अध्यात्म

29 जुलाई, बुधवार का राशिफल: मन को मजबूत करने की हिदायत, तुला राशि के जातक ध्‍यान दें

पेट सम्बंधी बीमारियों से तकलीफ होगी। नए कार्य की शुरुआत और प्रवास न करने के लिए गणेशजी कहते हैं।

मेष राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि आज आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रहेंगे। गूढ़ रहस्तमय विद्याओं और गहरी चिंतनशक्ति आपके मानसिक भार को हलका करेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा योग है। बोलने पर संयम रखने से अनर्थ नहीं होने पाएगा। हितशत्रु हानि कर सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत न करें।
वृषभ राशिफल
गणेशजी की कृपा से आप जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। परिवार के साथ सामाजिक समारोहों में बाहर घूमने या पर्यटन पर जाएँगे और आनंद में समय व्यतीत होगा। तन-मन से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में व्यश और कीर्ति मिलेगी। व्यापारी व्यापार में विकास कर सकेंगे। भागीदारी से लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ और विदेश से समाचार मिलेगा।

मिथुन राशिफल
अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज के दिन शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। कार्यों में यश और कीर्ति मिलेगी। अन्य लोगों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें और वाणी संयमित रखने से मनमुटाव होने का अवसर नहीं आएगा। धन की प्राप्ति होगी। आवश्यक खर्च ही होंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी पेशावालों के लाभ होगा।
कर्क राशिफल
स्वस्थ चित्र से दिन व्यतीत करने की गणेशजी सलाह देते हैं, क्योंकि आज का दिन शारीरिक और मानसिक रूप से उद्वेगपूर्ण रहेगा। पेट- दर्द से हैरानी हो सकती है। आकस्मिक धन खर्च होने की संभावना है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद होने से खटराग होने की संभावना है। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ से आकर्षण अथवा अत्यधिक कामुक्ता आपके लिए संकट ला सकती है अतः ध्यान रखें। नए कार्य की शुरुआत या यात्रा न करने की सलाह देते हैं।

सिंह राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि मानसिक अस्वस्थता रहेगी, परिवारजनों के साथ मनमुटाव की स्थिति आएगी। माताजी के साथ अनबन होगी या उनकी तबीयत खराब हो सकती है। जमीन, मकान तथा वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। नकारात्मक विचारों से हताशा उत्पन्न होगी। जलाशय खतरनाक साबित हो सकती है। नौकरी में स्त्रीवर्ग से बच कर रहें।
कन्या राशिफल
बिना विचारे साहस करने के प्रति गणेशजी चेतावनी देते हैं। भावनात्मक सम्बंध स्थापित होंगे। भाई- बहनों के साथ मेल जोल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षण होगा और उसमें सिद्धि मिलेगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे।

तुला राशिफल
आज की मानसिक वृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोधावेश में वाणी पर संयम खोने से पारिवारिक सदस्यों के साथ विवाद होंगे। अनावश्यक खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। मन में ग्लानि रहे। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ न मुड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आएँगे।
वृश्चिक राशिफल
गणेशजी बता रहे हैं कि आज का दिन शुभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। दोस्तों या स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। प्रियजन के साथ की मुलाकात में सफलता मिलेगी। मांगलिक प्रसंग में जाने की संभावना है। धन लाभ और प्रवास का योग है। दांपत्यजीवन में प्रसन्नता का अनुभव होगा।

धनु राशिफल
आज क्रोध के कारण पारिवारिक सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ सम्बंध बिगड़ेंगे। आपकी वाणी और व्यवहार झगड़े का कारण बन सकते हैं। दुर्घटना से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च होगा। अदालती कामकाज में सावधानीपूर्ण कदम उठाने के लिए गणेशजी कहते हैं। व्यर्थ के कार्यों में आपकी शक्ति खर्च होगी।
मकर राशिफल
गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात रोमांचक बनेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों की वैवाहिक समस्याएँ मामूली प्रयत्न से हल हो जाएँगी। व्यापारियों को व्यापार- धंधे में और नौकरीवालों को नौकरी में आय वृद्धि होगी। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा। नई चीज वस्तुओं की खरीदारी होगी।

कुंभ राशिफल
हरेक कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। नौकरी- धंधा के जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा. मानसिक रूप से स्फूर्ति महसूस होगी। पदोन्नति और धन प्राप्ति का योग है। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा और मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मीन राशिफल
आज के दिन की शुरुआत भय और उद्विग्नता के साथ होगा। शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव होगा। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा होगी। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा। आफिस में अधिकारीवर्ग के साथ संभलकर कार्य करने की गणेशजी सलाह देते हैं। संतानें आज चिंता का कारण बनेंगी। व्यर्थ में पैसे खर्च होंगे।
(Source :Ganeshaspeaks.com)

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago