अध्यात्म

27 मई, रविवार का राशिफल, पढ़ें और प्‍लान करें अपना संडे

रविवार का दैनिक राशिफल आगे पढ़ें, रविवार को सूर्य देव की आराधना करने से यश, मान- सम्‍मान की प्रापित होती है । रविवार को सुबह उठकर स्‍नान आदि कर सूर्य को अर्घ्‍य जरूर दें ।

New Delhi, May 26 : मेष राशिफल : गणेशजी कहते हैं कि आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसापात्र बनेंगे। धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आज आप बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेंगे, परंतु अपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। वैचारिक रुप से आवेश रह सकता है। समाधानकारी व्यवहार से अधिक लाभ होने की संभावना है।

वृषभ राशिफल
आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मानसिकरुप से स्वस्थ रहेंगे। आपके कार्य निर्धारितरुप से योजना के  अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। मायके की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे तथा मायके से लाभ भी हो सकता है। व्याधिग्रस्तों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सहकर्मियों से लाभ होगा।

मिथुन राशिफल
आपको जीवनसाथी और संतानों के आरोग्य के लिए विशेष ध्यान रखने की चेतावनी गणेशजी देते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा। अपमान न हो इसका ध्यान रखिएगा। मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। पेट सम्बंधित बीमारियों से परेशानी हो सकती है। नए कार्य के आरंभ में निष्फलता मिलने की भी संभावना है। प्रवास की योजना आज न बनाएं।

कर्क राशिफल
ग्लानि से आज आपका मन व्यथित रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। प्रफुल्लितता, स्फूर्ति और आनंद का आज अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ तकरार होने की संभावना है। धन का खर्च होगा तथा अपयश भी मिल सकता है। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा। अनिद्रा सताएगी। छाती में विकार हो सकता है।

सिंह राशिफल
गणेशजी की कृपा से आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। अपने सहोदर के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव आप करेंगे। उनका सहकार भी आपको मिलेगा। सम्बंधो में रही भावना की गहराई को आप समझ सकेंगे। किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। मानसिक रूप से चिंता रहित हो जाएँगे। कार्य-सफलता के योग हैं।

कन्या राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाक्माधुर्य से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। भोजन में मिष्टान्न मिल सकता है। प्रवास की संभावना है। व्यर्थ के खर्च न हो इससे संभालिएगा। विद्यार्थियों के लिए कठिन समय रहेगा।

तुला राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि आप व्यवस्थितरुप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आज कोई सृजनात्मक प्रवृत्ति हो सकती है। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थता का अनुभव आप करेंगे। दृढ़ विचारों के साथ आप कार्य पूर्ण कर सकेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा।

वृश्चिक राशिफल
स्वभाव में उग्रता पर और वाणी पर संयम रखने की आज गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। वाहन चलाते समय अकस्मात न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। संभव हो तो आपरेशन को आज टाल दीजिएगा। स्नहीजनों और परिवारजनों के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में संभवतः सावधानी बरतिएगा, नहीं तो टाल दीजिएगा। आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होने की संभावना हैं।

धनु राशिफल
आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में भी लाभदायी दिन है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने की भी संभावना है।

मकर राशिफल
आज आप को व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट – उपहार मिलने से आनंद होगा। परंतु अग्नि, जल और अकस्मात से दूर रहिएगा। व्यावसायिक कार्य के प्रति भागदौड़ बढेगी। संतानों की पढा़ई के लिए आप संतोष का अनुभव करेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ राशिफल
आप का आज का दिन मिश्र फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिकरूप से आप को अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिकरुप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। ऊपरी अधिकारियो की अप्रसन्नता भी आपको अखरेगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का खर्च होगा। प्रवास की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे। संतान विषयक चिंता रहेगी।

मीन राशिफल
गणेशजी आपको आज का दिन ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में बिताने की सलाह देते हैं। आज के दिन आपको थोडी़ बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पडे़गा। स्वास्थ्य के विषय में आज विशेष ध्यान देना पडेगा। व्याधि के कारण अधिक खर्च होने की भी संभावना है। परिवारजनों के साथ संयम बरतें। आकस्मिक धनलाभ आपके मन के भार को हलका करेगा। उगाही का धन व्यापारियों को मिल सकता है।
(Source : GaneshaSpeaks)

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago