अच्छा खासा लड़का था, अब लड़की बना ये टीवी एक्टर, लेकिन करोड़ों कमाता है, जानिए कैसे

आज हम आपको एक टीवी एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं। ये पहले लड़का था लेकिन बाद में लड़की बन गया। आखिर क्यों और किसलिए, जानिए सब कुछ

New Delhi, Dec 05: आज हम आपको एक लड़के की कहानी बताने जा रहे हैं। जिसने पहले टीवी एक्टर बनने के लिए काफी मेहनत की। इसके बाद अचानक क्या हुआ कि लड़के ने अपना लिंग परिवर्तन करा दिया और लड़की बन गया। आजकल इस नाम को लेकर हर जगह चर्चाएं हो रही हैं। वो नाम है गौरव अरोड़ा का।  आज हर जगह ये पूछा जा रहा है कि आखिर ये गौरव अरोड़ा कौन हैं, कहां के रहने वाले हैं और क्या करते हैं।

गौरव अरोड़ा यानी गौरी अरोड़ा
दरअसल जिस गौरव अरोड़ा के बारे में लोग पूछ रहे हैं, वो है गौरी अरोड़ा। जी हां एक बार के लिए आप हैरान हो जाएंगे लेकिन ये सच है कि गौरव अरोड़ ही गौरी अरोड़ा हैं। पहले लो इंटस्ट्री में मेल एक्टर के रूप में पहचान बना चुके थे। इसके बाद उन्होंने अपना लिंग परिवर्तन किया और लड़की बन गए। आज उन्हें हर कोई गौरी अरोड़ा के नाम से जानता है।

विवादों में रहा ये नाम
ये नाम  पहले भी काफी विवादों में रहा है। बताया जा रहा है कि अब गैरी अरोड़ा को बिग बॉस के लिए अप्रोच किया जा रहा है। इससे पहले गौरी अरोड़ा स्प्लिट्सविला में आ चुके हैं। जी हां गौरी अरोड़ा इससे पहले रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ के सीजन 8 में नजर आए थे। एक बार फिर से आपको बता दें कि बाइसेक्शुअल कंटेस्टेंट गौरव अरोड़ा अब गौरी बनकर रह रहे हैं।

गौरव ने करवाया ट्रांसफॉर्मेशन
इसके लिए उन्होंने बकायदा ट्रांसफॉर्मेंशन कराया था। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि गौरी अरोड़ा को इससे पहले एक टीवी एक्टर से प्यार हो गया था। गौरी का कहना है कि उस एक्टर ने बाद में उन्हें धोखा दिया था। गौरी का कहना है कि बीच में जब उन्होंने ट्रांसफॉर्मेशन करवाया था तो लोगों से उन्हें बहुत कुछ सुनने को मिला था, जिसके बारे में आपको नहीं बता सकते।

बेहतरीन कलाकार हैं गौरी
इतना जरूर है कि गौरी एक बेहतरीन कलाकार भी हैं और वो सालभर में लाखों में कमाई भी करते हैं। गौरी जब गौरव थे तो उस दौरान भी उनकी इंडस्ट्री में काफी डिमांड थी। इसके बाद ना जाने अचानक क्या हुआ कि उन्होंने खुद को ट्रांसफॉर्म कर दिया और अब वो लड़की बनकर खुश हैं। गौरी अरोड़ा अब कहती हैं कि वो अपने इस नए लुक से काफी खुश हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव
हालांकि गौरव ने जब खुद को परिवर्तित किया था तो उन्हें बहुत कुछ सुनने को मिला था। अब वो कहते हैं कि पहले उन्हें ये सब सुनकर परेशानी होती थी, लेकिन अब वो किसी भी हाल में परेशान नहीं होते। हालांकि सोशल मीडिया पर भी गौरी अरोड़ा काफी एक्टिव रहती हैं। वो लगातार अपनी तस्वीरें अपने सोशल नेटवर्किंग अकाउंट पर अपलोड करती रही हैं।

कई तरह के कमेंट सामने आते हैं
जब भी वो अपनी तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपलोड करती हैं, तो लोगों से उन्हें कई तरह के कमेंट सुनने को मिलते हैं। कई बार तो लोग उन्हें ऑनलाइन ही प्रपोज करते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो उनके इस नए लुक को लेकर काफी सुनाते हैं। हालांकि गौरी अरोड़ा को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता और वो लगातार अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते जा रहे हैं।