अध्यात्म

पुराणों में की गई थी ये भविष्यवाणियां, कलयुग में सच साबित हो रही हैं

हमारे पुराणों में कई ऐसी भविष्यवाणियां लिखी हैं जो कलयुग में सही साबित हो रही हैं। हम कुछ के बारे में आपको बता रहे हैं। आप खुद अनुभव करेंगे।

New Delhi, Oct 23: भारतीय संस्कृति में पुराणों का बहुत महत्व है। उनमें लिखी हुई बातों को आज भी प्रासंगिक माना जाता है। या यूं कहें कि वो प्रासंगिक हैं। पुराणों में कलयुग को लेकर भी बहुत सारी बातें की गई हैं। भागवत पुराण में कलयुग को लेकर कई ऐसी भविष्यवाणियां की गई हैं जो सच होती दिख रही हैं। भविष्य में घटने वाली घटनाओं को इस पुराण में विखा गया है। उन भविष्यवाणियों के बारे में हम आपको बताएंगे, आप भी ये पढ़कर हैरान रह जाएंगे कि कैसे ये सारी बातें आज के समय में सच साबित होती दिख रही हैं।

विवाह को लेकर भविष्यवाणी
भागवत पुराण में आज के समय में शादियों और संबंधों को लेकर अहम बात कही गई है। भागवत पुराण के मुताबिक कलयुग में विवाह दो लोगों के बीच केवल एक समझौता होगा।  इस युग में पुरुष और स्त्री साथ-साथ रहेंगे लेकिन उनके बीच वैसा प्रगाढ़ संबंध नहीं होगा। कारोबार की सफलता छल पर निर्भर रहेगी। शारीरिक इच्छाओं को पूरा करने के लिए मर्द और औरत साथ रहेंगे। ये सब हो रहा है।

धन बन जाएगा भगवान
भागवत पुराण में कहा गया है कि भविष्य में जिस व्यक्ति के पास धन नहीं होगा वो अधर्मी, अपवित्र और बेकार माना जाएगा और जिस इंसान के पास जितना धन होगा वो उतना ही गुणी माना जाएगा और कानून, न्याय केवल एक शक्ति के आधार पर लागू किया जाएगा । आप देख ही सकते हैं कि आज के समय में पैसे की हैसियत भगवान से कम नहीं है। सारे काम पैसे के दम पर किए जा सकते हैं।

लोग झूठे, भ्रष्ट हो जाएंगे
भागवत पुराण में कहा गया है कि कलियुग के खत्म होने से पहले लोग सिर्फ और सिर्फ मछली खाकर और बकरी का दूध पीकर ही जीवन गुजारेंगे,  क्योकि धरती पर एक भी गाय नहीं बचेगी, लोग झूठ का सहारा लेंगे, वो भ्रष्ट कर्मों का सहारा लेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के लिए वो साम दाम दंड भेद सब कुछ अपनाएंगे। आज के समय में आप जहां देखिए आपको ऐसा होता दिखाई देगा।

लोगों की उम्र कम हो जाएगी
भागवत पुराण में लिखा है कि आने वाले समय में लोगों की उम्र कम हो जाएगी। जैसे जैसे कलियुग अपना प्रभाव दिखाने लगेगा मनुष्य की उम्र घट के बहुत काम हो जायेगी, मनुष्य अधिकतम 50 सालों तक ही जीवित रह पायेगा । इसके साथ ही ये भी लिखा है कि भविष्य में छोटी उम्र में ही लड़कियां गर्भवती होने लगेंगी। ये भविष्यवाणी भी सही साबित होती दिखाई दे रही है।

मौसम भी बदल जाएगा
कलियुग में मौसम पर भी असर पड़ेगा। ऋतुएं अपना असर खो देंगी। सभी जगह आकाल पड़ जाएगा लोग अपनी भूख शांत करने के लिए मिटटी, पत्ते, जड़, जानवर, घास खाने को मजबूर हो जाएंगे। जब ये सारी चीजें भी खत्म हो जाएंगी तो लोग हिंसक हो जाएंगे। वो इंसानों को ही मारने लगेंगे। ठण्ड, हवा, गर्मी, बारिश ये सभी चीज़े उन्हें परेशान करने लगेगी। महाभारत के वन पर्व में ये उल्लेख मिलता है की सूर्य का प्रकाश इतना तेज हो जाएगा कि सातो समुद्र और नदियाँ सूख जाएंगी।

वैदिक धर्म का पतन हो जाएगा
भागवत पुराण में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि कलियुग में धर्म, सत्यवादिता, स्वच्छता, सहिष्णुता, दया, उम्र, शारीरिक शक्ति और स्मृति सभी घटती जाएगी. लोग बस स्नान करके समझेंगे कि वे अंतरात्मा से भी साफ-सुथरे हो गए हैं। वैदिक धर्म का धीरे धीरे पतन होता रहेगा। धार्मिक कामों में किसी का मन नहीं लगेगा। भविष्य में लोग सिर्फ धागा पहनकर खुद के ब्राह्मण होने का दावा करेंगे।

पवित्र तीर्थ हो जाएंगे गायब
ये भी कहा गया है कि भविष्य में गंगा नदी, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई पवित्र तीर्थ गायब होने की कगार पर पहुंच जाएंगे। सिर्फ एक तीर्थ स्थल बचेगा जिसका नाम होगा भविष्यबद्री। लोगों की धर्म कर्म में रुचि कम हो जाएगी। ये सारी बातें आज के समय में सही साबित होती दिखाई दे रही हैं। आप खुद इसको अनुभव कर सकते हैं। पुराणों में लिखी इन बातों का महत्व आज भी है।

IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago