6 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब इस हाल में मिली महिला की लाश

उसकी शादी 6 महीने पहले हुई थी, वो एक लव मैरिज थी। 6 महीने बाद उस लड़की की लाश मिली तो पुलिस भी दंग रह गई। जानिए ये बड़ी खबर

New Delhi, Mar 16: लव मैरिज करने से पहले कई सपने सजाए जाते हैं। घर के सपने, जीवन भर साथ देने के सपने, सुखी परिवार के सपने। लेकिन ये सारे सपने तब ध्वस्त हो जाते हैं, जब सांसें जब जाती हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ होगा कि दून में एक विवाहित की संदिग्ध हालत में मौत हो गई ? पुलिस कई तरह से मामले की पड़ताल कर रही है और जल्द ही कोई बड़ा खुलासा कर सकती है।

6 महीने पहले हुई थी शादी
काजल नाम की महिला ने जितेंद्र नाम के लड़के से 6 महीने पहले ही शादी की थी। दून के वसंत विहार की राजीव कलोनी में ये परिवार रहता है। अचानक पुलिस को जितेंद्र ने फोन किया और खबर दी कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है। ये जानकारी पुलिस को मिली तो वो केस की छानबीन के लिए जितेंद्र के घर पहुंच गई। लेकिन पुलिस को मामला कुछ और ही नजर आ रहा है।

काजल की उम्र 22 साल
काजल की उम्र 22 साल बताई जा रही है। काजल के पति जितेंद्र ने जब पुलिस को इस बारे में खबर की, तो पुलिस ने कमरे में शव की हालत देखी तो मामला संदिग्ध लगा। कई बातें ऐसी हैं, जो आत्महत्या से अलग लगती हैं। पुलिस छानबीन में जुटी तो पाया कि शव के गले में कुछ निशान हैं। यहां से पुलिस का शक यकीन में बदल गया।

गले पर रस्सी के निशान
शव के गले में निशान मिले, तो पुलिस हैरान रह गई। अब हत्या की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। इस बारे में पुलिस ने मीडिया को कुछ खास बातें भी बताई हैं। जिस मकान में ये शव मिला है, जो दो मंजिला मकान बताया जा रहा है।

पुलिस को हत्या का शक
पुलिस का कहना है कि इस दो मंजिला मकान में पति- पत्नी यानी जितेंद्र और काजल दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रहते हैं। इसके अलावा बाकी परिवार नीचे रहता है। पुलिस के मुताबिक ये बात निकलकर सामने आ रही है कि जितेंद्र को शराब पीने की लत थी। जितेंद्र का कहना है कि उनकी  पत्नी काजल ने पंखे में लटक कर फांसी लगा ली।

पति ने बताई ये बातें
जितेंद्र ने ये भी बताया है कि उसने ही शव नीचे उतारा। काजल हाउस वाइफ थी और जितेंद्र पुताई का काम करता है। मृतका के पति ने बताया कि उन्होंने 6 महीने पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों के बीच कुछ मतभेद पैदा हो गए थे, इस वजह से काजल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस को जितेंद्र के बयानों पर भरोसा नहीं है।

जांच जारी है
मौके पर मजिस्ट्रेट ने पंचायतनामे की कार्यवाही पूरी तक दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पुलिस मौत के कारणों को संदिग्ध मान रही है। मौत के कारणों के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। 6 महीने पहले हुई शादी एक ऐसे मोड़ पर आ गई, जहां पत्नी को खुदकुशी करनी पड़ी या फिर उसकी हत्या की गई है ? इन सवालों का जवाब जल्द मिलेगा।