ये कोई पर्वतारोही नहीं, फिर भी एवरेस्ट चढ़ने को तैयार हैं, हो गई शुरुआत

ये कोई पर्वतारोही नहीं हैं, फिर भी एवरेस्ट पर चढ़ने के लिए तैयार हैं। देशभर में इस बात की चर्चा हो रही है कि पुलिस के जवान गजब का हौसला दिखा रहे हैं।

New Delhi, Mar 29: इस प्रदेश में ऐसा पहली बार होगा कि पुलिस के जवान एवरेस्ट फतह करने जा रहे हैं। एवरेस्ट यानी दुनिया का सर्वोच्च शिखर। इस शिखर को पार करने में किस तरह के मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ता है, ये हर कोई जानता है। गजब के जुनून और जज्बे की जरूरत होती है दुनिया की सबसे ऊंची चोटी को पार करने मेंं, जिसमें अच्छे खासे पर्वतारोही भी हार मान लेते हैं।

ऊंचे शिखर से करेंगे सामना
इस सबसे ऊंचे शिखर के मुश्किल हालातों का सामना करने और इसे पार करने के लिए पुलिस के जवान तैयार हैं। दून पुलिस लाइन में इस पुलिस माउंट एवरेस्ट अभियान 2018 की शुरुआत हो गई है। ये प्रदेश में पहली बार होने जा रहा है कि पुलिस के जवान इस शिखर में मुश्किल हालातों का सामना करेंगे। सीएम त्रिवेंद्र समेत पुलिस के बड़े अधिकारी इस समारोह में दिखे।

17 सदस्यों की टीम
ये कुल मिलाकर 17 सदस्यों की टीम है, जो बर्फीली हवाओं से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री ने फ्लैग ऑफ कर टीम के 17 सदस्यों को एवरेस्ट फतह के लिए रवाना कर दिया है। सीेम ने इन जवानों की जमकर तारीफ की और इस अभियान के लिए जवानों को शुभकामनाएं दी हैं। इस टीम के लीडर आईजी संजय गुंज्याल हैं।

85 दिन का होगा सफर
उन्होंने बताया कि ये पूरा अभियान 80 से 85 दिन का है। इस दौरान मौसम के मिजाज को देखा जाएगा। अगर मौसम खराब रहा तो इस समय सीमा को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। अगर पुलिस के जवान ये कारनामा कर दिखाते हैं तो ये एक अनोखी मिसाल साबित हो सकती है। इसलिए आप भी इन जवानों को इनके मिशन में कामयाबी की शुभकामनाएं दें।

बताई ये खास बातें
इस दौरान सीएम ने कहा कि पुलिस के जवान पहली बार ये अभियान करने जा रहे हैं। इससे ना सिर्फ पुलिस के जवानों का ही हौसला बढ़ेगा बल्कि पूरे प्रदेश के लोगों का हौसला इससे बढ़ेगा। इसके साथ हीउन्होंने कहा कि हिमालय पर जाकर इन जवानों को इसे फतह करना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जवानों को धैर्य के साथ जाने की सलाह दी।

डीजीपी भी रहे मौजूद
इस दौरान डीजीपी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हम अपने जवानों की हौसला अफजाई करने में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पूरे पुलिस डिपार्टमेंट को भरोसा है कि हमारे जवान एवरेस्ट को फतह करके ही वापस आएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए ये बेहद ही गर्व का पल है कि पुलिस के जवान एवरेस्ट की चोटी तक जा रहे हैं।

हर कठिनाई से सामना
डीजीपी ने कहा कि पुलिस के जवान हर कठिनाइ का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वैसे देखा जाए तो ये सच में पूरे प्रदेश के लिए भी गर्व की बात है कि दुनिया के सबसे ऊंचे शिखर पर पुलिस के ये जवान देश का परचम लहराएंगे। हर जगह से इन जवानों को बधाई संदेश मिल रहे हैं। इसलिए आप भी पुलिस के इस पर्वतारोही दल को बधाई दें।