अध्यात्म

19 दिसंबर, रविवार का राशिफल, आज सूर्य सा चमक रहा 4 राशियों का भाग्‍य, बहुत अच्‍छा दिन

व्यर्थ ही खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालिएगा। पेट सम्बंधित व्याधियों के योग हैं। भाग्य प्रतिकूल हो ऐसा प्रतित होगा।

मेष राशिफल- आज का दिन मिश्र फलदायी है। अपने छुपे हुए शत्रुओं से संभलकर रहिएगा। रहस्यमयी बातों में आज आपको रुचि रहेगी तथा गूढ विद्याओं की ओर आकर्षण अधिक रहेगा। संभवतः आज प्रवास टालिएगा। प्रवास में अनपेक्षित बाधाएँ खडी हो सकती हैं। आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें। आध्यात्मिक सिद्घियों के प्राप्त होने के योग हैं।
वृषभ राशिफल- आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेगें। मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिवारजन तथा निकट के लोगों के साथ अधिक समय बितेगा। सामाजिक जीवन में आप सफलता और यश प्राप्त कर पाएँगे। विदेश से या दूर से अच्छे समाचार मिलने के योग हैं। दांपत्यजीवन में मधुरता छलकेगी। वैवाहिक सुख मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।

मिथुन राशिफल- घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखमय प्रसंग बनेंगे। खर्च होगा, लेकिन वह निरर्थक नही होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्रों के साथ भेंट होगी। रुके हुए काम संपन्न हो जाएँगे।
कर्कराशिफल- मानसिक अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। खिन्नता रहेगी। पेट का दर्द, विशेषकर मंदाग्नि, अजीर्ण जैसी व्याधियों से आप परेशान रहेंगे। आकस्मिक धनखर्च होगा। प्रियपात्रों से दिल को चोट पहुंच सकती है या न बोलने के प्रसंग उपस्थित हो सकते हैं। अधिक कामुकता आपके मानभंग का कारण न बने इसका विशेष ध्यान रखिएगा। संभवतः यात्रा प्रवास टालिएगा।

सिंह राशिफल- रिवारजनों के साथ ऐसी घटना हो सकती है जिससे आपके दिल को तकलीफ हो। आप शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ्य रहेगें। मन कुछ अधिक ही व्यग्र रहेगा। नकारात्मक विचार आपको परेशान करेगें। माता की तंदुरस्ती बिगडेगी। स्वस्थ मन से निद्रा नही आएगी। आप कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। पानी तथा स्त्रीयों से संभलिएगा। समयानुसार भोजन की व्यवस्था नहीं हो सकेगी।
कन्या राशिफल– आज आपको किसी भी कार्य में बिना सोचे-समझे हिस्सा लेने से गणेशजी मना करते हैं। साथियों के साथ अच्छी तरह से समय बीतेगा। भावनात्मक सम्बंधों से आप नरम हो जाएंगें। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों का आप सामना कर पाएँगे। गूढ तथा रहस्यमय आध्यात्मिक बातों में सिद्धि मिलेगी।

तुला राशिफल-आज आपका मन दुविधाओं में उलझा रहेगा। निर्णय न ले पाने के परिणाम स्वरूप नए कार्यों का प्रारंभ करना आपके लिए हितकर नहीं है। आज आप सम्बंधों में औपचारिकता रखिएगा, नहीं तो मनमुटाव होने की संभावना है। व्यवहार में संभवतः जिद्द छोड दीजिएगा। प्रवास न करना हितकर है। आर्थिक लाभ होगा। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद में न उतरिएगा। किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर आज निर्णय न लें ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्वास्थ्य संभालिएगा।
वृश्चिक राशिफल- तन और मन की प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। परिवारजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय व्यतीत होगा। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलने से मन अति प्रसन्न होगा। प्रियजनों के साथ हुई भेंट सफल रहेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आनंददायक प्रवास की संभावना है। उत्तम वैवाहिक सुख कि अनुभूति होगी।

धनु राशिफल- आज का दिन कुछ कष्टदायक होने से थोड़ा संभलकर चलने की गणेशजी सूचना देते हैं। परिवारजनों के साथ मनमुटाव के प्रसंग उपस्थित होंगे। स्वभाव में उग्रता तथा आवेश होने के कारण किसी से विवाद न हो इस बात का विशेषरूप से ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य बिगड सकता है। वाणी एवं बर्ताव में संयम रखिएगा। दुर्घटना से संभलिएगा। धन का कुछ अधिक व्यय होगा। कोर्ट-कचहरी के प्रश्नों में सावधानी से कदम उठाएं। व्यर्थ के कार्यों में शांति नष्ट हो सकती है।
मकर राशिफल- मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ हुई भेंट आपके लिए लाभदायी सिद्घ होगी। विवाहोत्सुकों के विवाह के प्रश्नों पर आज कम प्रयास से सफलता मिल सकती है। शुभ प्रसंगो का आयोजन होगा। स्त्रियों एवं पुत्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी वस्तु को खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा। पत्नी के स्वास्थ्य के विषय में कुछ चिंता रहेगी।

कुंभ राशिफल- ऑफिस एवं व्यवसाय स्थल पर अनुकूल परिस्थिति का वातावरण रहेगा एवं बडी सफलता भी मिल सकती है। उच्च पदाधिकारीयों एवं बडे-बुजुर्गों के आशीर्वाद आज आपके साथ रहेंगे, जिस के फलस्वरूप आप मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे। गृहस्थजीवन आनंददायी रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन राशिफल- मन में व्याकुलता एवं अशांति के अहसास के साथ आपके दिन का प्रारंभ होगा। शारीरिक रुप से आपको थकान का अनुभव होगा। व्यर्थ ही खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालिएगा। पेट सम्बंधित व्याधियों के योग हैं। भाग्य प्रतिकूल हो ऐसा प्रतित होगा। मन में उठते नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी न हो जाएँ इसका विशेष ध्यान रखिएगा।

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago