कुछ कुछ होता है की छोटी सी अंजलि, अब बड़ी हो गई है, देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे

कुछ कुछ होता है कि छोटी सी अंजलि याद है आपको ? याद है तो जरा ये तस्वीरें भी देख लीजिए। शायद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

New Delhi, Dec 02: कुछ कुछ होता है , वो फिल्म जिसने भारतीय सिनेमा को नई पहचान दी थी। इस फिल्म का हर किरदार हर किसी को अच्छी तरह से याद है। लेकिन क्या आपको वो छोटी सी बच्ची याद है, जो इसमें शाहरुख खान की बेटी बनी थी। जी हां आपको याद आ गया होगा। वो छोटी सी बच्ची, क्यूट सी बच्ची, जो अपने पिता को दूसरी शादी के लिए फोर्स करती है। वो अब बदल गई है।

सनमा सईद अब बड़ी हो गई
उस छोटी सी बच्ची का नाम है सना सईद, जी हां उस फिल्म में सना सईद ने ही छोटी सी बच्ची का किरदार निभाया था। अब सना सईद वैसी नहीं दिखतीं। अब वो किसी भी दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह ही ग्रूम हो गई हैं। हम आपको सना की कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं, जिन्हें देखकर आपको भी एक बार के लिए अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। देखिए ये तस्वीरें

अभिनेत्री से मॉडल बनीं
अभिनेत्री और मॉडल बनी सना सईद अब एक बार फिर से अपनी पढ़ाई पर फोकस करना चाहती हैं। फिलहाल वो एक्टिंग से ब्रेक ले रही हैं और पढ़ाई पर ही ध्यान लगाना चाहती हैं। हाल ही में सना ने मीडिया को इस बारे में जानकारी भी दी थी। उनका कहना था कि पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए वो फिलहाल एक्टिंग से ब्रेक ले रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ और भी बातें बताई हैं।

अब उन्हें पढ़ाई पूरी करनी है
सना ने कहा था कि वो पढ़ाई पूरी करने के लिए लॉस एंजेलिस जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई पूरी होने के बाद वो अपने करियर पर फोकस करेंगी। उन्होंने कहा है कि वो अपनी पढ़ाई हर हाल में पूरा करना चाहती हैं। आपको बता दें कि सना ने खतरों के खिलाड़ी रिएलिटी शो में भी प्रतिभाग किया है। इस शो में दर्शकों ने उनके स्टंट की काफी तारीफ भी की थी।

कई टीवी शोज में लिया हिस्सा
सना खतरों के खिलाड़ी में फाइनलिस्ट रही थी। इसके साथ  ही उन्होंने कभी पीड़ा, कभी कीड़ा नाम के शो में भी हिस्सा लिया था। ये शो भी एक तरह का रिएलिटी शो था। सना इसमें भी फाइनलिस्ट रही थी। सना सईद अब 27 साल की हो चुकी हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘कुछ कुछ …’ में उन्हें बाल-कलाकार के रूप में मौका मिला था। यहीं से सना ने अपने करियर की शुरुआत की थी।

इस फिल्म में दिखी बतौर कलाकार
इसके बाद सना ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में बतौर कलाकार काम किया था। लोगों ने उनके अभिनय को बहुत पसंद किया था। लेकिन अब सना ने बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया है। अब वो अपनी पढा़ई पूरी करने में लगी हुई हैं। इसके अलावा भी सना कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं, जहां उन्हें काफी पसंद किया गया था। इन टीवी शोज के बारे में भी हम आपको बता रहे हैं।

डांस शोज में भी लिया हिस्सा
सना ने ‘झलक दिखला जा’ और ‘नच बलिए’ जैसे डांस रियलिटी शो में भी काम किया है। खैर हम आपको सना की वो तस्वीरें दिखा रहे हैं, जिन्हें शायद आप पहली बार देख रहे हैं। सना बचपन में बेहद ही क्यूट थी, लेकिन अब वो बाकी बॉलीवुड हीरोइन की तरह खुद को ग्रूम कर चुकी हैं। इसके साथ ही सना के दीवानों की भी अब कोई कमी नहीं है। कुछ कुछ होता है की ये बच्ची अब बड़ी हो गई है।