बॉलीवुड

जब 15 साल की रेखा इस एक्टर की बाहों में आई, तो कैमरे के आगे ही वो शुरू हो गया, सब दंग रह गए !

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा 63 साल की हो गई हैं। लेकिन एक बार उनके करियर में कुछ ऐसा हुआ कि वो एक एक्टर की बाहों में फंसी रह गई।

New Delhi, Oct 10 : बॉलीवुड की वो अदाकारा हमेशा से ही करोड़ों दिलों पर राज करती रही। चाहे कोई भी उसने रेखा को देखा है, तो उनका मुरीद जरूर होगा। चाहे आप बात फिल्मी एक्टर की ही क्यों ना करें। रेखा का जन्म 10 अक्टूबर, 1954 को चेन्नई में हुआ था। उनकी निजी जिंदगी काफी विवादों में भी रही है। यासिर उस्मान ने रेखा पर एक किताब लिखी है, जिसका नाम है ‘रेखा : द अनटोल्ड स्टोरी’। इस किताब में रेखा की जिंदगी के कई ऐसे पहलू हैं, जिनके बारे में पढ़कर आप भी खुद हैरान रह जाएंगे। इस ऑटोबायोग्राफी में एक जिक्र किया गया है। 15 साल की उम्र की रेखा अपने साथी कलाकार विश्वजीत के साथ काम कर रही थीं।

1969 में अनजाना सफर की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान साथी कलाकार विश्वजीत को एक सीन में रेखा को किस करना था। मुंबई के महबूब स्टूडियो में इसकी शूटिंग चल रही थी। रेखा के लिए एक रोमांटिक सीन फिल्माया जाना था। जैसे ही डायरेक्टर राजा नवाथे ने एक्शन कहा तो विश्वजीत ने रेखा को अपनी बाहों में भर दिया। इसके बाद वो रेखा को लगातार किस करने लगे। विश्वजीत ने रेखा को इस तरह से बांहों में जकड़ा हुआ था कि उनका छूटना मुश्किल था। खास बात ये है कि इस किस के बारे में रेखा को जानकारी ही नहीं थी। इस बीच डायरेक्टर ने कट बोला, लेकिन विश्वजीत रेखा से चिपके रहे।

वो पूरे पांच मिनट तक वे रेखा को किस करते रहे। इस दौरान वहां जितने भी मेंबर्स मौजूद थे, वो सीटियां बजाने लगे और चीयर करने लगे। कहा जाता है कि इस दौरान रेखा की आंखें बंद थी, लेकिन उनकी आंखों में आंसू साफ झलक रहे थे। जब विश्वजीत को होश आया तो उन्होंने रेखा को खुद से अलग कर दिया। इस सीन को लेकर काफी विवाद हुआ था। रेखा का चेहरा इस सीन के बाद तमतमाया हुआ था क्योंकि उन्हें इस सीन के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। इसके बाद हालांकि विश्वजीत ने खुद इस सीन पर सफाई दी थी। उनका कहना था कि उन्होंने इस सीन में कोई गलती नहीं की है।

ये सब कुछ डायरेक्टर के कहने पर किया गया था। उनका कहना था कि ये सब कुछ मजे लेने के लिए नहीं किया गया था, बल्कि ये सब फिल्म की स्क्रिप्ट में था और डायरेक्टर के कहने पर ही ऐसा किया गया था। इस किस कांड के बाद विश्वजीत का नाम रेखा के साथ जुड़ने लगा था। आप समझ सकते हैं कि इस सीन में रेखा पर क्या बीती होगी ? बताया जाता है कि इस सीन के बाद काफी दिनों तक रेखा फिल्म की क्रू से नाराज रही थी। एक एक्टर ने जिस तरह से रेखा के साथ एक शूटिंग के दौरान किया था, वो आज भी उन्हें अच्छी तरह से याद होगा। विश्वजीत भी इसके बाद काफी विवादों में रहे थे।

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago