अध्यात्म

सोमवार 24 सितंबर राशिफल- कन्या राशि वाले कार्य सफलता से आनंदित रहेंगे, जानिये बाकियों का हाल

New Delhi, Sep 23 : मेष – आजके दिन आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि है ऐसा गणेशजी कहते हैं। विवाहोत्सुकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। पर्यटन का आयोजन आप कर पाएँगे, परंतु मध्याहन के बाद मानसिक एकाग्रता में आपको कमी दिखाई देगी। स्वास्थ्य भी बिगड सकता है। स्वजनों के साथ मतभेद होगा। अकस्मात से संभलकर चलिएगा। धन का खर्च होगा।
वृषभ- आज आप किसी भी प्रकार के मानसिक भार से मुक्त हो जाएंगे और गणेशजी के आशीर्वाद है। शारीरिक रूप से भी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख-संतोष का आपको अनुभव होगा। व्यावसाय में भी आप को यश मिलेगा। आपके कार्य की सराहना होगी और उपरी अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। मध्याहन के बाद नए कार्य का आप आयोजन कर पाएँगे। व्यापार में लाभ होगा तथा पत्नी और पुत्र से भी लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन – आपका आजका दिन मिश्र फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढाव आएगा। व्यावसायिक स्थल पर भी उपरी अधिकारीगण अप्रसन्नता से आपको व्यग्र कर सकते हैं। धनका व्यय अधिक होगा। संतानों की चिंता सताएगी। मध्याहन के बाद आपके कार्य में सफलता दृष्टिगोचर होने पर आपका मन भी प्रसन्नता का अनुभव करेगा। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। बडे-बूढ़ों के आशीर्वाद से आपका कार्य सुसंपन्न होगा। व्यवसाय में पदोन्नति के योग है। धन की प्राप्ति होगी।
कर्क – आजके दिन मनको शांत और प्रफुल्लित रखने के लिए ईश्वर का नाम-स्मरण, आध्यात्मिक पठन की प्रवृत्ति ही एकमात्र उपाय है ऐसा गणेशजी कहते हैं। क्रोध को वश में रखिएगा। अनैतिक कृत्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहिएगा। धन की तंगी रहेगी। फिर भी मध्याहन के बाद शारीरिक स्वस्थता और बाद में मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का व्यय होगा। व्यावसायिक स्थल पर ऊपरी अधिकारी से संभलकर चलिएगा। विदेशवासी स्वजनों से समाचार प्राप्त होंगे। किसीके साथ वाद-विवाद या उग्र चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं।

सिंह – आज आपको मनोरंजन के भरपूर साधन उपलब्ध होंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। जिससे आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंद लूटेंगे। साथ में पर्यटन की भी संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद अधिक विचारों के कारण मानसिक रूप से आप थक जाएँगे। क्रोध की अधिकता से आप उकता जाएँगे तब वाणी पर संयम रखने पर परिस्थिति पर नियंत्रण ला सकेंगे। धन की तंगी रहेगी।
कन्या – आजका दिन आपके लिए गणेशजी शुभ बताते हैं। कार्य-सफलता मिलने से आज आप आनंदित रहेंगे। आपकी यश-किर्ती में भी वृद्धि होगी। परिवार का वातावरण भी अनुकूल रहेगा। जिससे शारीरिक और मानसिक रुप से आप प्रफुल्लितता और स्वस्थता का अनुभव करेंगे। भावना के प्रवाह में आप अधिक न बह जाएँ इसका ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद आप का दिन मनोरंजन में बीतेगा। व्यापार में भागीदारों से लाभ होगा।

तुला – लेखनकार्य और सृजनात्मक प्रवृत्तियों के लिए आज का दिन शुभ है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। बौद्धिक चर्चा में लाभ लेने के लिए भी आज आप सोच सकते हैं। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने के लिए हुए कार्य में आप को सफलता मिलेगी। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा और सहकार्यकरों का सहकार भी मिलेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।
वृश्चिक – आज जिद्दीपन छोड़ देने के लिए गणेशजी आप को सूचित करते है। भावुकता पर संयम रखने से मानसिक व्यग्रता का अनुभव कम होगा। वित्तीय मामलों का आयोजन होगा। वस्त्राभूषण एवं सौंदर्य प्रसाधनों के पीछे खर्छ होगा। माता से लाभ होगा। मध्याहन के पश्चात विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएँगे। नये काम की शुरूआत न करें। बौद्धिक एवं तार्किक कार्य करें। पेट सम्बंधित बीमारीओं से सावधान रहें। यात्रा – प्रवास टालें।

