गर्मी ने तोड़ा 121 साल का रिकॉर्ड, लू पर मौसम विभाग का अलर्ट

hot (1)

आईएमडी के मुताबिक भारत ने 121 सालों में इस साल औसतन मार्च के महीने में अपने सबसे गर्म दिनों को दर्ज किया है, जिसमें देशभर में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.86 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

New Delhi, Apr 02 :  देशभर में होली से पहले ही इस बार तापमान बढने के साथ गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है, साथ ही मध्य मार्च में राजस्थान, गुजरात एवं एमपी समेत भारत के कई राज्यों में गर्म हवाएं यानी लू चल रही है, मौसम विभाग के ताजा जानकारी के अनुसार देश में इस साल तापमान में बढोतरी ने गर्मी का 121 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

121 साल का रिकॉर्ड टूटा
आईएमडी के मुताबिक भारत ने 121 सालों में इस साल औसतन मार्च के महीने में अपने सबसे गर्म दिनों को दर्ज किया है, जिसमें देशभर में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.86 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा, ये रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ा पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में बड़े अंतर से प्रेरित था।

सबसे गर्म दिन
मौसम विभाग के अनुसार भारत में इस साल औसतन मार्च महीने में अपने सबसे गर्म दिनों को दर्ज किया है, आंकड़ों के अनुसार 1901 के बाद से मार्च महीना सबसे गर्म रिकॉर्ड दर्ज किया गया है, मार्च 2022 में देश का औसतन अधिकतम तापमान 33.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले मार्च 2010 में औसतन तापमान 33.09 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

लू से नहीं मिलेगी राहत
इस बीच मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि उत्तर और मध्य भारत में फिलहाल लू और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के मुताबिक पूरा अप्रैल महीना सूखा रहने की संभावना है, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, एमपी और आस-पास के इलाकों में अप्रैल के पहले सप्ताह में लू यानी हीट वेब की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली में 4 से 8 अप्रैल के बीच तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है, साथ ही गर्म हवाएं यानी लू भी लोगों को परेशान करेगी, आपको बता दें कि मौसम विभाग ने इस साल देश में सामान्य से कम बारिश की आशंका जाहिर की है, अप्रैल महीने में पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्से सामान्य से ज्यादा गर्म रह सकते हैं।