भारत में बन रहा है दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल, एफिल टावर भी फेल है

railway bridge

शायद आप इस बात का यकीन ना कर पाएं कि दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल भारत के कश्मीर में बन रहा है। ये एफिल टावर से भी 35 मीटर ऊंचा है।

New Delhi, Nov 12: भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में नए नए काम हो रहे हैं। इनके बारे में बहुत ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है. दरअसल हमारे देश में कोई भी बड़ा काम होता है तो वो या तो राजनीति के कारण चर्चा में रहता है, या फिर उसके श्रेय को लेकर चर्चा होती है। जब तक काम पूरा नहीं होता है उसकी कोई चर्चा नहीं होती है। हम आपको जो खबर बताने वाले हैं वो आपको गर्व से भर देगी, भारत में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बन रहा है। ये जम्मू कश्मीर की चिनाब नदी पर बन रहा है। इसकी ऊंचाई इतनी है कि इसके आगे पेरिस का एफिल टावर भी फीका पड़ जाएगा।

तैयार होने को बेताब है ये पुल
जम्मू-कश्मीर में चेनाब नदी के ऊपर बन रहा दुनिया  का सबसे ऊंचा पुल बन रहा है, इसका काम बस खत्म होने वाला है। आखिरी चरण का काम चल रहा है। इसी साल 5 नवंबर को इस पुल पर 47 मीटर लंबा आर्क लगाने का काम शुरू हुआ था। बता दें कि ये आर्क 23 टन का है। इसे लगाने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी क्रेन का इस्तेमाल किया जाएगा। ये पहला मौका होगा कि जब पुल के निर्माण के लिए इतनी बड़ी क्रेन का प्रयोग किया जाएगा।

कश्मीर के लिए वरदान है ये पुल
जब ये पुल बन करतैयार हो जाएगा तो जम्मू कश्मीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा, ये पुल बारामूला को उधमपुर-कटरा-काजीगंद के रास्ते जम्मू से जोड़ेगा. इस तरह से जो दूरी पहले 13 घंटे में पूरी होती थी. उसे पूरा करने में केवल साढ़े 6 घंटे का समय लगेगा। इस तरह से दूरी आधी रह जाएगी। सोचिए इस से लगों का कितना समय बचेगा, साथ ही ईंधन की कितनी बचत होगी,

अटल सरकार ने शुरू किया था काम
अब आपको इस पुल के इतिहास के बारे में भी कुछ जानकारी दे देते हैं। इस पुल को बनाने का काम अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार के समय में 2002 में शुरू हुआ था। बाद में 2008 में सुरक्षा कारणों से इस पुल को बनाने का काम रोक दिया गया था। लेकिन बाद में फिर से इस पुल का निर्माण शुरू किया गया। अब ये पुल लगभग पूरा हो गया है।

घुमावदार है पुल
दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल अपनी डिजाइन के कारण भी चर्चा में है, इस पुल के लिए स्टील प्लेट्स स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के भिलाई प्लांट से मंगाई गई हैं पुल घुमावदार है इसलिए ज्यादा सावधानी से काम किया जा रहा है। बता दें कि जिस तकनीक से ये पुल बन रहा है उस तकनीक के केवल 6 पुल देश में हैं। बनने के बाद इस पुल के कारण इलाके में पर्यटन भी बढ़ेगा।

एफिल टावर से 35 मीटर ऊंचा
जम्मू कश्मीर बन रहा ये पुल दुनिया में अपनी ऊंचाई के कारण चर्चा में हैं। इसकी ऊंचाई विश्व प्रसिद्ध एफिल टावर से भी बहुत ज्यादा है। एफिल टावर जहां 324 मीटर ऊंचा है तो वहीं ये पुल उस से 35 मीटर ऊंचा बनेगा। इस पुल की ऊंचाई ऊंचाई 359 मीटर होगी। इस पुल के बनने के डेडलाइन 2016 थी लेकिन काम रुकने के कारण ये अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।

चीन का रिकॉर्ड तोड़ेगा ये पुल
चिनाब नदी पर बनने वाला ये पुल जब बन कर तैयार हो जाएगा तो सबसे ऊंच पुल का चीन का रिकॉर्ड तोड़ेगा। फिलहाल दुनिया में सबसे ऊंचा रेलवे पुल चीन के बेपेजिंयाग नदी पर बना है, जिसकी ऊंचाई 275 मीटर ऊंचा है। जाहिर है कि ये हर भारतीय के लिए गौरव का पल होगा। तकनीक के क्षेत्र में एक नया चमत्कार इस पुल को माना जा सकता है। दुनिया हैरान है कि भारत इस तरह का प्रोजेक्ट कसे पूरा कर रहा है।

जम्मू कश्मीर को तोहफा
चिनाब नदी पर बन रहा ये पुल जम्मू कश्मीर के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। ये पुल कौड़ी और बल इलाकों को आपस में जोड़ेगा और ये प्रोजेक्ट कोंकण रेलवे के लिए एक उपलब्धि होगी, क्योंकि इस इलाके में केवल 25 परिवार रहते हैं जिन लोगों ने कभी ये नहीं सोचा होगा कि उनका इलाका एक दिन विश्व रेलवे के इतिहास में अमर हो जाएगा। फिलहाल पुल के पूरा होने का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है।