टीवी की लल्ली की शादी से पहले प्री वेडिंग शूट, लिखा ‘दूल्हा हम ले जाएंगे’

टीवी की लल्ली यानी भारती सिंह जल्द ही हर्ष के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने प्री वेडिंग शूट कराया है। नाम दिया है दूल्हा हम ले जाएंगे।

New Delhi, Nov 13 : टीवी की लल्ली यानी कांमेडी की क्वीन भारती सिंह इसी साल 3 दिसंबर को हर्ष लिम्बाचिया के साथ शादी करने जा रही हैं। खबर है कि भारती और हर्ष गोवा में 2 दिसंबर को शादी करेंगे। भारती और हर्ष आजकल अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं। भारत और हर्ष ने हाल ही में प्री वेटिंग फोटोशूट करवाया है। इस फोटो शूट का नाम दिया गया है दूल्हा हम ले जाएंगे।

दूल्हा हम ले जाएंगे
खबर तो ये भी है कि भारती अपना वजन घटाने की तैयारी कर रही हैं। इसे लेकर का काफी सीरियस नजर आ रही हैं। उन्होंने वेट लॉस के लिए कमर कस ली है। भारती और हर्ष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्री वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को शादी की तैयारियों की जानकारी दी है। दिख रहा है कि भारती और हर्ष इन दिनों शॉपिंग मोड में हैं। इसके साथ ही भारती ने गहनों की खरीदारी की एक और फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

बेहद शानदार लग रही है जोड़ी
आपको बता दें कि भारती पंजाब के अमृतसर की रहने वाली हैं। कुछ दिनों पहले ये कपल स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे। यहां की तस्वीरें भी भारती ने अपने इंस्टाग्राम अ‍काउंट पर भी शेयर की हैं। इससे पहले भारती और हर्ष नच बलिए में नजर आ चुके हैं।  ये दोनों ही सबके पसंदीदा कंटेस्टेंट में से एक रहा थे। इसके साथ ही इस खबर से जुड़ी कुछ और बातें हैं।

जबरदस्त केमिस्ट्री
कुछ दिन पहले भारती और हर्ष का प्री वेडिंग फोटोशूट सोशल मीडिया पर सामने आया था। दिख रहा है कि भारती और हर्ष की केमिस्ट्री काफी जबरदस्त लगी थी। इस तस्वीर में दिख रहा है कि भारती ने ब्लू कलर का गाउन पहना हुआ था। इसके अलावा हर्ष ने मैरून कलर का कोट जींस के साथ पहना हुआ था। खास बात ये भी है कि दोनों साथ में परफेक्ट लग रहे हैं.

रिश्ते को लेकर भारती ने ये कहा
इससे पहले भारती ने अपने रिलेशनशि‍प को लेकर कुछ बातें कही थी। उन्होंने कहा था उनका काम लोगों को हंसाना है। उन्होंने कहा कि लोगों का मनोरंजन करना भी उनका काम है। उन्होंने बताया कि जब बात लाइफ पार्टनर की थी, तो ऐसा पति चाहिए जो मुझे समझे। उन्होंने बताया था वो खुद बहुत बोलती हैं, लेकिन उन्हें पति शांत स्वभाव का चाहिए था और जो काफी मैच्योर हो।

ये है भारती का वेडिंग प्लान
इससे पहले भारती ने अपने वेडिंग प्लान को लेकर एक वेबसाइट से बात की थी। भारती ने बताया कि उन्होंने करीब 10 किलोग्राम वेट लॉस किया था। भारती का कहना है कि वो अपनी शादी से पहले खुद को मेंटेन करना चाहती हैं। इसलिए वो अब वजन कम करने में जुटी हैं। इसके साथ ही उन्होंने वजन कम करने के कुछ सीक्रेट भी लोगों के सामने शेयर किए थे।

2 दिसंबर को शादी में जरूर आना
भारती का कहना था कि वो वजन कम करने के लिए ग्रीन टी पी रही हैं। भारती का कहना है कि वो अक्टूबर के आखिर हफ्ते से ही छुट्‌टी पर जा रही हैं। दिसंबर में भारती की शादी होगी और उसके कुछ दिन बाद वो काम पर लौटेंगी। भारती  का कहना है कि वो यूरोप में हनीमून मनाने की सोच रही हैं। 20 से 25 दिन वो दुनिया के अलग-अलग शहरों में रहेंगी।

टीवी पर ऐसे छाईं भारती
टीवी की लल्ली यानी भारती का जन्म 3 जुलाई, 1984 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। वो द ग्रेट इंडि‍यन लॉफ्टर चैलेंज के सीजन 4 में सेकेंड रनर अप रही थीं। वो अपने चाइल्ड कैरेक्टर लल्ली के लिए काफी लोकप्रिय हैं। भारती आज टीवी के बड़े नामों में से एक हैं। आजकल भारती एक शो में बकायदा जज नजर आ रही हैं। भारती सिंह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं।