अध्यात्म

12 दिसंबर 3 राशियों के लिए बताया जा रहा है शुभ, तुला राशि के लिए खतरा, पढ़ें दैनिक राशिफल

नौकरी पेशावालों को अपने अधीनस्थ व्यक्तियों से संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। कोर्ट- कचहरी का कामकाज आज टाल देना हितकर है।

मेष- गणेशजी कहते हैं कि आप का दिन अस्वस्थता और व्यग्रता में बीतेगा। सर्दी, कफ, बुखार रहेगा। किसी का भला करने पर आप पर ही विपत्ति आ सकती है। किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी का जामिन न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में द्विधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि होगी। अधिक लाभ लेने की लालच में हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा।
वृषभ – आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। धन-वृद्घि तथा पदोन्नति होने के योग हैं। व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है। परिवारजन तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। छोटा प्रवास हो सकता है तथा नए संपर्क भी हो सकते हैं।

मिथुन- गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन शुभ तथा अनुकूलताभरा होगा। कार्यालय में सहकर्मचारी तथा ऊपरी अधिकारियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। स्नेहीजनो से भेंट उपहार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा।
कर्क- आज आपके लिए काफी आरामदायक दिन है। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। उच्चाधिकारियों से महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा-विचारणाएँ होंगी एवं परिवारजनों से भी मुक्त मन से विचारविमर्श होगा। गृहसज्जा की दिशा में भी आप नए कार्य करेंगे। दफ्तर के कार्य संदर्भ में यात्रा के योग हैं। माता से संबंध सुदृढ़ रहेंगे। आरोग्य अच्छा है। एवं सरकार से भी लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

सिंह- आप का दिन मध्यम फलदायी होगा, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। निर्धारित कार्यों की ओर ध्यान दीजिएगा ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा एवं धार्मिक यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। आज आप थोड़े क्रोधित रहेंगे जिस वजह से मानसिक अशांति होगी। संतान की तरफ से भी चिंतित रहेंगे एवं व्यवसाय में बाधा उपस्थित होगी। विदेश स्थित स्वजनों से समाचार मिलेंगे।
कन्या – आज किसी नए कार्य का श्री गणेश न करें ऐसा गणेशजी सूचन करते हुए कहते हैं। आरोग्य संभालिएगा और खासकर बाहर का खाना-पीना टालिएगा। आज आप अधिक क्रोधित रहोगे इसलिए वाणी पर संयम रखिएगा। परिवारजनों से उग्र बर्ताव के कारण मन को दुख न हो जाए इसका खास ध्यान रखिएगा। बहुत अधिक धन का व्यय होगा। पानी से बचिएगा एवं सरकार विरोधी प्रवृत्तियों व झगड़े टंटों से दूर रहिएगा।

तुला- आज का आप का दिन आनंद-प्रमोद में बितेगा। आप से विपरीत लिंग के पात्र आपके जीवन में छाए रहेंगे। नए वस्त्रों की खरीदी होगी एवं वस्रालंकार के प्रसंग भी आएँगे। तन, मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी लोगों के बीच मान-सम्मान मिलेगा। भोजन सुख भी उत्तम है ऐसा गणेशजी कहते हैं।
वृश्चिक- आप के गृहस्थजीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा एवं शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग पूर्ण मात्रा में मिलेगा। स्त्री मित्रों से भेंट होगी एवं मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा एवं रुके हुए कार्य़ पूर्ण होंगे, ऐसा गणेशजी का मानना है।

धनु- आज आप यात्रा प्रवास टालें, क्योंकि पेट संबंधी बिमारियां एवं समस्याएँ पैदा होंगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। संतानों के आरोग्य व अभ्यास संबंधी चिंताओं से मन व्याकुल होगा। कार्य-सफलता न होने पर निराशा भी होगी अतः क्रोध की भावना पर संयम रखिएगा। साहित्य एवं कला के प्रति आज आपकी रुचि रहेगी और काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे। प्रिय पात्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।
मकर- आज के दिन आप का शारीरिक स्वास्थ्य एवं मनोदशा अच्छा नहीं होंगा व परिवार में झगड़े के वातावरण से खिन्नता होगी। शरीर में स्फूर्ति तथा ऊर्जा का अभाव महसूस होगा। निजी सम्बंधियों से मनमुटाव हो सकते हैं। छाती में दर्द या कोइ विकार होगा। चैन की नींद नहीं आएगी। सामाजिक रूप से मानहानि की संभावना है, इसलिए पानी एवं स्त्रीयों से दूरी रखिएगा। मानसिक उद्वेग एवं प्रतिकूल परिस्थितियों में व्यग्रतापूर्ण दिन बीत सकता है।

कुंभ- आज आप मानसिक रूप से अपने आपको बहुत हल्का महसूस करेंगे, क्योंकि मन में छाए हुए चिंता के बादल दूर हो जाने से मन में उत्साह का संचार होगा। घर में भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगें और उनके साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी, एवं छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। भाग्यवृद्धि होगी और प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय भी प्राप्त होगी।
मीन- गणेशजी आपको खर्च पर संयम रखने की सूचना देते हुए कहते हैं कि आप को क्रोध एवं वाणी पर भी संयम रखना चाहिए। आज योग कुछ इस प्रकार हैं कि किसी के साथ भी तकरार या मनमुटाव होने की संभावना है। खासकर धन के लेन-देन में सावधानी बरतिएगा। स्वजनों के साथ खटपट होने की संभावना है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नकारात्मक विचारों के मन में न आने दीजिएगा।
(Source- Ganesha Speaks)

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago