श्रीदेवी मौतः पति बोनी कपूर से दुबई के सरकारी वकील ने पूछे 9 सवाल

boney kapoor

श्रीदेवी की मौत की जांच लगता है कि अभी भी चल रही है, दुबई के सरकारी वकील ने उनके पति बोनी कपूर से 9 सवाल पूछे, उनके अलावा और लोगों से भी पूछताछ हुई।

New Delhi, Feb 28: सदाबहार श्रीदेवी अब हमारे बीच में नहीं हैं, उनकी मौत एक रहस्य बन कर रह गई है। कई सारे सवाल हैं जिनका उत्तर नहीं मिल पाया है, दुबई पुलिस और वहां के सरकारी वकील ने इस मामले की पूरी जांच के बाद ही श्री देवी के पार्थिव शरीर को परिवार वालों को सौंपा था। उनके पति बोनी कपूर के साथ भी लंबी पूछताछ की गई, बोनी कपूर से सरकारी वकील ने कई सारे सवाल किए थे, हम आपको उन सवालों के बारे में बता रहे हैं जो बोनी कपूर से पूछे गए थे। ये सारे सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लोग अपने अपने तरह से अंदाज लगा रहे हैं।

बोनी कपूर से 3.30 घंटे पूछताछ
श्रीदेवी की मौत की मिस्ट्री सुलझाने के लिए उनके पति बोनी कपूर से दुबई में सरकारी वकील ने साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की थी, उनके कई सवाल किए गए थे, जवाबों से संतुष्ट होने के बाद ही केस को बंद किया गया है, अगर शक की कोई गुंजाइश होती तो अभी भी जांच चल रही होती।

बोनी से 9 सवाल पूछे गए
श्री देवी के पति बोनी कपूर से सरकारी वकील ने 9 सवाल पूछे, पहला सवाल आप श्री देवी से मिले तो क्या बात हुई? दूसरा सवाल जब श्री देवी बाथरूम से नहीं निकलीं तो आपको क्या आशंका हुई? तीसरा सवाल बाथरूम से निकलने में देरी होने पर आपने क्या किया? चौथा सवाल आपने होटल के बाथरूम में क्या देखा? पांचवा सवाल श्री देवी को बेहोश देखने के बाद आपने क्या किया?

सवालों के चक्रव्यूह में बोनी कपूर
बोनी कपूर से पूछा गया छठा सवाल होटल की मेडिकल टीम को बुलाने के लिए किसने कॉल किया? सातवां सवाल आपने सबसे पहले किसे फोन किया? आठवां सवाल होटल की मेडिकल टीम में कौन-कौन थे? नौंवा सवाल पुलिस को किसने फोन करके मौत की जानकारी दी? ये सारे सवाल बोनी कपूर से पूछे गए थे।

श्रीदेवी के निधन के समय बोनी कपूर कहां थे
जिस समय श्री देवी का निधन हुआ उस से पहले बोनी कपूर उनको डिनर पर ले जाना चाहते थे।  बोनी कपूर ने होटल के कमरे में श्री देवी को उठाया और उनसे लगभग 15 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद श्री देवी तैयार होने के लिए वॉशरूम में गईं थीं। लेकिन 15 मिनट तक वो बाहर नहीं निकली तो उन्होंने वॉशरूम का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि अंदर श्रीदेवी बेहोश पड़ी थीं।

और किस किस के बयान दर्ज हुए
इस पूरे मामले में बोनी कपूर के अलावा भी कुछ लोगों से पूछताछ हुई है, श्री देवी को अस्पताल ले जाते समय तीन लोग उनके साथ थे, उनके बयान दर्ज किए गए हैं। दुबई पुलिस ने 2 डॉक्टर्स और 5 अटेंडेट के भी बयान दर्ज किया। श्री देवी के कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं।

क्या जांच खत्म नहीं हुई
श्री देवी की मौत की जांच लगता है कि खत्म नहीं हुई है, वो दुबई के जुमैरा अमीरात टॉवर्स होटल के कमरा नंबर 2201 में ठहरी हुईं थीं। अपने कमरे के वॉशरूम में वो बेहोश मिली थीं। अब बतया जा रहा है कि जांच के दौरान डेथ मिस्ट्री को सॉल्व करने के लिए कमरा नंबर 2201 में पूरे सीन को रीक्रिएट किया जा सकता है।