धनु – दिन के समय में आज आप का मन प्रफुल्लित रहने से मानसिक रूप से एकदम हलके- फुलके होने का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ पारिवारिक प्रश्नों की चर्चा का आयोजन होगा, जिसका निराकरण लाने में सफल रहेंगे। मित्रों के साथ धनिष्ठता बढे़गी और प्रतिस्पर्धीयों के समक्ष विजय होगी। आज भाग्यवृद्धि का योग है, परंतु मध्याहन के बाद कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। मानसिकरुप से व्यग्रता रहेगी। स्त्रीयों को प्रसाधनों के पीछे धन का व्यय होगा। जमीन, मकान, वाहन आदि का सौदा संभलकर कीजिएगा। विद्याप्राप्ति के लिए विद्यार्थीयों का समय अच्छा है।
मकर – आज धार्मिक विचारों के साथ-साथ धार्मिक कार्यो में खर्च भी होगा। अधिक वाद-विवाद से परिवार का वातावरण कलुषित न हो इसका ध्यान रखिएगा। परिवारजनों को आप से मनदुःख और असंतोष रह सकता है। फिर भी मध्याहन के बाद आप का मन चिंतामुक्त रहेगा। मित्रों- स्वजनों से हुइ भेंट से मन आनंदित हो उठेगा। आज भाग्यवृद्धि के योग हैं। भाई-बहनों का प्रेम आप पर बरसेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं।

कुंभ – आज आप का मन प्रफुल्लित रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। गहन चिंतनशक्ति और आध्यात्मिकता दोनों में आप का मन डूबा रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन से निकाल देने की गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी पर संयम रखिएगा। अनापेक्षिक धन-व्यय से संभलकर चलिएगा। आज फिर भी निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। लिए गए काम पर किसी का ध्यान न जाने से आप का मन निराश न हो जाए इस का ध्यान रखिएगा। विद्यार्थीयों को विद्याप्राप्ति में विध्न आ सकता है।
मीन – किसीके साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करने की तथा किसी के विवाद में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के साथ मनःदुख होने के प्रसंग बनेंगे। मध्याहन के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से भी आपको स्वस्थता का अनुभव करेगा। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे। परिवारजनों से सुख भी आज अच्छा मिलेगा। साथ-साथ आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में भी धन लगा रहेगा।

(Ganesha Speaks)
IBNNews Network

Recent Posts

निवेशकों को मालामाल कर रहा ये शेयर, एक साल में 21 हजार फीसदी से ज्यादा रिटर्न

कैसर कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस पैटर्न के अनुसार अगर किसी निवेशक के इस शेयर…

2 years ago

500 एनकाउंटर, 192 करोड़ की संपत्ति जब्त, योगी कार्यकाल के 100 दिन के आंकड़ें चौंकाने वाले

दूसरे कार्यकाल में यूपी पुलिस ने माफिया को चिन्हित करने की संख्या भी बढा दी,…

2 years ago

गोवा में पति संग छुट्टियां मना रही IAS टॉपर टीना डाबी, एक-एक तस्वीर पर प्यार लूटा रहे लोग

प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग में डायरेक्टर हैं, वहीं टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त…

2 years ago

5 जुलाई, मंगलवार का राशिफल: धैर्य से काम लें मकर राशि के जातक, बनता काम बिगड़ जाएगा

आय के नए रास्‍ते खुल रहे हैं, अवसर का लाभ उठाएं ।मित्रों और सगे- सम्बंधियों…

2 years ago

बोल्ड ड्रेस में लेट गई आश्रम की बबीता, खूब पसंद की जा रही तस्वीरें

इस तस्वीर में त्रिधा चौधरी ब्रालेस तो है, ही साथ ही बोल्ड कपड़े पहने नजर…

2 years ago

मलाइका से भी दो कदम आगे निकली अर्जुन कपूर की बहन, कैमरे के सामने उतार दिया ‘जरुरी कपड़ा’

अंशुला के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपनी वन पीस ड्रेस…

2 years ago