने अपनी फजीहत करवा ली, वो ओवर की पांचवी गेंद को फेंकने के लिए 5 बार दौड़े

New Delhi, Oct 10: खेल के मैदान से कई बार ऐसी खबरें निकल कर आती हैं, जिनको देख कर आप की हंसी निकल जाती है। लेकिन जब ऐसी कोई घटना होती है तो खिलाड़ी और उसकी टीम के लिए कितना फजीहत भरा पल होता है इसका अंदाजा आप नहीं लगा सकते हैं। क्रिकेट का खेल कहते हैं कि भारी अनिश्चितताओं का खेल है। इसमें कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता हैै। कभी कभी कोई खिलाड़ी इतना हताश हो जाता है कि वो अपनी लय ही खो बैठता है। जैैसा पाकिस्तान के इस खिलाड़ी के साथ हुआ, ये घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

क्रिकेट की सुर्खियों में अब वहाब रियाज का नाम भी जुड़ गया है, लेकिन ये किसी शानदार कारनामे के लिए नहीं हुआ है, बल्कि एक ऐसी घटना के कारण वहाब ने सुर्खियां बनाई है जिसे वो हमेशा के लिए भूल जाना चाहेंगे। ये घटना दुबई में श्रीलंका बनाम पाकिस्तान टेस्ट मैच के दौरान हुई थी। श्रीलंका की टीम बैटिंग कर रही थी। करुणारत्ने शतक बना कर क्रीज पर थे, उनका साथ दे रहे थे विकेट कीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला। पारी 111वां ओवर लेकर वहाब रियाज आए। पहली गेंद पर चार रन डिकवेला ने बनाए। उसके बाद की 3 गेंदें वो संभल कर खेल गए।

इसी ओवर की 5वीं गेंद पर वहाब रियाज के साथ ये घटना शुरू हुई। वो गेंद लेकर दौड़े लेकिन पॉपिंग क्रीज के पास ही रुक गए। शायद वो अपना रनअप भूल गए थे। वो फिर से वापस लौटे, उसके बाद गेंद करने के लिए आए, लेकिन इस बार भी वही हुआ, स्टेडियम में दर्शक हूटिंग करने लगे। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद परेशान हो गए। तीसरी बार रियाज ने फिर से वही किया, इस तरह से 5 बार वहाब रियाज ने गेंद डालने की कोशिश की लेकिन हर बार वो पॉपिंग क्रीज के पास आ रुक जा रहे थे। पाक कोच मिकी अर्थर अपना आपा खोते दिखाई दे रहे थे।

वहाब रियाज की इस हरकत पर कोच मिकी अर्थर ने अपना सिर पकड़ लिया वो ड्रेसिंग रूम के अंदर चले गए श्री लंका के दोनों बल्लेबाज भी इस घटना पर हैैरान थे। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर रियाज के साथ हुआ क्या है। वो गेंद डाल क्यों नहीं पा रहे हैं। कमेंटेटर भी बोल रहे थे कि शायद वो अपना रनअप भूल गए हैं। इस तरह से वहाब रियाज ने अपनी और टीम की फजीहत करवाई। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने जमकर हूटिंग की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ये ऐसी दिलचस्प घटना है जो क्रिकेट के मैदान में अक्सर नहीं देखने को मिलती है।

https://twitter.com/kyranpick/status/917278928116572160