सिर्फ अनुष्का शर्मा ही नहीं, टीवी की इन हसीनाओं ने की अलग अंदाज में शादी

सिर्फ अनुष्का शर्मा ही नहीं बल्कि इससे पहले टीवी की कई हसीनाएं नॉन सेलेब्स से शादी कर चुकी हैं। अनुष्का ने हाल ही में विराट कोहली से शादी की है।

New Delhi, Dec 12: क्या आप सोचते हैं कि अनुष्का शर्मा ही एक ऐसी अदाकारा हैं, जिन्होंने फिल्मी कलाकारों से हटकर किसी से शादी की है। दरअसल इससे पहले भी एक लंबी फेहरिस्त पड़ी है, जो साबित करता है कि सेलेब्रिटीज का नॉन सेलेब्स से रिश्ता रहा है। आज हम आपको इस बारे में बता रहे हैं। फिलहाल ये तो आप जानते ही होंगे कि विराट और अनुष्का एक दूसरे से शादी के बंधन में बंध गए हैं।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी की थी। राज कुंद्रा लंदन बेस्ड बिजनेसमैन हैं। शिल्पा और राज का एक बेटा भी है। बेटे का नामम वियान है। शिल्पा और राज की मुलाकात लंदन में हुई थी। लंदन में शिल्पा रियलिटी शो बिग ब्रदर जीतने के बाद फेमस हुई थीं। राज भी बिजनेस की दुनिया के फेमस चेहरे हैं। दोनों की मुलाकात एक प्रमोशन के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी।

माधुरी दीक्षित श्रीराम नैने
माधुरी दीक्षित ने श्रीराम नेने की शादी ने भी खूब चर्चाएं बटोरी थीं। इन दोनों ने साल 1999 में शादी की थी। ये अरेंज मैरिज थी। श्रीराम नैने अमेरिका बेस्ड डॉक्टर हैं। श्रीराम नैने के परिवारवालों ने माधुरी दीक्षित को पसंद किया था। माधुरी फिल्मी दुनिया की सुपरहिट कलाकारों में से एक हैं। इन दोनों की शादी अमेरिका में हुई थी। हालांकि इसके बाद इस शादी को लेकर काफी चर्चाएं भी की गई थीं।

जूही चावला और जय मेहता
ये शादी भी चर्चित शादियों में से एक रही है। जूही चावला ने जय मेहता से 1995 में शादी की थी। आपको बता दें कि जय मेहता बिजनेसमैन हैं और मेहता ग्रुप के चेयरमैन हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी है। बेटी का नाम जहान्वी और बेटे का नाम अर्जुन मेहता हैं। साउथ अफ्रीका में एक फिल्म शूटिंग के दौरान जूही की मुलाकात एक दोस्त ने जय मेहता से करवाई थी। ये मुलाकात धीरे धीरे शादी में बदल गई।

असिन और राहुल शर्मा
ये शादी भी चर्चित शादियों में से एक रही है। साल 2016 में असिन ने राहुल शर्मा से शादी कर ली थी। असिन और राहुल सबसे पहले मुंबई के एयरपोर्ट पर मिले थे। इस वक्त असिन अपनी फिल्म ‘हाउसफुल 2’ के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार के साथ जा रही थीं। बताया जाता है कि अक्षय ने ही इन दोनों की मुलाकात कराई थी। इसके बाद धीरे धीरे बातें शुरू हुई और अब दोनों पति-पत्नी हैं।

दीया मिर्जा और साहित संघा
फिल्म जगत की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक दीया मिर्जा ने साहिल संघा के साथ 2014 में शादी की थी। दीया और साहिल दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। साहिल बिजनेसमैन हैं और खास बात ये भी है कि वो प्रोड्यूसर भी हैं। दोनों की पहली मुलाकात 2009 में हुई थी, उस वक्त साहिल अपने एक दोस्त के साथ फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर दीया मिर्जा से मुलाकात करने गए थे। इसके बाद ये रिश्ता शादी में तब्दील हो गया था।

टीना मुनीम और अनिल अंबानी
बिजनेस की बड़ी हस्ती अनिल अंबानी ने टीवी एक्ट्रेस टीना मुनीम से साल 1991 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी हैं। बताया जाता है कि अनिल अंबानी ने पहली बार टीना को एक शादी में देखा था। एक करीबी दोस्त ने टीना और अनिल की मुलाकात करवाई थी। हालांकि शादी करने में और परिवार को मनाने में दोनों को काफी वक्त लगा था।

अमृता अरोड़ा और शकील लड़क
मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने शकील लडक से 2009 में शादी की थी। शकील लड़क कंस्ट्रक्शन बिजनेसमैन हैं। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई फिर दोनों डेटिंग करने लगे। आखिरकार दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों के दो बच्चे अजान और रयान लडक हैं। तो कुल मिलाकर कहें तो अनुष्का शर्मा से पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस नॉन सेलेब्स से शादी कर चुकी हैं।