बॉलीवुड

शाहरुख खान का जन्मदिन, इन लोगों के लिए त्यौहार से कम नहीं, पूरी होती है ‘मन्नत’

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का जन्मदिन 2 नवंबर को होता है, इस दिन कुछ लोग हैं जिनकी जिंदगी कुछ आसान हो जाती है।

New Delhi, Oct 31: बॉलीवुड की दुनिया में कहते हैं कि सरवाईव करना आसान नहीं होता है, कितने ही लोग रोज अपने सपनों को पूरा करने के लिए मायानगरी में आते हैं, लेकिन कुछ के ही सपने पूरे हो पाते हैं। कितने लोग गुमनामी के अंधेरों में खो जाते हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो सितारा बन कर आसमान में चमकने लगते हैं। ऐसा ही एक नाम है शाहरुख खान का, वो शाहरुख जिसने कई पीढ़ियों को ये यकीन दिलाया है कि नामुमकिन कुछ भी नहीं है, वो शाहरुख जो इस बात की मिसाल है कि सपने पूरे होते हैं, उसी शाहरुख का 2 नवंबर को जन्मदिन होता है, ये दिन शाहरुख के फैन्स के लिए जश्न का दिन होता है।

बर्थडे का जश्न
2 नवंबर को बॉलीवुड के किंग खान का जन्मदिन होता है। मुंबई में उनका घर मन्नत उनके फैन्स के लिए किसी तीर्थ से कम नहीं है, वैसे तो रोजाना हजारों लोग उनके घर को देखने के लिए आते हैं, लेकिन बर्थडे वाले दिन तो जैसे फैन्स की सुनामी आ जाती है, अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक देखने के लिए लोग उमड़ पड़ते हैं। किसी भी तरह से बस एक बार शाहरुख दिख जाए, इसके लिए लोग घंटों इंतजार करते हैं।

इनके लिए खास है ये दिन
शाहरुख का जन्मदिन केवल उनके फैन्स के लिए ही नहीं बल्कि कुछ लोग और भी हैं जिनके लिए त्यौहार से कम नहीं होता है। ये शाहरुख के फैन हों ये जरूरी नहीं है। बात कर रहे हैं उन रेहड़ीवालों के बरे में जो शाहरुख के घर मन्नत के बाहर अपनी रेहड़ी लगाते हैं। जन्मदिन के मौके पर इनकी बिक्री कई गुना बढ़ जाती है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे होता है।

फैन्स के कारण बढ़ती है बिक्री
2 नवंबर को शाहरुख के बर्थडे के मौके पर मन्नत के बाहर फैन्स रात से ही जुटने लगते हैं। सबकी एक ही तमनना होती है कि वो शाहरुख को बर्थडे विश कर दे, उनकी एक झलक देख सके। सुबह होते होते फैन्स का जमावड़ा इतना बढ़ जाता है कि कई बार पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ता है। जब इतने सारे लोग एक जगह जमा होते हैं तो उनकी भूख और प्यास भी लगती है।

दुकानदारों की चांदी
शाहरुख के जन्मदिन पर मन्नत के आस पास दुकान चलाने वाले, फेरीवाले और रेहड़ीवालों की चांदी हो जाती है। इतने लोग आते हैं कि इनकी बिक्री बढ़ जाती है। फ्रूट सेलर से लेकर बर्फ का गोला बेंचने वालों तक के लिए ये त्योहार ही होता है। वो ये मनाते हैं कि शाहरुख रोज अपना जन्मदिन मनाए तो उनका घर आराम से चलता रहे। जितनी बिक्री 2 नवंबर को होती है उतनी साल के किसी दूसरे दिन नहीं होती है।

फ्रूट सेलर की कहानी
शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर फल बेचने वाली माया का कहना है कि वो पिछले 26 साल से यहां पर दुकान लगा रही हैं। उनकी दुकान मन्नत के रोड की दूसरी साइड है। उनका कहना है कि शाहरुख के बर्थडे पर ऐसा लगता है जैसे लोगों की सुनामी आ गई हो। ये मेरे बिजनेस के लिए काफी फायदेमंद होता है। लोग शाहरुख की एक झलक के लिए रात से मनन्त के आगे खड़े हो जाते हैं और जब उन्हें भूख लगती है तो वो मेरे यहां से फ्रूट सलाद खाते हैं।

चाय-पानी वाला
केवल फल बेचने वाले ही नहीं बल्कि शाहरुख के घर के बाहर कई तरह के रेहड़ीवाले आ जाते हैं। फेरीवले भी 2 नवंबर को शाहरुख के घर के बाहर आ जाते हैं। सभी को इस बात की उम्मीद होती है कि उनकी बिक्री बढ़ जाएगी। ये उम्मीद पूरी भी हो जाती है। शाहरुख के फैन्स अपना पेट भरने के लिए इन छोटी छोटी दुकानों से कुछ न कुछ लेते रहते हैं।

शाहरुख का करिश्मा
शाहरुख खान को फिल्मी दुनिया में 25 साल से ज्यादा हो गए हैं। इसके बाद भी उनका करिश्मा आज तक बरकरार है। उनका घर मन्नत मुंबई में एक लैंडमार्क बन गया है। लोग उनके घर के बार फोटो क्लिक करवाते हैं। बतौर यादगार इसे सहेज कर रखते हैं। शाहरुख भी अपने फैन्स को निराश नहीं करते हैं। हर अहम मौके पर वो फैन्स का अभिनंदन करते हैं। जन्मदिन पर तो वो जरूर बाहर आते हैं।

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago